Skip to main content

हमारे गृहमंत्री महादेव के अवतार... आतंकियों का सिखाएंगे सबक', बिहार में बोले पंडित प्रदीप मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए गृहमंत्री को महादेव का अवतार बताया। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वाले सांसदों को कश्मीर भेजने की बात कही। मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई और हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को शस्त्र चलाने का ज्ञान देने पर जोर दिया।

मधेपुरा। बाबा नगरी सिंहेश्वर में श्री शिव महापुराण कथा के दौरान पहलगाम आंतकी हमले की पंडित प्रदीप मिश्रा ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर कत्लेआम किया। निर्दोष लोगों की जान ले ली।

उत्तर प्रदेश:सपा तैयार कर रही नई सियासी जमीन, जहां पीडीए ही नहीं...अगड़े वर्ग के लिए भी खोला खजाना

आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

समाजवादी पार्टी नई सियासी जमीन अपराध पीड़ितों के आंसू पोछ कर तैयार कर रही है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के साथ अगड़े वर्ग के पीड़ितों के लिए भी पार्टी ने खजाना खोल दिया है। 

Image removed.

दिल्ली में AQI को नियंत्रित करने के लिए एक्शन में सरकार, पर्यावरण मंत्री सिरसा ने दिए सख्त निर्देश

राजधान दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने डीपीसीसी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। उन्होंने बढ़ते एक्यूआई पर चिंता जताई समन्वित कार्रवाई के

Haryana News: विधवाओं पर मेहरबान हरियाणा सरकार, इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 3 लाख रुपये तक का ऋण दे रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह योजना महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद करती है। 18 से 60 वर्ष की आयु और 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। ब्याज पर सब्सिडी हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा दी जाएगी।

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 3 लाख रुपये तक की ऋण योजना चला रही है।

आप लोग ट्यूबलाइट हो', सुप्रीम कोर्ट पर निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के ओवैसी; BJP पर लगाया बड़ा आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर विपक्षी दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा के सदस्य अब सुप्रीम कोर्ट को धमकाने लगे हैं। वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बीच निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट को ही कानून बनाना है तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए।

हैदराबाद। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान की आलोचना की। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य इतने कट्टरपंथी हो चुके हैं कि वे अब न्यायपालिका को धार्मिक युद्ध की धमकी देने लगे हैं।

'वो दंगे भड़काना चाहते हैं', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता का BJP-RSS पर निशाना; पत्र जारी कर लोगों से की ये अपील

सीएम ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित उसके सहयोगियों पर राजनीतिक लाभ के लिए अशांति फैलाने और घटना का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। मुर्शिदाबाद में 11 अप्रैल को भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल भी हुए हैं। लोगों की संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है और कई परिवार विस्थापित भी हो गए हैं।

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ा साथ; क्या बीजेपी में होंगे शामिल?

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि वह बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर उन्होंने अभी तक कुछ नहीं स्पष्ट नहीं किया है। थोपटे को 2024 के विधानसभा चुनाव में राकांपा उम्मीदवार शंकर मांडेकर ने हराया था।

'देश में हो रहे गृहयुद्ध के लिए CJI जिम्मेदार', बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया जिसके बाद राजनीति में एक नई चर्चा शुरू हो गई। बीजेपी सांसद ने देश में हो रहे गृह युद्धों के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर देश में सुप्रीम कोर्ट को ही कानून बनाना है तो संसद पर ताला लगा दिया जाना चाहिए।

बीजेपी सांसद नेता निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने देश में हो रहे गृह युद्धों के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को जिम्मेदार ठहराया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

'गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट', भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया

 'गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट', भाजपा ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को भू माफिया करार देते हुए भाजपा ने कहा कि वह किसानों की जमीन हड़पने में शामिल रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले और दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया।