Skip to main content

सड़क पर बकरीद की नमाज अदा की तो होगी FIR, मेरठ में ड्रोन से होगी न‍िगरानी; SSP ने दी ये चेतावनी

मेरठ में बकरीद की नमाज सड़क पर नहीं होगी केवल मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही अदा की जाएगी। पुलिस ने धर्म गुरुओं से बात करके इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। बिना अनुमति के किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है और ईद की तरह ही सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी करेंगे पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा, बजरंगबली के दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे जहां वे राम मंदिर के पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इसके बाद वे राम मंदिर में राम दरबार और परिसर में बने पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में आज राम मंदिर के पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां सीएम योगी राम कथा पार्क के निकट हेलीपैड से सीधे पवन पुत्र बजरंगबली के दरबार में पहुंचे।

रोहिंग्या/बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष सत्यापन अभियान

बरेली समाचार

बरेली शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद बरेली पुलिस द्वारा जनपद में अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

यूपी के इस ज‍िले में शराब और बीयर की दुकानों का आवंटन होगा न‍िरस्‍त, इस वजह से जारी क‍ि‍या गया अंत‍िम नोट‍िस

फिरोजाबाद नगर निगम मार्केट में आगरा गेट और गांधी पार्क के पास बिना अनुमति के शराब और बीयर की दुकानें खुलने पर निगम प्रशासन ने आवंटन रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। उचित जवाब न मिलने पर दुकानें खाली कराकर नए सिरे से आवंटित की जाएंगी।

फिरोजाबाद। नगर निगम मार्केट में आगरा गेट व गांधी पार्क के निकट बिना अनुमति खोलीं शराब व बीयर की दुकानों के आवंटन निरस्त होंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आवंटियों को अंतिम नोटिस दिया गया है।

सभी जोश में थे, हम लोगों पर लाठी...' चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

आरसीबी विक्ट्री परेड से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो हई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है। बता दें कि आईपीएल फे फानल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया। आरसीबी पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी है।

नई दिल्ली। आरसीबी विक्ट्री परेड से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। समाचार एजेंसी रॉयटर ने टीवी चैनलों के हवाले से जानकारी दी है कि भगदड़ में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।

उत्‍तराखंड धामी कैबिनेट का फैसला, इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स छूट; बदरीनाथ मास्टर प्लान को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें शहरी विकास में पर्यावरण मित्रों को नौकरी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर कर में छूट अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नए पद बदरीनाथ मास्टर प्लान को मंजूरी पुरानी पेंशन योजना का लाभ और भारतीय न्याय संहिता में विधि विज्ञान प्रयोगशाला को विभागीय अध्यक्ष माना जाना शामिल है।

भूपेंद्र-सैलजा का झगड़ा खत्म करने हरियाणा पहुंचे राहुल गांधी, सीनियर नेताओं के साथ बैठक जारी

राहुल गांधी आज हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता यहां पार्टी नेताओं को गुटबाजी से बाहर निकालकर एकजुट होने का पाठ पढ़ाएंगे। वह संगठन बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। राहुल गांधी दो चरणों में होने वाली बैठकों में 115 नेताओं से मिलेंगे। पहले चरण की बैठक शुरू हो गई है।

पंजाब से एक और यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा से निकला कनेक्शन; तीन बार गया पाकिस्तान

पंजाब पुलिस ने मोहाली से यू-ट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क में शामिल था। डीजीपी ने बताया कि जसबीर जान महल नामक यूट्यूब चैनल चलाता था और पीआईओ शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा के साथ संपर्क में था। उस पर हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से संबंध रखने का भी आरोप है।

'48 घंटे जंग लड़ना चाहता था पाकिस्तान, लेकिन 8 घंटे में किया सरेंडर...', CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा

सीडीएस अनिल चौहान ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में फ्यूचर वॉर्स एंड वारफेयर कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 10 मई को पाकिस्तान ने 48 घंटे में भारत को घुटनों पर लाने का लक्ष्य रखा था और कई हमले किए। जवाब में भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान का ऑपरेशन 8 घंटे में ही खत्म हो गया।

पुणे। सीडीएस अनिल चौहान ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कार्यक्रम 'फ्यूचर वॉर्स एंड वारफेयर' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।