Skip to main content

यूपी में पति-पत्नी ने की खुदकुशी, एक ही साड़ी से लटके मिले दोनों के शव; बहन-बहनोई से परेशान थे दंपति

लखीमपुर के सासिया कॉलोनी में एक विवादास्पद घटना सामने आई है जहां एक पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दंपति अपने ही बहनोई से परेशान थे और उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 लखीमपुर। फरहान की सासिया कॉलोनी में बीती रात पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सुबह जब गांव वालों को पता चला तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दंपति अपने ही बहनोई से परेशान थे।

मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल, हिंसा पीड़ितों से मिल रही NCW की टीम; दर्द बयां करते-करते रो पड़ीं महिलाएं

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद शरण ले चुके परिवारों से मुलाकात की। यह मुलाकात एक राहत शिविर में हुई। इसके बाद महिला आयोग की टीम शनिवार को मुर्शिदाबाद पहुंची। यहां हिंसा प्रभावित परिवारों से महिला आयोग की जांच समिति ने बातचीत की। राज्यपाल भी मुर्शिदाबाद पहुंच चुके हैं।

बीमा भारती को मिली जान से मरने की धमकी; FIR के बाद एक्टिव हुई पटना पुलिस

10 लाख रुपये दो वरना...', बीमा भारती को मिली जान से मरने की धमकी; FIR के बाद एक्टिव हुई पटना पुलिस

बिहार की पूर्व गन्ना मंत्री बीमा भारती को अज्ञात लोगों ने फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी। पूर्व मंत्री ने फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और रंगदारी मांगने वाले की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री काफी सहम गई हैं।

बिहार की पूर्व गन्ना मंत्री बीमा भारती से रविवार की सुबह अज्ञात लोगों ने फोन कर दस लाख की रंगदारी की मांगी है।

फिल्म में Jaat का रोल ना मिलने पर परेशान थे Randeep Hooda, पिता की सलाह ने बदला इरादा

 

बॉलीवुड के दमदार एक्टर की लिस्ट में रणदीप हुड्डा का नाम शामिल है। हरियाणा से आने वाले चुनिंदा बेहतरीन एक्टर के तौर पर भी रणदीप जाने जाते हैं। 10 अप्रैल को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट रिलीज हुई। इसमें उन्होंने सनी देओल के अपोजीट रोल निभाया है। खलनायक की भूमिका में उन्होंने लोगों को इंप्रेस किया है। लेकिन फिल्म में वह जाट की भूमिका निभाना चाहते थे।

उ०प्र०: 'वक्फ कानून वापस लेने की मांग...', मौलाना कल्बे जवाद बोले- हमारा घर छीनकर सरकार कह रही हम भलाई चाहते हैं

लखनऊ सुनील यादव

लखनऊ में वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हमारा घर छीनकर सरकार कह रही है कि हम भलाई चाहते हैं 

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बकी के पुनर्निर्माण और वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। जन्नतुल बकी विध्वंस को 100 साल पूरे होने पर लोगों ने इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई। 

सरकारी जमीन की कर दी फर्जी जमाबंदी, अब तत्कालीन CO और राजस्व कर्मचारी पर गिरेगी गाज

सरकारी जमीन की कर दी फर्जी जमाबंदी, अब तत्कालीन CO और राजस्व कर्मचारी पर गिरेगी गाज

आरा में सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी के मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने एडीएम को जांच के आदेश दिए हैं। तत्कालीन सीओ और राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों की जमीन की फर्जी जमाबंदी की गई। एडीएम को जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा करने को कहा गया है। इस आदेश के बाद फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

सरकारी जमीन की कर दी फर्जी जमाबंदी, अब तत्कालीन CO और राजस्व कर्मचारी पर गिरेगी गाज

मुंबईवासियों की यात्रा होगी आसान, लॉन्च होने वाला है 'Mumbai 1' कार्ड; CM फडणवीस ने किया एलान

मुंबईवासियों की यात्रा होगी आसान, लॉन्च होने वाला है 'Mumbai 1' कार्ड; CM फडणवीस ने किया एलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये एलान किया कि जल्द ही मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए मुंबई 1 कार्ड की शुरुआत होने वाली है जिसके जरिए लोग आसानी से किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर यह कार्ड तैयार हो जाए

मुंबई पड़ेगी और मुंबई के लोग आसानी से कहीं भी आ-जा सकेंगे।

Mumbai 1 कार्ड की होगी शुरुआत

लखनऊ: CMयोगी से मिले प्रभु देवा सहित निर्माता डॉ. मोहन बाबू, शिष्टाचार भेंट की

लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को उनके सरकारी आवास पर फिल्म "कन्नप्पा" के निर्माता डॉ. एम मोहन बाबू, फिल्म कलाकार विष्णु मांचू, प्रभु देवा और विनय माहेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की।

फिल्म कन्नप्पा के निर्माता डॉ. एम मोहन बाबू और प्रभु देवा सहित फिल्म व्यवसाय से जुड़े कई लोगों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। ये एक शिष्टाचार भेंट थी। 

सीएम से मुलाकात करने वालों में फिल्म "कन्नप्पा" के निर्माता डॉ. एम मोहन बाबू, फिल्म कलाकार विष्णु मांचू, प्रभु देवा और विनय माहेश्वरी ने शिष्टाचार भेंट की।