Arvind Kejriwal: '...मगर अरविंद केजरीवाल को घर नहीं दिया', AAP किस आधार पर केंद्र सरकार से कर रही डिमांड
Delhi News आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेसवार्ता में मांग की कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास दिया जाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं है लेकिन उन्हें नैतिकता और मर्यादा से प्यार है। चड्ढा ने कहा कि दिल्ली का एक सामान्य निगम पार्षद भी 5 साल में स्कूटर से बीएमडब्ल्यू पर आ जाता है। पढ़ें पूरी खबर।
Bihar News: बिहार वालों की बल्ले-बल्ले, इस योजना में मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज; ऐसे उठाएं फायदा
बिहार में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ 22 सितंबर को पटना में होगा। इस योजना में लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की निश्शुल्क सुविधा मिलेगी। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बिना शर्त बनाया जाएगा। जिले में 10 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।
क्या पश्चिम यूपी को अलग राज्य बनाना चाहती है भाजपा? संगीत सोम ने बताई सच्चाई; बालियान को फिर से घेरा
पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के मुद्दे पर भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि यह पार्टी का मुद्दा नहीं है। संजीव बालियान इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। सोम ने कहा कि वह किसी भी हाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के रूप में अलग राज्य नहीं बनने देंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह मिनी पाकिस्तान बन जाएगा ।
UP News: 'देनेवाले और छीनने वाले एक ही पक्ष के थे क्या?' अखिलेश का तंज; CM योगी से मिला मोबाइल लूट ले गए बदमाश
Ghaziabad News यूपी के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी द्वारा एक दिव्यांग छात्र को स्मार्टफोन दिया गया लेकिन कार्यक्रम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने छात्र से फोन छीन लिया। इस मामले में अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या देने वाले और छीन के वापस लेने वाले एक पक्ष है क्या?
राहुल गांधी के खिलाफ FIR, धारा 302 और 299 के तहत मामला दर्ज, दिल्ली-भोपाल में भी शिकायत दर्ज
नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ गई है। सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला पुलिस तक पहुंच गया। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिसके बाद BJP हमलावर है। वहीं मध्य प्रदेश भाजपा ने PM के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने को लेकर राहुल पर कार्रवाई की मांग की है।
विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभालेंगे मुकेश अग्निहोत्री, जम्मू-कश्मीर के लिए हुए रवाना; ये रहेगा शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे 19 सितंबर को जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं और 22 सितंबर तक वहां रहेंगे। इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पार्टी की बैठकों में भाग लेंगे। उनका शेड्यूल कुछ इस प्रकार रहेगा।
Jharkhand News: आंगनबाड़ी केंद्रों में बढ़ जाएंगी सुविधाएं, इन कामों के लिए हेमंत सरकार जारी करने जा रही 5 करोड़ रुपये
झारखंड सरकार ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति और शौचालय निर्माण के लिए संशोधित दरों को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से राज्य के 14129 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति और 6951 केंद्रों में शौचालय का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने पेयजल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त राशि लगभग पांच करोड़ रुपये टॉप अप के रूप में अपने बजट से देने का निर्णय लिया है।
रांची। राज्य सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त राशि वहन करेगी। इसके लिए राज्यांश के अलावा पांच करोड़ रुपये टॉप अप के रूप में प्रदान करेगी।
Champai Soren: चंपई के इलाके में हेमंत सोरेन की पार्टी ने कर दिया खेला, BJP की बढ़ाई टेंशन
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चम्पाई सोरेन के गृहक्षेत्र में सरायकेला में खेला शुरू कर दिया है। पार्टी ने चंपई के इलाके के कई युवाओं और महिलाओं को पार्टी में शामिल करवा लिया है। वरीय नेताओं ने बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
Haryana Election: महज 26 साल में गृह राज्यमंत्री बन गए थे राव नरबीर सिंह, राव इंद्रजीत सिंह को दी थी पटखनी
राव नरबीर सिंह हरियाणा की राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं। मात्र 26 साल की उम्र में विधायक और गृह राज्यमंत्री बनने वाले राव नरबीर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। राव नरबीर सिंह 1987 में राव इंद्रजीत सिंह को चुनाव में हराकर विधानसभा पहुंचे थे। आइए राव नरबीर सिंह के राजनीतिक सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Bihar Bhumi Survey: जमीन सर्वे के खिलाफ बिहार में उठी आवाज, सरकार को खुलेआम मिली चेतावनी; CM नीतीश तक पहुंचा पत्र
बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच कुछ इलाकों में सर्वे के खिलाफ भी आवाज उठने लगी है। यहां तक कि किसान नेता जमीन सर्वे को लेकर नीतीश सरकार को चेतवानी तक दे डाली है। उन्होंने कहा कि अगर जमीन सर्वे को नहीं रोका गया तो पूरा राज्य में आंदोलन होगा।
पालीगंज। संयुक्त किसान जन अभियान समिति के बैनर तले किसानों की बैठक में सरकार के द्वारा कराये जा रहे भूमि सर्वेक्षण को रोक लगाने के लिए किसान नेता डॉ. श्यामनदंन शर्मा सहित दर्जनों किसानों ने एक आवेदन लिख कर मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, प्रमंडलीय आयुक्त, एवं डीसीएलआर व सीओ को पत्र दिया है।