Skip to main content

फ्लाइट सेवा स्थगित होने से बहुत घबरा गए हैं सैलानी; लेह-लद्दाख में फंसे मुरादाबाद के पर्यटक

मुरादाबाद समाचार

मुरादाबाद के पर्यटक हवाई सेवा बंद होने से लेह-लद्दाख में फंस गए हैं। अब उन्हें सड़क मार्ग से मनाली के रास्ते वापस लाने की तैयारी चल रही है। वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की हवाई यात्रा स्थगित किए जाने से मुरादाबाद के पर्यटक भी लेह-लद्दाख में फंस गए हैं। ट्रैवल एजेंसी संचालकों ने अब उनकी सकुशल वापसी के लिए टैक्सी की व्यवस्था की है।

बरेली रेंज के नए आईजी अजय साहनी ने संभाला चार्ज, कहा- साइबर क्राइम की रोकथाम प्राथमिकता

                  आईजी अजय कुमार साहनी

बरेली समाचार

बरेली रेंज के नए आईजी अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने बुधवार रात बरेली पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसर ने उनका स्वागत किया।

बरेली रेंज के नवागत आईजी अजय कुमार साहनी ने बुधवार रात बरेली पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अफसर ने उनका स्वागत किया। चार्ज संभालने के बाद नवागत आईजी बृहस्पतिवार को सुबह मीडिया से मुखातिक हुए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं। 

आईजी बरेली अजय कुमार साहनी ने कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार संभाला

बरेली अवधेश शर्मा

नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली,रेंज बरेली श्री अजय कुमार साहनी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली में कार्यभार ग्रहण किया गया।

 

शहर से लेकर देहात तक ब्लैक आउट...अंधेरा छाया तो घरों में दुबके रहे लोग

अवधेश शर्मा

बदायूं: अचानक से तेज धमाका होता है और बिल्डिंग में आग लग जाती है। धमाका होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज में सायरन  बजने लगा। एक ओर लोग जमीन पर लेट गए वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां बिल्डिंग में आग बुझाने में जुट गईं। तेजी आई एंबुलेंस से स्वास्थ्य कर्मी घायलों को उठाकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। रात 8 बजे के बाद ब्लैक आउट होगा गया। शहर सहित देहात क्षेत्र में अंधेरा छा गया। लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए। 

बरेली:शहर से 820 डेयरियों को बाहर खदेड़ने की तैयारी...अब पानी किया जाएगा बंद

बरेली: नगर निगम ने शहरी क्षेत्र से डेयरियों को बाहर खदेड़ने की पूरी तैयारी कर ली हे। इसके लिए डेयरियों पर लगे सबमर्सिबल पंप हटाकर उनका पानी बंद किया जाएगा। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 802 डेयरियों को चिह्नित कर सूची जलकल विभाग को उपलब्ध कराई है। दोनों विभाग मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

मॉक ड्रिल के बाद शहर में हुआ ब्लैक आउट, बंद की गई विधानसभा-एयरपोर्ट की रोशनी, रोकी गई मेट्रो

राजधानी लखनऊ ब्यूरो चीफ 

Mock drill in Lucknow: लखनऊ में आतंकी हमले से बचने के लिए मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर 15 मिनट के लिए लखनऊ मेट्रो भी रोकी गई। 

पुलिस लाइन में एयर स्ट्राइक से बचने के लिए बुधवार शाम मॉकड्रिल की गई। इस मॉकड्रिल को देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री, विधायक, स्कूली बच्चे और आम लोग पहुंचे थे। 17 मिनट चली मॉकड्रिल ने एयर स्ट्राइक के बाद क्या करना होता है और कैसे राहत व बचाव कार्य किया जाता है, इसको दिखाया गया।