Skip to main content

पाक से रिहाई के बाद पहली बार अपने घर पहुंचे BSF जवान पूर्णम कुमार, 'भारत माता की जय' नारे से गूंजने लगा हावड़ा स्टेशन

पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत से रिहा होने के बाद बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार साव अपने घर रिसड़ा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। 21 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद उन्हें अटारी-वाघा सीमा से लौटाया गया। हावड़ा स्टेशन पर उतरते ही लोग उनसे मिलने उमड़ पड़े। घर पहुँचने पर भी उनका जोरदार स्वागत हुआ भारत माता की जय के नारे लगे।

UP PCS Transfer: IAS नवनीत सेहारा सिद्धार्थनगर के CDO बने, 6 PCS अफसरों का भी तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके अतिरिक्त दो विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिवों की नियुक्ति की गई है। आईएएस अधिकारी नवनीत सेहारा को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। पीसीएस अधिकारियों में अमित कुमार राठौर को हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। अन्य अधिकारियों को भी नए पदभार सौंपे गए हैं।

'पहलगाम हमले के हत्यारे खुले क्यों घूम रहे?', कांग्रेस ने PM मोदी से पूछे 3 तीखे सवाल

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरूवार को बीकानेर के भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने एक बार फिर फिल्मों की तरह खोखले डायलॉग्स का सहारा लिया उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि वे उन गंभीर सवालों का जवाब दें जो देश उनसे पूछ रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को अब तक नहीं पकड़े जाने से लेकर चीन-पाकिस्तान गठजोड़ की चुनौतयों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बार-बार भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे मुद्दे पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर तीखे सवाल दागने शुरू कर दिए हैं।

देश पर खतरे के बीच सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का कारण बताना संभव नहीं: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में तुर्किये की कंपनी जेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की याचिका का विरोध किया। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा देश पर खतरे के बीच सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के कारणों का खुलासा करना संभव नहीं है क्योंकि इससे कार्रवाई विफल हो सकती है।

नई दिल्ली: तुर्किये की कंपनी जेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की याचिका का विरोध करते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कई तर्क पेश किए।

थाना किला पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बरेलीसमाचार
   
संक्षिप्त विवरण

वादिनी द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त द्वारा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिनांक 11.05.2025 को मु0अ0स0 241/2025 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. बनाम शुभम उर्फ धनवान के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। मुकदमा उपरोक्त की  पीडिता/अपह्रता को बरामद कर बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस के आधार पर अभियोग में धारा 64(2) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा यह रिजर्व पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

बरेली समाचार

पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली एवं पुलिस कार्यालय बरेली का किया गया वार्षिक निरीक्षण

बंद हो सकता है PWD का फ्लाईओवर जोन, कर्मचारियों को इस विंग के साथ मर्जर करने का प्लान

दिल्ली लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर जोन को बंद करने पर विचार कर रहा है जिसके कर्मचारियों को सड़क रखरखाव विंग में विलय करने की योजना है। वर्तमान में फ्लाईओवर जोन दो परियोजनाओं पर काम कर रहा है जो लगभग पूरी हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी ने जनशक्ति उपयोग को अनुकूलित करने के लिए एक समिति का गठन किया था।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अपने 'फ्लाईओवर जोन' को बंद कर सकता है। यह जोन विशेष रूप से फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित है। विभाग के कर्मचारियों को सड़क रखरखाव विंग के साथ विलय करने की योजना है।

स्वर्ण मंदिर में तैनात की गई थी एयर डिफेंस गन? भारतीय सेना ने दी जानकारी

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में एयर डिफेंस गन लगाने के सेना के दावे पर विवाद हो गया। सेना ने स्पष्ट किया कि परिसर में कोई गन तैनात नहीं है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने कहा कि सेना को गन लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने भी इसको लेकर सवाल उठाया है।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अवैध रूप से संचालित टैक्सी बसों के विरुद्ध कार्रवाई

बरेली समाचार 

जनपद बरेली में अवैध रूप से संचालित टैक्सी एवं बसों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कुल 30 वाहन ( जिसमें 28 अवैध टैक्सी व 02 डग्गामार बसों)  के विरूद्ध की गयी कार्यवाही।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 07 दिवसीय (एक सप्ताह ) के लिये जनपद में अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बस स्टैंड, ईको, डग्गामार बसों के विरूद्ध कठौर कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु करने, अवैध वसूली को रोकने और आम जनता को जाम की समस्या से निजा़त दिलाने के उद्देश्य से चलाया गया है।