उत्तर प्रदेश: भू माफिया घोषित करने के लिए नया कानून लाएगी सरकार, अभी डीएम और एसपी के द्वारा होता है फैसला
लखनऊ समाचार सुनील यादव
Land mafia in UP: यूपी सरकार किसी को भू माफिया घोषित करने के लिए जल्द ही नया कानून लेकर आएगी। अभी तक यह फैसला डीएम और एसपी के द्वारा जिले स्तर पर होता है।
प्रदेश सरकार भू माफिया घोषित करने के लिए नया कानून लाएगी। सिर्फ शासनादेश के तहत कार्रवाई किए जाने से मामले अदालत में टिक नहीं पा रहे हैं। इसलिए अध्ययन करके नया कानून लाने या पहले से मौजूद कानून में संशोधन का फैसला उच्चस्तर पर लिया गया है।
स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने ली सेल्फी, कहा- 'राष्ट्र प्रथम' भाव के साथ सेवा, सुशासन व जन कल्याण को समर्पित है BJP
गोरखपुर समाचार
श्रीलंका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा
कोलंबो समाचार
पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान कोलंबो में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की है। पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए हैं। इस दौरान मोदी को श्रीलंका ने श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।
बनारस समाचार: PM नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को आएंगे वाराणसी, देंगे 3884 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
वाराणसी संवाददाता
उ०प्र०: 'जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की पॉलिसी जीरो,अखिलेश ने कहा- बीजेपी के लोग ही बीजेपी के खिलाफ
लखनऊ सुनील यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि 'जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की पॉलिसी यूपी में जीरो है। बीजेपी के लोग ही बीजेपी के खिलाफ हैं। करप्शन में एक आईएएस अधिकारी को पकड़ा गया है। वहीं एक अन्य अधिकारी का पैसा दूसरे प्रदेश में मिला।
यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था से लेकर विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की पॉलिसी यूपी में जीरो हो गई है।
MP News: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 7वें वेतन को लेकर आया बड़ा अपडेट; सैलरी और भत्ते में बढ़ोतरी
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब परिवहन गृह भाड़ा (हाउस रेंट अलाउंस/ एचआरए) बढ़ी हुई दर से मिलेगा। राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसी माह अप्रैल के वेतन के साथ जोड़कर बढ़े हुए भत्तों का लाभ दिया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के भत्ता बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
सांसद रामजीलाल सुमन को इस नेता ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- 'गोली मारने वाले को दूंगा 25 लाख
एक युवा नेता ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन को राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी करने के लिए जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा है कि अगर कोई और सांसद को गोली मारेगा तो उसे 25 लाख रुपये देगा। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ईद और रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने बुलाई मीटिंग, डीएम-एसपी से लेकर थानेदार तक को निर्देश
लखनऊ संवाददाता
उत्तर प्रदेश में राम नवमी पर मीट शॉप पर बैन, अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई करेगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने नवरात्रि के अवसर से पहले महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रामनवमी के पावन दिन 6 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित और निषिद्ध रहेगी। इसके अलावा सभी धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर भी सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। अनाधिकृत और अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: ईद पर 'सौगात-ए-मोदी' का स्वागत, कहा- इससे मुसलमानों में सकारात्मक सोच पैदा होगी: मौलाना शहाबुद्दीन
बरेली अवधेश शर्मा
ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ईद पर मुसलमानों को पीएम मोदा का तोहफा उन लोगों के लिए जवाब है, जो नफरत फैलाने का काम करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ईद के मौके पर सौगात-ए-मोदी के नाम से मुसलमानों को दिए जाने वाले तोहफे का स्वागत ऑल इंडिया मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया है। साथ ही कहा कि मोदी मुसलमानों से अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं।