Skip to main content

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: अंकिता भंडारी केस में सीएम धामी ने CBI जांच की दी संस्तुति, कहा-अंकिता सिर्फ पीड़िता नहीं, हमारी बहन-बेटी थी

उत्तराखंड देहरादून समाचार 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की CBI जांच की संस्तुति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शुरू से लेकर अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।

15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बरेली में भव्य रूप से मनाया जाएगा

बरेली समाचार 

बरेली: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री परम बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को बरेली में भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाने की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग भाईचारा बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 4 जनवरी समय दोपहर 12 बजे बरेली मंडल कार्यालय, तुलसी नगर, पीलीभीत बाईपास रोड पर आयोजित की गई है।

जिला एवं महानगर कांग्रेस ने कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस हर्षोलास से मनाया

बरेली समाचार
बरेली: जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उपजा प्रेस क्लब, नॉवेल्टी चौराहा के पास हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जी राम जी के खिलाफ विपक्ष करेगा देशव्यापी आंदोलन, कांग्रेस ने बुलाई कार्यसमिति की बैठक

विपक्षी दलों ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए लाए गए जी राम जी विधेयक का संसद से सड़क तक विरोध किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ...और पढ़ें

नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए लाए जी राम जी विधेयक का संसद से सड़क तक विरोध तेज करते हुए गुरूवार को संसद परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन किया।

पाकिस्तानी गैंगस्टर की CM नीतीश कुमार को धमकी; कौन है शहजाद भट्टी? बिहार के डीजीपी ने उठाया यह कदम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पाकिस्तानी गैंगस्टर ने धमकी दी है, जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने मामले में कार्रवाई की है। धमकी देने वाले गैंगस् ...और पढ़ें

पटना। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी है और हिजाब हटाने के लिए माफी मांगने को कहा है।

शहजाद ने जारी वीडियो में कहा है कि सभी लोगों ने देखा होगा कि बिहार में क्या हरकत हुई है। एक बड़े पद पर बैठे व्यक्ति ने एक मुस्लिम बेटी के साथ कैसा व्यवहार किया है।