Skip to main content

ए अजर आखिर तुझको आना है एक दिन, मेरे काम करते...'; नए अंदाज में दिखे अनिल विज, शायरी सुनाकर जीता लोगों का दिल

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में शायरी सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने उनसे मुलाकात की और स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया। विज ने काम करते हुए मौत को सौभाग्य बताया और जनता के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को व्यक्त किया। उन्होंने अपनी स्पष्टवादिता और सक्रियता से लोगों को प्रेरित किया।

सरकारी जमीन बहुजनों के नाम', बसपा ने बिहार में खेला बड़ा दांव; मायावती ने खोले पत्ते

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मधुबनी में वाल्मीकिनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक की। बसपा नेता रामजी गौतम ने सत्ता में आने का दावा किया और शिक्षा निशुल्क करने का वादा किया। अनिल कुमार ने पिछली सरकारों पर चीनी मिलों को बंद करने का आरोप लगाया और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।

हद हो गई अब तो जयचंद...', तेज प्रताप ने नई पार्टी बनाने पर सबकुछ कर दिया क्लियर

राजद नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर जयचंद का जिक्र किया। उन्होंने आरजेडी से निकाले जाने के बाद नई पार्टी बनाने की अफवाहों का खंडन किया और लोगों से ऐसी खबरों पर विश्वास न करने की अपील की। तेज प्रताप ने लालू यादव के साथ पुरानी तस्वीरें साझा की।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर आधी रात एक नया पोस्ट किया है।

इस पोस्ट में एक बार फिर उन्होंने जयचंद का जिक्र किया है। इस पोस्ट से आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने की खबरों का भी खंडन किया है।

जिलाकांग्रेस का जन संवाद संगठन सृजन कार्यक्रम फतेहगंज में किया आयोजित

बरेली समाचार 

बरेली आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व और अध्यक्षता में और मुख्य अतिथि बरेली जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा की उपस्थिति में आज जनसंवाद संगठन सृजन कार्यक्रम सुबह 10 बजे ब्लॉक फतेहगंज में हुआ जिसका आयोजन जिला सचिव मुदित प्रताप सिंह ने किया ।

उसके बाद सुबह 11 बजे नगर पंचायत शाही में जन संवाद कार्यक्रम हुआ जिसका आयोजन जावेद अजहरी और रिहान खान ने किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

उसके बाद दोपहर 12 मीरगंज तहसील के ग्राम सिंधौली में न्याय पंचायत अध्यक्ष बाबू अंसारी द्वारा एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया ।

भाजपा-कांग्रेस और बसपा का अहमदाबाद विमान हादसे पर रिएक्शन, सपा ने मांगा स्पष्टीकरण

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर भाजपा कांग्रेस बसपा और सपा समेत सभी दलों ने शोक जताया है। नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुर्घटना के कारणों पर स्पष्टीकरण की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने इसे मानवीय त्रासदी बताया है।

महागठबंधन के घटक तेजस्वी को सौंपेंगे अपनी पसंदीदा सीटों की सूची, क्या होगा फॉर्मूला?

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चा अगली बैठकों में होगी। समन्वय समिति की बैठक में चुनावी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सभी दल अपनी पसंदीदा सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंपेंगे। साझा आंदोलन और जन-समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता के बीच आंदोलन होगा।

प्रशांत किशोर ने फिर किया चैलेंज, बोले- हम या फिर... बिहार में नवंबर के बाद नया CM होगा

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नवंबर के बाद बदलाव होगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और जनता का राज होगा। आरा में उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट करने की अपील की। बक्सर में उन्होंने कहा कि इस बार की सीधी टक्कर जन सुराज और एनडीए के बीच होगी।

पटना/आरा/बक्सर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार जन सुराज या तो अर्श पर या तो फर्श पर

क्या महाराष्ट्र में फिर साथ आएंगे चाचा-भतीजा? शरद पवार के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

एनसीपी (सपा) के 26वें स्थापना दिवस पर शरद पवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पार्टी में विभाजन होगा। उन्होंने चुनौतियों के बावजूद संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। पवार ने कहा कि कुछ लोग दूसरी विचारधाराओं के साथ चले गए लेकिन जो वफ़ादार रहे वो पार्टी की विचारधारा के कारण रहे।