ईरिक्शे पर पलटी ईंट से भरी ट्रैक्टर- ट्राॅली, दो लोगों की माैत, दो की हालत गंभीर
मुरादाबाद, बिलारी समाचार
बिलारी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। उनकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त
मुरादाबाद के बिलारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया निकलने के बाद वह बेकाबू होकर सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही ई-रिक्शा सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बहराइच: लापता 8 लोगों में से दो के शव बरामद, छह लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी
लखनऊ बहराइच समाचार
बहराइच के भरथापुर घाट पर हुए हादसे में रविवार को दो और शव बरामद हुए हैं। हादसे में आठ लोग लापता हो गए थे। छह का अब भी पता नहीं चल सका है।
बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे में रविवार को पांचवे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। रविवार को दो और शव बरामद हुए हैं।
पहला शव घाघरा बैराज से 5 किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया गांव के समीप घाघरा नदी में भरथापुर निवासी शिवनंदन (50) पुत्र सालिकराम का शव बरामद हुआ। शव को एनडीआरएफ की टीम ने घाघरा बैराज पर पहुंचाया जिसे सील कर सुजौली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
आगरा:50 फीट गहरे कुएं में समा गया मासूम रिहांश, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग
आगरा समाचार सोनू शर्मा
पीलीभीत: नेपाली हाथियों का आतंक, झोपड़ी में सो रहे ग्रामीण को मार डाला; इलाके में दहशत
पीलीभीत समाचार
जगदीशपुर गांव में कुल्ली नदी पर बना पटरी पुल टूटा, ग्रामीणों ने सांसद विधायक को लिखा पत्र
बरेली फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप सिंह
छपरा में खरना के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे
छपरा में खरना की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
मशरक। प्रखंड के दुरगौली गांव में छठ पूजा की खरना की तैयारी के दौरान रविवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय अचानक आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए।
- Read more about छपरा में खरना के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे
- Log in to post comments
- 4 views
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे
नारनौल के पास एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। नांगल चौधरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें रोहित, उसकी सास सुनीता और उसके नवजात बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
दुकान में भीषण आग लगने से ढाई लाख रुपए का हुआ नुकसान
बरेली फतेहगंज संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
- Read more about दुकान में भीषण आग लगने से ढाई लाख रुपए का हुआ नुकसान
- Log in to post comments
- 3 views
हाथ-पैर उखड़े और सिर भी पूरा नष्ट, थार एक्सीडेंट में शवों की हालत देख सन्न रह गए डॉक्टर
झाड़सा के एग्जिट के पास हुए इस भयानक सड़क हादसे में मृत पांचों युवक-युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम शनिवार शाम को कर लिया गया। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत थे। एक युवती के हाथ और पैर उखड़े हुए पाए गए जबकि दूसरी युवती का सिर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
सीतापुर में बाढ़ के पानी में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन की मौत; एक को बचा लिया गया
सीतापुर के लहरपुर में बाढ़ के पानी में नहाते समय दो लड़के और एक लड़की डूब गए जबकि एक लड़की को बचा लिया गया। यह हादसा बेलवा पसुरा गांव में हुआ जहाँ बच्चे सड़क किनारे भरे पानी में नहा रहे थे। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तीन की जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर है।
सीतापुर। लहरपुर के बेलवा पसुरा में मंगलवार को बाढ़ के पानी में नहा रहे दो बालक और दो बालिकाएं डूब गए। इसमें दो बालक और एक बालिका की मौत हो गई, जबकि बालिका को बचा लिया गया।