Skip to main content

Sardar Ji 3 Teaser: 'सरदार जी' बनकर लौटे दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा की भी दिखी झलक; देखें धमाकेदार टीजर

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इन दिनों उनके पास पंजाबी से लेकर बॉलीवुड की कई अपकमिंग फिल्में हैं। अब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सरदार जी 3 का टीजर (Sardar Ji 3 Teaser) रिलीज किया गया है जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। आइए जानते हैं कि पिक्चर सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड का लास्ट पोस्ट हुआ वायरल, इस बात से बहुत ज्यादा टूटा था बिजनेसमैन का दिल

बीते दिनों करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। 53 साल की उम्र में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन ने आखिरी सांस ली। संजय कपूर के निधन के बाद अब उनका एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 19: टीवी की इस एक्ट्रेस को मिला सलमान खान के शो का न्योता, सीजन 19 में होगी एंट्री

सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इस बीच अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 19 के लिए टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस को ऑफर मिला है आइए जानते हैं कि वह कौन हैं।

छोटे पर्दे के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सलमान खान के इस रियलिटी शो के नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन तरह-तरह की खबर सामने आ रही हैं। अब रिपोर्ट्स आयी है कि टीवी की एक फेमस अदाकारा को बिग बॉस सीजन 19 का ऑफर मिला है।

दुनियाभर में बजा हाउसफुल 5 की कमाई का डंका, वर्ल्डवाइड धड़ल्ले से छापे नोट

अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज भी इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है। यही कारण है जो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में हाउसफुल 5 अव्वल निकली है।

इस वक्त अगर कमाई के मामले में पूरी दुनिया में किसी मूवी की तूती बोल रही है तो वह अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 है। इंडियंस ऑडियंस के अलावा विदेशी लोगों ने भी इस कॉमेडी मूवी पर प्यार बरसाया है, जिसकी बदौलत वर्ल्डवाइड ये फिल्म धड़ल्ले से नोट छापती हुई आगे की तरफ बढ़ रही है। 

सूरज खुद ही तप रहा, खुद ही है बैचेन,किरणों के हर ताप से, उड़ा रहा है चैन

बरेली समाचार
             सूरज ये प्रतिशोध
                 
सूरज खुद ही तप रहा, खुद ही है बैचेन। 
किरणों के हर ताप से, उड़ा रहा है चैन।।

राग ताप का छेड़ता, ले लेकर आलाप। 
क्यों हमको झुलसा रहा, देकर इतना ताप।।

छौंक  रहा दादागिरी, सूरज सब पर आज। 
गर्मी का वो दिख रहा, बेताजों का ताज।।

गर्मी से ये कर रहा, सब पर तीखे वार। 
सूरज के ढीले करो, तेवर मेरे यार।।


कड़वी गोली दो उसे   शीतल करो मसाज।
कौन यहां पर वैद्य जो, कर दे सही इलाज।।

Who Is Ruchika Rathore: कौन है Triggered Insaan की पत्नी रुचिका ? देवर अभिषेक मल्हान से कम नहीं है फैन फॉलोइंग

अभिषेक मल्हान के बड़े भाई और ट्रिगर इंसान के नाम से फेमस यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने बीते दिन शादी की। उनकी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रही है। कौन हैं निश्चय की वाइफ रुचिका राठौर (Ruchika Rathore) और क्या है उनका प्रोफेशन जानिए हर एक डिटेल

अभिषेक मल्हान के घर एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही है। पहले उन्होंने बैटलग्राउंड का सीजन 1 जीता और अब उनके घर शहनाई बजी। फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और Youtuber फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के बड़े भाई निश्चय मल्हान से 9 जून को शादी हुई। 

'मेरे मरण की बात...', Amitabh Bachchan को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, बिग बी ने ऐसे कर दी बोलती बंद

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद एक यूजर ने उनकी उम्र पर तंज कसा। बिग बी ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानिए इस बारे में।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर अपना शानदार अभिनय प्रदर्शन दिखाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कनेक्ट रहने का हुनर भी अच्छे से जानते हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं जो हमेशा फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। हाल ही में, एक बार कुछ ऐसा ही हुआ।

Housefull 5 Collection Day 5: मंगल को चला हाउसफुल 5 का मास्टरस्ट्रोक, 5वें दिन धड़ाधड़ छापे नोट

Housefull 5 Box Office Day 5 अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। वीक डे में भी इस मूवी की कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रिलीज के 5वें दिन हाउसफुल 5 ने बेहतरीन कलेक्शन करके दिखाया है। 

Collection Day 5: बीते शुक्रवार को बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल के पांचवे भाग हाउसफुल 5 को रिलीज किया गया। इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी के दम पर ऑडियंस का दिल जीत लिया है, जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर इसका धमाकेदार प्रदर्शन जारी है।

Housefull 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की हुकूमत! रेड 2 समेत इन 8 फिल्मों को पछाड़ निकला आगे

Housefull 5 Box Office Collection 2025 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है। पहले दो दिन में हाफ सेंचुरी मारने वाली इस फिल्म ने आते ही इस साल रिलीज हुईं कई फिल्मों को धूल चटा दी है। चलिए आपको बताते हैं कि यह किन फिल्मों से आगे निकल गई है।

बॉलीवुड की सबसे हिट फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल की पांचवीं फिल्म भी सिनेमाघरों में उतर आई है। 15 साल पहले साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी और अब तक इस फ्रेंचाइजी की पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दिलचस्प बात है कि सभी फिल्मों को दर्शकों से भर-भरकर प्यार मिला है।

14 घंटे चली Dipika Kakar की कैंसर सर्जरी, कटा लिवर का एक हिस्सा, Shoaib Ibrahim ने बताया बीवी का हाल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर में कैंसर हो गया था जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। अब उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहि ने अपनी बीवी की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि 14 घंटे चली सर्जरी के बाद उनकी वाइफ दीपिका का क्या हाल है।

दीपिका कक्कड़ के लिए पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहें। पेट में अचानक तेज दर्द के बाद वह हॉस्पिटल गईं और टेस्ट कराने के बाद पता चला कि उन्हें पेट में ट्यूमर है। बाद में जांच से मालूम पड़ा कि उन्हें दूसरे स्टेज का लिवर कैंसर है। इस खबर ने उनके परिवार को हिलाकर रख दिया था।