Skip to main content

10 साल बाद हुआ 'बाहुबली एंड कंपनी' का रीयूनियन, एक साथ नजर आए 'भल्लाल देव और राजा माता

'साउथ सिनेमा के निर्देशक एस एस राजामौली की कल्ट मूवी बाहुबली की रिलीज को आज 10 साल का शानदार सफर पूरा हो गया है। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी टीम का रीयूनियन देखने को मिला है जिसकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

साल 2015 में आज ही के दिन साउथ सिनेमा की तरफ से बाहुबली नाम का एक शानदार थ्रिलर रिलीज किया गया था। इस फ्रेंचाइजी की दोनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई का कीर्तिमान रचा है। अब बाहुबली की रिलीज के 10 साल पूरे होने के खास मौके पर मेकर्स ने एक रीयूनियन पार्टी रखी है।

2 घंटे की साउथ फिल्म का OTT पर है कब्जा, 8 साल बाद भी बनी हुई है Must Watch

Best South Crime Thriller ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक क्राइम थ्रिलर मौजूद हैं। इस आधार पर आज हम आपके लिए एक ऐसी साउथ फिल्म की अहम जानकारी लेकर आए हैं जिसकी 2 घंटे की कहानी आपके दिमाग के सारे गणित को फेल कर देगी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी मूवी है।

सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी (OTT) भी अब मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन गए हैं। ओटीटी पर हर एक जॉनर का कंटेंट मिलना ही, इसकी सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। हिंदी सिनेमा के अलावा ओटीटी पर एक से बढ़कर एक थ्रिलर मौजूद हैं, जो फैंस का भरपूर मनोरंजन रखने का दमखम रखते हैं।

टूट रही है जय भानुशाली और Mahhi Vij की 14 साल की शादी? एक्ट्रेस ने कहा- मेरे वकील की फीस...

माही विज और जय भानुशाली पिछले काफी महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते काफी दिनों से दोनों के सेपरेशन की खबरें सामने आ रही हैं। अब हाल ही में माही विज ने 14 साल की शादी के बाद पति जय से अलग होने और तलाक लेने की खबर पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।

टीवी की दुनिया से एक और कपल के अलग होने की खबर सामने आ रही है। जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। शादी के 8 साल बाद उन्होंने अपनी पहली बेटी तारा का स्वागत किया। 

पीएम नरेंद्र मोदी से AICWA की खास अपील, पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल पर लगे पूरी तरह बैन

हाल ही में पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल्स से भारत में बैन हटा दिया गया है जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब इस मामले को लेकर AICWA ने आपत्ति जताई है और देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी से बड़ी अपील की है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी फिल्म कलाकारों के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब को बैन कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में कुछ पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स से बैन हटा दिया गया है, जिसको लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। 

आमिर खान की मंडली का जलवा नहीं हुआ कम, अचानक बदला कमाई का समीकरण

बॉलीवुड फिल्म सितारे जमीन पर जल्द ही रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। इससे पहले फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। रिलीज के 12वें दिन आमिर खा स्टारर इस मूवी ने हैरान करने वाला कारोबार करके दिखाया दिया है।

आमिर खान और जेनेलिया की फिल्म सितारे जमीन पर फैंस की फेवरेट बन गई है। इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का मन मोह लिया है। एक खास मुद्दे की कहानी दर्शाने वाली सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

'वह बहुत यंग थी,' Shefali Jariwala के निधन से प्रियंका चोपड़ा का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर जताया शोक

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई हैरान है कि अचानक से कैसे उनका देहांत हो गया है। इस बीच बी टाउन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कांटा लगा गर्ल की डेथ पर शोक जताया है।

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का हाल ही में निधन हो गया है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वालीं शेफाली की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस उनकी देहांत पर शोक जता रहे हैं। 

Paras Chhabra ने पहले ही कर दी थी Shefali Jariwala की मौत की भविष्यवाणी? वायरल हो रहा पुराना वीडियो

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बिग बॉस असामयिक निधन पर शोक मना रहा है। ऐसे में उनके को-एक्टर पारस छाबड़ा के साथ उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसने प्रशंसकों को अविश्वास और सदमे की स्थिति में डाल दिया है। क्लिप में पारस शेफाली की कुंडली के बारे में बता रहे हैं।

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का बीती रात मुंबई में निधन हो गया। शेफाली 42 साल की थीं और काफी फिट एंड फाइन थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शो में बवाल मचाने आ रहा Anupamaa फेम ये एक्टर, कई कंटेस्टेंट के लिए बनेगा खतरा

बिग बॉस 19 जल्द ही 19 अगस्त को शुरू होने वाला है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। यह शो पांच महीने तक चलेगा और इसमें केवल टेलीविजन व बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। मेकर्स पुराने कॉन्सेप्ट को वापस ला रहे हैं, जिसमें सीक्रेट रूम और टास्क शामिल होंगे। 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

टीवी के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 को लेकर काफी समय से चर्चा है। खबर है कि शो बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए कंटेस्टेंट को अप्रोच भी किया जा रहा है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे।

'Maa' और 'Kannapaa' के डर से टल गई Sonakshi Sinha की Nikita Roy की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी

सोनाक्षी सिन्हा और परेश रावल की अपकमिंग मूवी निकिता रॉय की रिलीज डेट टल गई है। फिल्म कल 27 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म अब जुलाई में रिलीज होगी। सोनाक्षी सिन्हा की मच अवेटेड थ्रिलर निकिता रॉय की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म पहले 27 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन दो बड़ी फिल्मों से क्लैश को टालने के लिए मेकर्स ने ये फैसला लिया है। इसी दिन काजोल की सुपरनैचुरल हॉरर मां और अक्षय कुमार की पौराणिक महाकाव्य कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी 

हाउसफुल 5 ने 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम, 20 दिन बाद भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

 निर्माता साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 अभी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही कारण है जो ये मूवी कमाई के मामले भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 20वें दिन भी हाउसफुल 5 ने गजब का कलेक्शन किया है।

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर मूवी हाउसफुल 5 जल्द ही रिलीज का तीसरी सप्ताह पूरा करने वाली है। इतना समय बीतने के बाद भी ये कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। हर रोज फिल्म निरंतरता के आधार पर कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है।