OP Chautala: राष्ट्रीय राजनीति में तीसरा मोर्चा खड़ा करना चाहते थे चौटाला, इस वजह से अधूरा रह गया था ये सपना
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया था। ओपी चौटाला हरियाणा के 5 बार सीएम रह चुके थे। उन्होंने देश की राजनीति में तीसरे मोर्चे के लिए लंबी मुहिम चलाई। हालांकि ओपी चौटाला का ये सपना पूरा नहीं हो सका था क्योंकि शिक्षक भर्ती घोटाले में उन्हें जेल जाना पड़ा था।
बसपा प्रमुख मायावती का ऐलान, बाबा साहब आंबेडकर पर दिए अमित शाह के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ 24 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। मायावती ने कहा कि शाह की टिप्पणी से लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की कि गृह मंत्री अपना बयान वापस लें।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ 24 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक्स पर की गई पोस्ट में मायावती ने कहा कि शाह की टिप्पणी से लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है
अंबेडकर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की अमित शाह के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृहमंत्री के राज्य सभा के भाषण को आपत्तिजनक बताया है। खरगे ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने गलत बयान दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। खरगे ने कहा कि पीएम मोगी गृहमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। खरगे ने कहा कि अमित शाह को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Bihar Politics: '...सब पार्टी ठीक रहेगी, लेकिन जदयू गड़बड़ा जाएगा'; नीतीश के करीबी नेता ने क्यों कह दी ऐसी बात
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि नीतीश कुमार की मजबूत नेतृत्व और जदयू की मजबूती के कारण बिहार को केंद्र से अधिक धन मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ईमानदार मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। इसके साथ जदयू नेता ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
दरभंगा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यह कहा जा रहा था कि और सब पार्टी ठीक रहेगी, लेकिन जदयू गड़बड़ा जाएगा। जदयू का क्या प्रदर्शन रहा, आप सभी लोगों ने देखा है।
Maharashtra: कैबिनेट विस्तार से पहले रार! शिवसेना के उपनेता ने पद से दिया इस्तीफा, मंत्री पद ना मिलने से थे नाराज
महाराष्ट्र में कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज नागपुर में हो रहा है। नई कैबिनेट की शपथ से पहले बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो अनुसार कैबिनेट में जगह ना मिलने की वजह से नाराज भंडारा के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने शिवसेना के उपनेता के पद से त्यागपत्र दे दिया है। आज नागपुर में महाराष्ट्र की नई सरकार के कैबिनेट का शपथ ग्रहण चल रहा है।
'नशेड़ी एक साल से बैठे हैं', BJP सांसद ने किसानों के लिए दिया विवादित बयान; मचा बवाल
भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने बॉर्डर पर बैठे पंजाब के किसानों को नशेड़ी कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। इनेलो और किसान संगठनों ने उनकी निंदा की है। जांगड़ा ने यह भी कहा था कि आंदोलन के पीछे ह्यूमन ट्रैफिकिंग हो रही है। उनके इस बयान से राजनीति गरमा गई है। इनेला नेता सुनैना चौटाला ने उनसे माफी मांगने को कहा।
हिसार। बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए बैठे पंजाब के किसानों को नशेड़ी कहने पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की किसान-मजदूर संगठन और इनेलो ने निंदा की है। उन्होंने आंदोलन के पीछे ह्यूमन ट्रैफिकिंग होने का आरोप लगाया। उनके इस बयान से राजनीति गरमा गई है।
Jharkhand: 'चंपई को कौन-सा भूत लगा...', ये क्या बोल गए हेमंत के MLA; महिला विधायक भड़कीं
झारखंड विधानसभा के अंतिम दिन गुरुवार को सदन में हंगामा हो गया। झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे भाजपा की महिला विधायक नाराज हो गईं। उन्होंने हेमलाल मुर्मू को सदन में माफी मांगने के लिए कहा। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने हेमलाल मुर्मू की टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद मामला शांत हुआ।
Delhi Election 2025: टिकट की रेस से बाहर हो चुके AAP के 16 विधायक, अगला नंबर किसका? नेताओं में मची खलबली
Delhi Vidhan Sabha Election 2025 को लेकर Aam Aadmi Party ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब तक दो लिस्ट में 31 उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। दोनों लिस्ट में 16 विधायकों के टिकट काटे जा चुके हैं। टिकट को लेकर बने सस्पेंस से आप विधायकों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
दिल्ली चुनाव से पहले मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, जमानत की शर्तों में दी गई ढील
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करेगा। सिसोदिया की ओर से जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग की गई है। बताया गया कि सिसोदिया को एक सप्ताह में दो बार जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ता है। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किस मामले में सुनवाई होनी है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को राहत दी है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मनीष सिसादिया ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाली, जिसमें कोर्ट का आभार जताया है।
Bihar MLC Election: तिरहुत में चला निर्दलीय का सिक्का, जन सुराज को मिली 'जमीन'; रिजल्ट की INSIDE STORY
बिहार विधान परिषद (Bihar MLC) के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों को हराकर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में जातिगत समीकरणों और धनबल के प्रवाह को भी परास्त किया गया है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम दूसरे स्थान पर रहे।