Skip to main content

'केजरीवाल ने आपको काम चलाऊ मुख्यमंत्री बनाया, यह मेरा भी अपमान', LG की CM आतिशी को चिट्ठी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। एलजी सक्सेना ने केजरीवाल के काम चलाऊ मुख्यमंत्री वाले बयान को आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल आतिशी का अपमान है बल्कि राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में उनका भी अपमान है।

'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं', केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज; कहा- खो दिया मानसिक संतुलन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। साथ ही उन्होंने आप पर कल्याणकारी योजनाओं को लेकर दिल्ली की जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं

'क्या मेरी धर्मपत्नी रोहिंग्या घुसपैठिया है, जो उनका वोट काटने का आवेदन दिया', संजय सिंह का BJP पर हमला

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों के वोट कटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनकी पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है। संजय सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी पूर्वांचल की रहने वाली हैं और बीजेपी ने उनका वोट दो बार कटवाने की कोशिश की है।

गहलोत सरकार में बने 9 जिलों और 3 संभागों का गठन रद, भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला

राजस्थान की भजन सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला करते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए कई जिलों के गठन को रद करने का फैसला किया है। साथ ही तीन संभाग को भी रद करने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार का कहना है कि इन जिलों को बनाने से पहले व्यावहारिकता पर विचार नहीं किया गया था। पढ़ें पूरी खबर।

जयपुर। राजस्थान की भजन सरकार ने शनिवार को पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के दौरान राज्य में बनाए गए नौ जिलों और तीन संभागों के गठन को रद कर दिया। शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को अंतिम रूप दिया गया। राजस्थान में अब 41 जिले और 7 संभाग होंगे।

'संभल वाले संभल जाएं, आजम जैसा होगा हाल...' मंत्री संजय निषाद बोले- 'देश संविधान से चलता है बेईमानी से नहीं'

आतंकी पन्नू की धमकियों पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने योगी सरकार की तारीफ की है। बोले योगी सरकार अपराधियों और आतंकियों को सही जगह पहुंचाना जानती है। संभल के सांसद जिया रहमान के सपा नेता आजम खां को परेशान किए जाने के आरोप पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। आजम खां ने जिन बेईमान लोगों का साथ दिया उनके कारण ही यह दुर्दशा हुई है।

Manmohan singh News: 'ये सिख समाज का अपमान', मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर गहराया विवाद, सरकार पर बरसा विपक्ष

पूर्व पीएम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंत्येष्टि के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पीएम मोदी राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह अमर रहें और जब तक सूरज चांद रहेगा मनमोहन आपका नाम रहेगा के नारे खूब गूंजे। अंत्येष्टि में कई विदेशी नेता भी शामिल हुए। हालांकि अंतिम संस्कार को लेकर सियासी विवाद भी गहरा गया।

2 BHK फ्लैट, 700 रुपये किराया... 28 साल तक गुवाहाटी में रेंट पर क्यों रहे मनमोहन सिंह? मकान मालकिन ने बताई वजह

छह बार राज्यसभा सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 28 साल तक असम के गुवाहाटी में एक मकान में किराए पर ले रखा था। बतौर वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने गुवाहाटी में किराए पर 2 BHK का मकान ले रखा था। असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के निजी घर में मनमोहन सिंह किराए पर रहते थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने गुरुवार की रात नई दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वो देश के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कभी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे। वह छह बार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

Bihar News: 'देवी' के भजन पर हुए विवाद से शहनवाज नाराज, बोले- विरोध करने वाले भाजपा के...

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर मैं अटल रहूंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गायिका देवी द्वारा ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम भजन गाने पर कुछ लोगों द्वारा विवाद शुरू कर दिया गया। देवी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। अब इस पूरे मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

'BMW नहीं मेरी गड्डी तो मारुति 800 है...', मनमोहन स‍िंह के बॉडीगार्ड रह चुके योगी सरकार के मंत्री हुए भावुक; बताया रोचक क‍िस्‍सा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने मनमोहन स‍िंह के साथ तस्‍वीर साझा करते हुए ल‍िखा मैं 2004 से लगभग तीन साल उनका बॉडीगार्ड रहा। एसपीजी में पीएम की सुरक्षा का सबसे अंदरुनी घेरा होता है- क्लोज प्रोटेक्शन टीम जिसका नेतृत्व करने का अवसर मुझे मिला था। एआईजी सीपीटी वो व्यक्ति है जो पीएम से कभी भी दूर नहीं रह सकता।

Nitish Kumar: जिसका था इंतजार आ गई वो घड़ी, आखिर नीतीश कुमार ने तोड़ दी चुप्पी; अब क्या होगा?

बिहार में सियासी पारा हाई है। इस सबके बीच अब नीतीश कुमार ने खुद अपने रुख को स्पष्ट किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि वो पहले गलती कर चुके हैं लेकिन अब नहीं करेंगे। वो बीजेपी के साथ रहेंगे और इधर-उधर नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हम दोनों मिलकर बिहार का विकास करेंगे।