'कभी हेमंत कल्पना को देखते हैं और कभी कल्पना...', ये क्या बोल गए असम के CM हिमंत बिस्वा
झारखंड में सरकार नहीं बल्कि एक दूजे के लिए फिल्म की शूटिंग चल रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा नेता विधायक कमलेश कुमार सिंह के नामांकन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड को घुसपैठियों से बचाना है। असम की हालत भी इसी तरह की थी। 20 प्रतिशत मुसलमानों की संख्या बढ़ते-बढ़ते घुसपैठियों ने 45 प्रतिशत कर दी।
झारखंड में 2 सीटों पर सस्पेंस बरकरार, JMM ने अब तक नहीं खोले पत्ते; अपनों के खिलाफ CM हेमंत की क्या है तैयारी?
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की जिनमें रांची से महुआ माजी खूंटी से स्नेहलता कंडुलना और अन्य शामिल हैं। अब तक 41 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। सरायकेला और जामा सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। पार्टी मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीता सोरेन और चंपई सोरेन का काट कौन होगा?
रांची। दो दिन पहले 35 प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
वक्फ बोर्ड की बैठक में BJP और TMC सांसद के बीच झड़प, कल्याण बनर्जी को लगी चोट; VIDEO
वक्फ बोर्ड की बैठक में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प हो गई। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच तीखी नोकझोंक हुई। तकरार इतना बढ़ गया कि कल्याण बनर्जी ने शीशे की बोतल उठाकर मेज पर पटकी जिसकी वजह से वो घायल हो गए। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।
वक्फ बोर्ड की बैठक में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद मीटिंग को स्थगित कर दिया गया।
UP By-Election: सपा-कांग्रेस के बीच बन गई बात? गाजियाबाद सीट को लेकर बढ़ी सरगर्मी, 20 साल बाद अखिलेश साधेंगे नई रणनीति
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा लगातार दो बार से इस सीट पर जीत हासिल कर रही है लेकिन इस बार उसे अपनी जीत बचाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। सपा-कांग्रेस गठबंधन इस बार इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार सकता है। ऐसे में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है।
मुर्दों को जिंदा करते हैं तो… सीजेआई पर टिप्पणी का वीडियो वायरल, रामगोपाल यादव का एक्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सीजेआई पर टिप्पणी के आरोपों को फर्जी बताया। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। रामगोपाल यादव ने मैनपुरी के डीएम और एसपी से इस मामले की जांच की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने सीजेआई या न्यायपालिका पर कोई टिप्पणी नहीं की।
हुड्डा और मनोहर लाल से ज्यादा पावरफुल नायब सैनी, देखेंगे चार विभागों का काम; सरकार में कम हुआ अनिल विज का कद
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले 20 सालों में सबसे अधिक पावरफुल सीएम हैं। उनके पास गृह सीआईडी आबकारी एवं कराधान और वित्त विभागों का कामकाज एक साथ है। इससे पहले अनिल विज के पास गृह मंत्रालय का पदभार था लेकिन इस सरकार में विज के कद को कम किया गया है। बता दें कि सीएम सैनी के पास सबसे अधिक 12 विभाग हैं।
दिवाली 2024: बिहार में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले नीतीश कुमार ने दिया तोहफा
बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। राज्य के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि अक्टूबर महीने का वेतन 25 तारीख से मिलना शुरू हो जाएगा। यह निर्णय दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
पटना। नीतीश सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन इस महीने की 25 तारीख से मिलना शुरू हो जाएगा। वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।
झारखंड 2024: उम्मीदवारों के एलान के बाद भाजपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने मरांडी को भेजा इस्तीफा
झारखंड 2024: उम्मीदवारों के एलान के बाद भाजपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने मरांडी को भेजा इस्तीफा
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व कृषि मंत्री और नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे सत्यानंद झा बाटुल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। बाटुल ने भाजपा पर दलबदलू नेता को टिकट देने और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है।
CM नीतीश कुमार ने Bihar DGP को दिया टास्क- 6 माह में 78000 पुलिस बलों की बहाली प्रक्रिया पूरी करें
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक आलोक राज को अगले छह महीनों के भीतर 78 हजार पुलिस बलों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में बिहार पुलिस में 1.10 लाख कर्मी हैं और इसे बढ़ाकर 2.29 लाख किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग सिस्टम में सुधार किया गया है और अपराध में कमी आई है।
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक आलोक राज को यह टास्क दिया कि अगले छह माह के भीतर 78 हजार पुलिस बलों की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरी करें। मंच से ही उन्हाेंने डीजीपी से यह आग्रह किया।
झारखंड: भाजपा ने 2014 में चुनाव जीते एक मंत्री सहित छह को इस बार भी नकारा, यहां पढ़ें किन नेताओं पर खेला दांव?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2014 में 72 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिनमें 37 पर जीत मिली थी। छह झाविमो विधायक भाजपा में शामिल हुए जिससे विधायकों की संख्या 43 हो गई। इस बार 2014 के चुनाव जीतने वाले कुछ विधायकों को टिकट नहीं मिला जिनमें गंगोत्री कुजूर ताला मरांडी विमला प्रधान शिवशंकर उरांव लक्ष्मण टुडू और राज पलिवार शामिल हैं।