Skip to main content

भू-माफिया कारनामे के खिलाफ चला मानवाधिकार आयोग एवं राज्य सूचना आयोग का हंटर,फिर से मांगी रिपोर्ट

भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा के सहयोगीयो में मची खलबली!

मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से आपराधिक कारनामों का खुलासा होगा!

दिव्यांग दलित की जमीन हड़पने, उसके जीने का अधिकार छीनने के राज आएंगे सामने! राज्य सूचना आयोग की सख्ती से भदोही जिले में हड़कंप!

अपर जिलाधिकारी एवं उपसंचालक के जन सूचना अधिकारी को उपस्थित होने का निर्देश!

ग्राम इटहरा तहसील ज्ञानपुर के रिकॉर्ड की मांगी जानकारी,जानकारी न देने वाले जन सूचना अधिकारी को सीधे किया गया तलब!

भू-माफिया कमला शंकर के कुकर्मों का होगा पर्दाफाश!

माफिया सरगना के साथ मिलकर जमीनों में की गई हेरा फेरी!

स्टंटबाजी नहीं, जिम्मेदारी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ट्रैफिक पुलिस का सख्त संदेश

स्टंट का मतलब मौत को न्योता, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ-बरेली: सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।

इस क्रम में लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों को साफ और सख्त संदेश दिया गया है
“सड़क पर स्टंटबाजी मतलब ‘ऊपर’ जाने की जल्दबाजी।”

गृहमंत्री के दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिए दिशा निर्देश

देहरादून: गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उपस्थित सभी उच्चाधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफ करते हुए अपने-अपने अनुभव से उक्त VVIP प्रोग्राम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां व आदेश निर्देश दिए गए, जिससे कि समय से तैयारी समय से पूर्ण कर दुरस्त कर दी जाए।

SIR रविवार 18 जनवरी को मिशन मोड़ पर प्रत्येकबूथों पे बीएलओ द्वारा मतदाताओं की सूची को कराया जाएगा अवगत

बरेली समाचार 

SIR रविवार 18 जनवरी को मिशन मोड़ पर प्रत्येकबूथों पे बीएलओ द्वारा मतदाताओं की सूची को कराया जाएगा अवगत

बरेली, । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 जनवरी 2026 को मिशन मोड पर प्रत्येक बूथ पर आलेख्य मतदाता सूची एवं अप्राप्त श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया जाए।

बरेली:समाजसेवा का चोला ओढ़े ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से चल रहा खनन का खेल,अब पुलिस के रडार पर माफिया

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली।जिले में वर्षों से फल-फूल रहा अवैध उपखनिज परिवहन का खेल आखिरकार पुलिस की सख्ती के आगे बेनकाब हो गया है।

समाजसेवा और ट्रांसपोर्ट कारोबार की आड़ में खनन माफिया का जो संगठित नेटवर्क चल रहा था, उसकी एक-एक परत अब पुलिस खोलने में जुट गई है।

चेक प्वाइंट पर बैरिकेडिंग तोड़कर जांच टीम को कुचलने की कोशिश करने वाले ट्रक-डंपर नेटवर्क के पीछे छिपे माफिया अब सीधे पुलिस के रडार पर हैं।

पकड़े गए वाहनों के मालिकों की कुंडली खंगाली जा रही है और माफिया चिह्नीकरण के साथ गैंग पंजीकरण व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

बरेली मे खाली मकान बना ‘गुप्त मदरसा’, कई जुम्मों से चल रही थी नमाज, पुलिस की रेड में मचा हड़कंप

बरेली में बिना अनुमति सामूहिक नमाज, खाली घर में जुटे लोग, 12 लोग हिरासत में

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस एक्शन, अस्थायी मदरसे का भंडाफोड़, तीन फरार

बिशारतगंज में नई परंपरा पर पुलिस का ब्रेक, खाली मकान में नमाज का वीडियो वायरल

बरेली समाचार

बरेली: ₹25 हजार का इनामी गौतस्कर नसीम गिरफ्तार

बरेली समाचार 

Bareilly: पुलिस टीम पर हमला करने वाला ₹25 हजार का इनामी गौतस्कर नसीम खां गिरफ्तार; 3 महीने से था फरार, अब सलाखों के पीछे

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की सीबीगंज पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी और गौतस्कर नसीम खां को गिरफ्तार कर लिया है। नसीम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को सीओ सेकेंड सोनाली मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी का खुलासा किया।

भोजीपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 774 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार

बरेली समाचार 

लग्जरी कार से चरस की तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया सोनेट (Kia Sonet) कार सवार दो शातिर तस्करों को 774 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की खेप के साथ नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

उत्तराखंड से जुड़ा है नेटवर्क
मुखबिर की सूचना पर बिल्वा पुल के पास घेराबंदी

हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर रोक

हरिद्वार समाचार 

स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत सोमवार रात 12 बजे से पर्व समाप्ति तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

आमजन से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान अवश्य देख लें और निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें। इस संबंध में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।