Skip to main content

Farmer Loan: किसानों को क्यों नहीं मिल रहा लोन? वित्त मंत्री ने लोकसभा में बताई पूरी बात

सोमवार को लोकसभा में पूछा गया कि क्या किसानों को कम सिबिल स्कोर की वजह से सरकारी बैंक लोन देने से इनकार कर रहे हैं। इसके जवाब में केंद्रीय वित्त मंत्री ने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस मुद्दे पर वित्त मंत्री ने जो जवाब दिया है उसमें इसका कोई जिक्र नहीं है कि सरकार को उक्त मुद्दे के बारे में पता है या नहीं।

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में सरकारी बैंकों की तरफ से कम सिबिल स्कोर वाले किसानों को कर्ज देने से इनकार किए जाने का मुद्दा संसद में भी उठ गया है। इस बारे में एक लिखित सवाल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया था।

Jharkhand News: केंद्र से जारी हुई नई एडवाइजरी, हेमंत सरकार तक पहुंचा पत्र; दी गई अहम सलाह

केंद्र ने झारखंड सहित अन्य राज्यों को पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों के मध्याह्न भोजन में खाद्य तेल के इस्तेमाल में 10 प्रतिशत की कमी लाने का सुझाव दिया है। बच्चों में बढ़ते मोटापे और ओवरवेट की समस्या को देखते हुए यह सलाह दी गई है। इस एडवाइजरी में खाद्य तेल के अत्यधिक सेवन के प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में छात्रों को शिक्षित करने की आवश्यकता बताई गई है।

रांची। केंद्र ने पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों के मध्याह्न भोजन बनाने में खाद्य तेल के उपयोग में 10 प्रतिशत की कमी लाने का सुझाव झारखंड सहित अन्य राज्य सरकारों को दिया है।

Disha Salian Death Case: 'उद्धव ठाकरे ने मुझे दो बार कॉल किया', दिशा सालियान मामले में BJP सांसद नारायण राणे का बड़ा दावा

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर बीजेपी सांसद नारायण राणे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की पीसी के दौरान आदित्य ठाकरे का नाम ना लेने के लिए उद्धव ठाकरे ने उनको दो बार कॉल किया। वहीं दिशा सालियन के पिता ने कहा कि वह मामले की फिर से जांच कराने के लिए HC का दरवाजा खटखटाएंगे।

'मैं बनूंगी शोले की बसंती...' लापता लेडीज की Nitanshi ने बताया कैसी होगी उनकी होली, क्या है अन्य कलाकारों की राय?

होली हर्षोल्लास और खुशियों से भरा त्योहार है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। वहीं इस खास मौके पर हमने बात की कुछ उभरते बॉलीवुड कलाकारों से और उनके होली खेलने के तरीके से। हमने उनसे प्रश्न किया कि अगर उन्हें अपने फेवरेट कलाकार को रंग भेजने का मौका मिले तो वो किसे और क्या रंग भेजेंगे।

सीएम उमर अब्दुल्ला और विजयन ने केंद्र के सहयोग का चुना रास्ता, विपक्ष शासित राज्यों का विरोध होने लगा मंद

विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप मंद पड़ने लगा है। उमर अब्दुल्ला और केरल के Chief Minister विजयन ने केंद्र का विरोध करने की बजाय सहयोग का रास्ता चुना है। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर केरल के मुख्यमंत्री विजयन तक केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाते रहे थे।

'सरकार बनेगी तब जवाब देंगे', ये क्या बोल गए संभल से सपा विधायक; कहा- योगी जी ने कर दिया सपोर्ट तो कोई बात ही नहीं

सपा विधायक इकबाल महमूद ने सीओ अनुज चौधरी पर कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन कर दिया तो अब कुछ कहने की जरूरत नहीं है। सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। सरकार जो चाहे कर सकती है। सीओ के भाई को लेकर कहा कि उनकी राजनीतिक संबद्धता की स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Bihar: 'अगर निशांत CM बनते हैं तो...', ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे; अब सियासी भूचाल आना तय!

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तेजस्वी यादव से अधिक योग्य होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों विशेष रूप से राजद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और आत्मविश्लेषण की सलाह दी। बक्सर में लाइट एंड साउंड परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह शो श्रीराम के जीवन पर आधारित होगा।

NDA में शामिल होंगे मुकेश सहनी? नए बयान से सियासी पारा हाई, नीतीश कुमार का भी लिया नाम

विकासशील इंसान पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में शामिल नहीं होंगे और न ही कभी जाएंगे। सहनी ने कहा कि 2024 में हमने संकल्प लिया था कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं। उस संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस बार मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।

झारखंड में जल्द लागू होगा PESA Act! हेमंत सरकार की मंत्री ने BJP MLA के सवाल पर दिया जवाब

झारखंड में विधानसभा सत्र चल रहा है। बजट पर चर्चा के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने राज्य में पेसा कानून (PESA Act) लागू करने की मांग की। इस पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में पेसा कानून का ड्राफ्ट लाया गया था। पेसा कानून की नियमावली अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री से विचार विमर्श करने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

रांची। विधानसभा सत्र के दौरान ग्रामीण विकास विभाग और वन पर्यावरण विभाग का बजट पारित हो गया। विपक्षी नेता कुशवाहा शशिभूषण का बजट में कटौती प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया। सरकार के जवाब के दौरान ही विपक्ष सदन से वाक आउट कर गया था।