Udaipur में सड़क पर क्यों आई मेवाड़ राजपरिवार की लड़ाई? अब प्रशासन ने उठाया ये कदम
राजस्थान के मेवाड़ राजघराने का संपत्ति विवाद अब सड़क पर सबके सामने आ गया है। बीते दिन रात में हुए हंगामे के बाद अब प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अब मंदिर की ओर जाने वाली सड़क को अपने नियंत्रण में ले लिया है ताकि विश्वराज सिंह तीन-स्तरीय सुरक्षा के साथ मंदिर में जा सकें।
Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने CM पद से दिया इस्तीफा, अब कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना और एनसीपी से मिलकर बना महायुति गठबंधन विजयी हुआ है। वहीं दूसरी ओर एकनाथ शिंदे की एक पोस्ट ने भी चर्चाएं बढ़ा दी हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
आमरण अनशन से पहले किसान नेता जगजीत डल्लेवाल डिटेन, रात तीन बजे पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया
पंजाब पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वह आज से खनोरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठने वाले थे। न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई अन्य मांगों को लेकर फरवरी महीने से धरने पर बैठे किसानों ने आज से संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया था।
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल को डिटेन कर लिया है । उन्हें साढ़े तीन बजे खनोरी बॉर्डर से ले जाया गया है। जहां पर वह आज से आमरण अनशन पर बैठने वाले थे।
एफआईआर के बाद जिआउर्रहमान का रिएक्शन, सांसद के बचाव में उतरी सपा; संभल हिंसा पर सियासत हाई
संभल हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर सियासत तेज हो गई है। सांसद के बचाव में अब समाजवादी पार्टी ने बयान जारी किया है। वहीं सांसद बर्क ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।
नई दिल्ली। संभल में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिआउर्रहमान बर्क, सदर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल और अन्य पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल; लूटी गई बाइक बरामद
Ghaziabad Encounter गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से लूटी हुई बाइक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों में कामकाज की बदली टाइमिंग, बढ़ते प्रदूषण को लेकर मंत्रालय ने लिया फैसला
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों और संगठनों को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के संबंध में अलग-अलग समय अपनाने की सलाह दी जाती है। जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों में दो टाइमिंग होगी।
जम्मू-कश्मीर से कुख्यात आतंकी गिरफ्तार: उमर अब्दुल्ला के खिलाफ लड़ा चुनाव, 1583 वोट भी मिले; 30 साल से थी तलाश
करीब 30 साल से फरार चल रहे आतंकी नजीर अहमद वानी को आखिरकार श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 1993 में पुलिस पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने के बाद से ही वह फरार था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में उसने बड़गाम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव भी लड़ा था।
श्रीनगर। करीब 30 वर्ष से फरार आतंकी नजीर अहमद वानी को एटीएस और देवबंद पुलिस ने रविवार को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। 1993 में पुलिस पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाला वानी 1994 में जमानत मिलने के बाद से फरार था
विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल पर डांस का बनाया वीडियो, विश्व धरोधर सप्ताह में पहले दिन सभी स्मारक फ्री
ताजमहल में पर्यटकों ने नाचते हुए वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। वहीं विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निश्शुल्क प्रवेश मिल रहा है। लेकिन ताजमहल में मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू है। ताजमहल पर इससे पहले इरानी पर्यटकों ने नमाज भी पढ़ी थी।
आगरा। ताजमहल में विदेशी पर्यटकों का नृत्य करते हुए एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो प्लेटफार्म पर शूट हुआ वीडियो 23 सेकेंड का है। इसमें छह विदेशी पर्यटक नृत्य कर रही हैं।
एमपी के पन्ना में किसान के खेत से मिला में 7.44 कैरेट का हीरा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को 7.44 कैरेट का हीरा मिला है जो केवल तीन महीनों में उसकी दूसरी ऐसी खोज है। किसान का नाम दिलीप मिस्त्री बताया जा रहा है किसान दिलीप मिस्त्री को उनकी सालों की मेहनत का फल मिला है। साथ ही उनको अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को 7.44 कैरेट का हीरा मिला है, जो केवल तीन महीनों में उसकी दूसरी ऐसी खोज है। किसान का नाम दिलीप मिस्त्री बताया जा रहा है, किसान दिलीप मिस्त्री को उनकी सालों की मेहनत का फल मिला है। उनको अपने ही खेत में 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है।
शिमला के रामकृष्ण आश्रम में बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी; भारी संख्या में पुलिस तैनात
शिमला के स्वामी रामकृष्ण आश्रम में शनिवार देर रात दो समूहों के बीच झड़प हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भक्तों के एक समूह ने यह आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया कि उन्हें आश्रम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।
शिमला। शिमला में स्वामी रामकृष्ण आश्रम शनिवार देर रात दो समूहों के बीच झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। आश्रम में प्रार्थना और ध्यान के बाद झगड़ा शुरू हुआ