Skip to main content

'पुरानी बोतल में नई शराब जैसा...', राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार

राहुल गांधी के मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों का खंडन किया है। आयोग ने कहा कि राहुल गांधी पुरानी कहानी दोहरा रहे हैं जैसे 2018 में कमलनाथ ने किया था। आयोग ने यह भी कहा कि अदालत में यह चाल नहीं चल सकती इसलिए राहुल गांधी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने फिर से जवाब दिया है।

राहुल के 'एटम बम' को चुनाव आयोग ने कर दिया डिफ्यूज... क्या फंस गए कांग्रेस के युवराज?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात कही है। चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पहले शिकायत क्यों नहीं की गई। आयोग ने राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगा है।

'मिशन 2029' की तैयारी शुरू:जिन 42 सीटों पर हारी थी BJP उनके लिए बनाई खास रणनीति; कांग्रेस को सेंधमारी की टेंशन!

भाजपा ने हरियाणा में मिशन 2029 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। पार्टी ने 42 हारी हुई विधानसभा सीटों पर 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी बनाया है। भाजपा की रणनीति और पार्टी द्वारा मंत्रियों एवं विधायकों को हारे हुए विधानसभा क्षेत्रों को जिताने की जिम्मेदारी देने से कांग्रेस टेंशन में आ गई है।

हरियाणा में साल 2024 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा ने अभी से 2029 के चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। भाजपा ने राज्य के उन सभी 42 विधानसभा क्षेत्रों में 12 मंत्रियों और 30 विधायकों को प्रभारी बनाया है, जहां साल 2024 में  भाजपा चुनाव हारी थी।

'मेरा एक ही गुनाह है...', रेप केस में सजा मिलने के बाद कोर्ट में फूट-फूटकर रोया प्रज्वल रेवन्ना

बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने जेडी(एस) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने रेवन्ना पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 2021 का है जिसमें एक 48 वर्षीय महिला ने रेवन्ना पर दो बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पीड़िता रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करती थी।

बेंगलुरु। पूर्व सांसद और जेडी(एस) से निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को शनिवार को रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बेंगलुरु स्थित सांसद-विधायक मामलों की विशेष अदालत ने रेवन्ना को दोषी करार देते हुए 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

'हमारे पास सबूतों का एटम बम, फटेगा तो चुनाव आयोग नहीं दिखेगा'; EC को लेकर ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के प्रमाण हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है और वे इसे साबित करने के लिए परमाणु बम का खुलासा करेंगे। राहुल गांधी ने मतदाता सूची में धांधली करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक से लेकर बिहार तक वोटर लिस्ट में धांधलियों का दावा कर रहे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अब सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए ''वोट चोरी'' का गंभीर आरोप लगाते हुए उस पर करारा हमला किया है।

धामी सरकार का बड़ा फैसला- उत्तराखंड में ‘और सख्त’ होगा मतांतरण कानून, सीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

उत्तराखंड सरकार मतांतरण कानून को और सख्त करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सजा और जुर्माने की राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मिशन कालनेमि पर निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। सरकार जनसांख्यिकी में बदलाव की कोशिशों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। गृह विभाग मौजूदा प्रावधानों का अध्ययन कर रहा है ताकि कानून को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

देहरादून। प्रदेश में मतांतरण संबंधी हालिया गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूदा मतांतरण कानून को और सख्त बनाने के निर्देश दिए हैं। 

सांसद डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ लखनऊ में केस

समाजवादी पार्टी से जुड़े प्रवेश यादव ने बताया कि वहां समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर देखा कि मौलाना साजिद ने सार्वजनिक मंच पर डिंपल यादव पर आपत्तिजनक अभद्र भड़काऊ व स्त्री विरोध टिप्पणी की गई है। जिससे एक महिला के व्यक्तित्व को ठेस पहुंची है।

जमशेदपुर में मतांतरण को लेकर भाजपा नेताओं का हंगामा, 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया

जमशेदपुर में मतांतरण को लेकर विवाद बढ़ गया है। भुइयांडीह में भाजपा नेताओं ने मतांतरण का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया। गोलमुरी में भी इसी तरह की घटना सामने आई जहां प्रार्थना सभा के बहाने मतांतरण का आरोप लगा। टाटा स्टील के फ्लैट में अस्थायी बुकिंग कराकर मतांतरण कराने का मामला सामने आया है जिसकी जांच जारी है।

जमशेदपुर। भुइयांडीह की कालिंदी बस्ती रविवार को अचानक राजनीतिक और सांप्रदायिक तनाव का केंद्र बन गई, जब कथित मतांतरण को लेकर भाजपा नेताओं और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Dimple Yadav को मिला BJP का सपोर्ट तो NDA नेताओं को दे दी ये नसीहत, मौलाना रशीदी की टिप्पणी पर छिड़ा विवाद

सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एनडीए सांसदों ने संसद भवन में प्रदर्शन किया। डिंपल यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी मणिपुर के मुद्दे पर क्यों नहीं बोलती। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भाजपा के विरोध को लेकर कहा कि बेहतर होता अगर वे मणिपुर की घटना पर विरोध करते और महिलाओं के साथ खड़े होते।

सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। मौलाना साजिद रशीदी की ओर से डिंपल यादव पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा उग्र हो गई है।

राज ठाकरे ने 13 साल बाद 'मातोश्री' में रखा कदम, उद्धव से मिलने के पीछे की क्या रही वजह?

महाराष्ट्र की राजनीति में रोज एक नई हलचल देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे करीब 13 साल बाद अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर पहुंचे हैं। राज ठाकरे अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई स्थित ठाकरे परिवार के आलीशान आवास मातोश्री पहुंचे।

महाराष्ट्र की राजनीति में रोज एक नई हलचल देखने को मिल रही है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे करीब 13 साल बाद अपने चचेरे भाई और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर पहुंचे हैं।