संभल पर सियासी संग्राम, गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया राहुल-प्रियंका का काफिला; कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प; Live अपडेट्स
संभल में जामा मस्जिद में हो रहे सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जहां भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव फायरिंग कर दी थी। ऐसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। बवाल के दौरान मारे गए लोगोंं से मिलने के लिए रायबरेली से सांसद राहुल गांधी संभल जाना चाहते हैं उनका काफिला गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया है।
Bihar Politics: क्या बिहार में बदलेगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष? अखिलेश प्रसाद सिंह के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे
बिहार कांग्रेस 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब वे चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि बिहार का अगला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? या फिर अखिलेश प्रसाद को ही मौका मिलेगा।
'सिर्फ 6 महीने ही सीएम बना दीजिए', जब एकनाथ शिंदे ने भाजपा के सामने रखा प्रस्ताव; जवाब सुनकर सब रह गए सन्न
महाराष्ट्र में सरकार गठन की तेज कवायद के बीच एक नई खबर सामने आई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के दौरान शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने छह महीने मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था। मगर भाजपा नेताओं ने यह प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। बैठक में भाजपा शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शामिल थे।
Jharkhand New Cabinet: कौन हैं सुरेश पासवान? जिन्हें झारखंड में RJD कोटे से मंत्री बनाने की है तैयारी
झरखंड में 5 दिसंबर को नई कैबिनेट का गठन होने जा रहा है। इस कैबिनेट में देवघर के विधायक सुरेश पासवान का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। उन्हें 5 दिसंबर को राजभवन में शपथ दिलाई जा सकती है। बता दें कि सुरेश पासवान राजद विधायक दल के नेता भी हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
'राजनीतिक पर्यटन के लिए राहुल जा रहे संभल', योगी के मंत्री बोले- माहौल बिगाड़ना चाहती हैं सपा-कांग्रेस
राहुल गांधी के बुधवार को संभल दौरे को लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इसे राजनीतिक पर्यटन बताया है। उन्होंने कहा कि संभल में सामान्य हो रही स्थिति को कांग्रेस और सपा के नेता बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संभल जामा मस्जिद का सर्वे कोर्ट के आदेश पर हो रहा था। इसके बाद भी सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां पर स्थिति बिगाड़ी और हिंसा की।
Jharkhand Cabinet Expansion: 5 दिसंबर को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का गठन, JMM-RJD और कांग्रेस में बनी सहमति
झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अकेले की शपथ ली थी। किस-किस विधायक को मंत्री बनाना है इसका निर्णय नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ था। अब इस विषय पर सहयोगी दलों के बीच सहमति बन गई है। पांच दिसंबर को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा।
तमिलनाडु के मंत्री को भारी पड़ा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, खफा लोगों ने कीचड़ फेंका; अन्नामलाई ने साझा किया वीडियो
चक्रवात फेंगल ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के 14 जिलों में काफी नुकसान हुआ है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने धर्मपुरी जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मंगलवार को उनके मंत्री के. पोनमुडी ने विल्लुपुरम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मगर यहां उनको लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
Video: 'तो आप ही दे दो सबके जवाब...' केंद्र सरकार के मंत्री पर क्यों भड़के ओम बिरला?
सोमवार को सरकार और विपक्षी दलों के बीच संसद में एक सप्ताह से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए सहमति बन गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सदस्यों को चेतावनी दी कि यदि स्थगन के कारण सदन की कार्यवाही और बाधित होती है तो उन्हें समय की हानि की भरपाई के लिए सप्ताहांत में कार्यवाही बुलानी पड़ेगी।
तो उचित कद पर अटकी बात! मुंबई में फडणवीस... दिल्ली में अजित; शिंदे ने मायानगरी से क्यों बनाई दूरी?
महाराष्ट्र को पांच दिसंबर को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। उम्मीद है कि बुधवार को सस्पेंस भी खत्म हो जाए और सीएम चेहरे का एलान कर दिया जाए। एनसीपी नेता अजित पवार दिल्ली पहुंचे हैं। मंगलवार शाम उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होने की उम्मीद है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुबंई हैं। मगर कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे पैतृक गांव के बाद अब ठाणे में रुके हैं।
बढ़िया हैं', अपनी तबीयत पर एकनाथ शिंदे ने दिया जवाब; सरकार बनाने की तैयारी तेज
पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी तबीयत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तबीयत बढ़िया है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे सातारा जिले में स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। तब उनकी तबीयत खराब होने की बात कही गई थी।