Skip to main content

Waqf Bill को लेकर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी, कहा- 'राज्यों से नहीं की गई चर्चा

'Waqf Bill 2024 वक्फ बिल को लेकर घमासान मचा हुआ है। पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के दौरान सीएम बनर्जी ने वक्फ बिल को संघ-विरोधी विधेयक करार दिया। सीएम बनर्जी ने कहा वक्फ बिल के बारे में हमारे (राज्य सरकारों) साथ कोई चर्चा नहीं हुई। ये बिल वक्फ संपत्तियों को नष्ट कर देगा। उन्होंने ऐसा विधेयक क्यों प्रस्तावित किया है जो पूरी तरह से एक विशेष धर्म के खिलाफ है।

'वह आरोपों से इनकार करेंगे और सरकार उन्हें...', अडानी मामले में राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अडाणी मामले में एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अडानी समूह उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े अमेरिकी अदालत द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी पर अमेरिका में पैसों से जुड़े तमाम आरोप लगे हैं। संसद में भी विपक्ष के नेताओं ने इस मामले में चर्चा की मांग की।

'हमें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं,' महाराष्ट्र में BJP की MVA को दो टूक; CM फेस को लेकर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत हासिल हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री का एलान नहीं किया है। इस बीच भाजपा सूत्रों का कहना है कि उन्हें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं थी। एक सूत्र ने कहा हम किसी समयसीमा पर विचार नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन में दो हफ्ते लग गए।

'दहशत में पूरी दिल्ली...', केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा हमला; कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालकर लिखा कि दिल्ली में दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। केजरीवाल ने कहा आज दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रखा है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

चुनाव नतीजों से MVA सहमत नहीं , कांग्रेस-शिवसेना उद्धव गुट के नेता EVM-VVPAT के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

विपक्ष लगातार एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है। विपक्ष अब ईवीएम या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता के खिलाफ एक राष्ट्रीय विरोध की योजना बना रहा है। इसके चलते अब एमवीए के हारे हुए उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में ईवीएम और वीवीपैट यूनिट से वोटों का मिलान कराएंगे। बता दें महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 235 सीटें जीतकर जीती है।

संभल ह‍िंसा मामले में सीएम योगी का बड़ा एक्शन! पत्‍थरबाजों का चौराहों पर लगेगा पोस्‍टर; नुकसान की होगी वसूली

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण के दौरान हुए बवाल मामले में योगी सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा क‍ि पथराव करने वालों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे वसूली की जाएगी और इनाम भी जारी किया जा सकता है।

बांग्लादेश में संत चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल? केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

Delhi News दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बांग्लादेश में गिरफ्तार किए गए संत चिन्मय कृष्ण दास के साथ एकजुटता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करके संत चिन्मय दास को जल्द से जल्द मुक्त कराया जाए। आगे विस्तार से पढ़िए संत चिन्मय दास को लेकर पूरा अपडेट।

'अपराधियों की खैर नहीं, जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन,' मणिपुर में युवक के लापता होने पर बोले CM बीरेन सिंह

मणिपुर में सेना के शिविर में काम करने वाले मैतेई समुदाय का 55 साल का व्यक्ति का लापता हो गया था। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने हाल की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए जिरीबाम और उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

Jharkhand Election Result: सरयू राय ने गिनाईं BJP की 5 बड़ी गलतियां, कहा- मुझे तो अछूत मान लिया गया था

Jharkhand News झारखंड के पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता सरयू राय ने भाजपा को आईना दिखाते हुए उसकी पांच बड़ी गलतियां गिना दी। सरयू राय ने साफ-साफ कहा कि भाजपा को हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी। इससे लोगों में गलत संदेश गया। यह गलती ही भाजपा की हार की सबसे बड़ी वजह बनी। उन्होंने हेमंत सोरेन को परिपक्व नेता बताया।

महाराष्‍ट्र में भाजपा की एक और सीट बढ़ी, चांदगढ़ में एनसीपी को पटखनी देने वाला 'बाहुबली' ने दिया समर्थन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा नेतृत्व महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। इस बीच चांदगढ़ सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधायक बने शिवाजी पाटिल ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। पाटिल चुनाव से पहले चांदगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन..