Skip to main content

'प्रशांत किशोर ने तो नीतीश कुमार की कुर्सी बचाई', जसुपा का जदयू विधायक पर पलटवार

जसुपा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने कभी उपमुख्यमंत्री पद नहीं मांगा बल्कि नीतीश कुमार को सत्ता में वापस लाने में मदद की थी। जसुपा ने जदयू विधायक संजय यादव के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि पीके ने समान नागरिक संहिता के विरोध में जदयू छोड़ा था। जसुपा ने राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनावों में जदयू को नुकसान की आशंका है।

दुखी तेजस्वी का बिहार सीएम नीतीश कुमार से सवाल, आप आदतन ऐसा करते हैं या अधिकारियों की करतूत

आरक्षण-सीमा को 85 प्रतिशत करने के लिए विधान मंडल के विशेष सत्र बुलाने की मांग पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की थी। राजद नेता तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। चिट्ठी का जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। पूछा कि सीएम आदतन ऐसा करते हैं क्या।

'झारखंड शर्मिंदा है...', मुख्यमंत्री के क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप पर रघुवर दास ने बोला तीखा हमला

झारखंड के गोड्डा जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राज्य को फिर शर्मसार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में आदिवासी बेटियां असुरक्षित हैं और राज्य में महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। 

NDA में सीट शेयरिंग पर बड़ा अपडेट, मांझी ने दी नई जानकारी; बिहार में सियासी हलचल तेज

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने बताया कि जुलाई तक चर्चा होगी और अगस्त तक सीटों पर फैसला हो जाएगा। मांझी ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगियों को लड़ने-जीतने लायक सीटें मिलेंगी और उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है।

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अभी किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हुई है।

एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे डिप्टी सीएम; फिर क्या हुआ?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ जलगांव एयरपोर्ट पर एक अप्रत्याशित घटना घटी। दौरे के बाद पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया अपने उड़ान घंटों का हवाला देते हुए। मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल ने भी पायलट को मनाने की कोशिश की। एकनाथ शिंदे ने खुद पायलट से बात की जिसके 45 मिनट बाद वह उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ जलगांव एयरपोर्ट पर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसकी शायद उन्होंने भी कभी कल्पना नहीं भी नहीं की होगी। दरअसल एक दौरे के वक्त एकनाथ शिंदे के विमान के पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया।

सपा सीट के प्रबल दावेदार डॉ० अनीस वेग ने कराई सपा की पीडीए महापंचायत IMA हाल में हुई संपन्न

बरेली समाचार

समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन इतिहास की किताब में सामाजिक सद्भाव का एक नया अध्याय जोड़कर गया। एक तरफ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहर के दौरे पर थे तो दूसरी ओर सपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से वर्ष 2027 के चुनाव के लिए टिकट के प्रबल दावेदार डॉक्टर अनीस बेग शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। संदेश साफ था कि अबकी बार अखिलेश सरकार।
अनीस बेग की ओर से आयोजित पीडीए महापंचायत में हजारों के हुजूम ने हुंकार भरी और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

कैंट विधानसभा की रियासत के लिए मुजाहिद हसन की ‘नवाबी एंट्री’

बरेली समाचार
समाजवादी पार्टी की पीडीए की मुहिम के बीच दिग्गज कांग्रेस नेता और बरेली कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी नवाब मुजाहिद हसन खां ने अपने मिजाज के ही मुताबिक नवाबी एंट्री मारी है। नवाब मुजाहिद ने दो दिन पूर्व अचानक से एक सम्मान समारोह का आयोजन कर समाजवादी पार्टी के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। नवाब मुजाहिद ने इस सम्मान समारोह के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह भी कैंट की रियासत के हकदार हैं।

ओखला लैंडफिल साइट पर कब खत्म होगा कूड़े का पहाड़? उपराज्यपाल सक्सेना ने बता दी तारीख

ओखला लैंडफिल साइट पर दिसंबर तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य है। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बायोमाइनिंग से प्राप्त भूमि पर बांस के पौधे लगाए। दिल्ली में 1.78 लाख बांस के पौधे लगाए गए हैं जो ऑक्सीजन उत्सर्जन में मदद करेंगे। सरकार वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्रों की क्षमता बढ़ाकर कचरा निस्तारण क्षमता को 15000 टन प्रतिदिन करने की योजना बना रही है।

दक्षिणी दिल्ली। ओखला लैंडफिल साइट पर इस साल दिसंबर माह तक कूड़े के पहाड़ को खत्म कर दिया जाएगा। इसे पूरी तरह समतल कर दिया जाएगा। इससे आसपास रहने वाले लाखों लोगों को बदबू और प्रदूषण से राहत मिलेगी।

'महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगी मैच फिक्सिंग...', राहुल गांधी ने चुनाव धांधली का फिर उठाया मुद्दा; BJP ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने एक बार फिर से 2024 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दैनिक जागरण में छपी एक लेख में राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली के पांच चरण बताए हैं। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी ने चुनाव में मैच फिक्सिंग की तरह से धांधली की।

'बिहार के लोगों को लालूजी से सीखना चाहिए...', प्रशांत किशोर के बयान से मचेगी सियासी खलबली

प्रशांत किशोर ने परसा और सोनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। किशोर ने कहा कि नेता बच्चों की चिंता नहीं करते इसलिए लोगों को जागरूक होकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहिए। उन्होंने परसा की जनता से अपील की कि वे उन्हें लूटने वाले नेताओं को वोट न दें।