Firozabad Blast News: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में 5 की मौत 11 घायल; 11 घंटे चला एसडीआरएफ का बचाव अभियान
शिकोहाबाद के नौशहरा में धमाके के बाद दो घंटे तक चीखपुकार मच रही। मलबे में दबे अपनों को निकलवाने के लिए ग्रामीण पुलिसकर्मियों अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। जेसीबी हाइड्रा और एंबुलेंस तक देर से पहुंचीं। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों के स्वजन मुआवजे की मांग करने लगे। नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें समझाया।
फिरोजाबाद।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशेहरा में सोमवार रात घनी आबादी स्थित अवैध आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट के बाद जिला प्रशासन ने 11 घंटे बचाव अभियान चलाया।
UP News: धमाके से दहले दिल, मलबे में दबीं जिंदगियां; शिकोहाबाद में सोते समय हादसा, चीखने का भी नहीं मिला मौका
धमाके से आतिशबाजी गोदाम के आसपास के घर ढह गए थे। उनसे सटे हुए घरों में दरारें आ गईं। लोग घरों से बाहर निकल आए। जान बचाकर भागे। ग्रामीण और पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर वे चीख रहे थे। धमाके से वे इतने दहशत में आ गए कि बोल भी नहीं पा रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। पांच की मौत से आसपास शोक का माहौल है।
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशेहरा में सोमवार शाम रोज जैसी ही थी। खाना खाने के बाद सभी रात को घरों में सो रहे थे। अचानक तेज धमाके से दिल दहल गए। सोते समय हादसा हुआ, इसलिए चीखने का भी किसी को मौका नहीं मिला। मलबे में जिंदगी दब गईं।
Kosi River Accident: कोसी नदी में बहे युवकों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, 10 KM चला सर्च अभियान
सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी नदी में गणेश विसर्जन करने के बाद युवक कोसी नदी में नहाने के लिए कूद गए। नदी के तेज बहाव के कारण युवक नदी के धार में बहने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हिमांशु को तो बचा लिया गया लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण बाकी तीन युवकों का पता नहीं चल पाया।
बाजपुर। भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने आए श्रद्धालु में से तीन युवकों के कोसी नदी में बह जाने के बाद एनडीआरफ गदरपुर व पीएसी रामपुर की संयुक्त टीम ने 10 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी गई, लेकिन कहीं पर भी युवाओं का पता नहीं चल पाया है।
UP News: जर्जर इमारतों पर गरजा नगर पंचायत का बुलडोजर, दीवार से दबकर वृद्धा की हो गई थी मौत
UP News कन्नौज में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उनका पोता घायल हो गया। दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद नगर पंचायत हरकत में आई और कस्बे की कई जर्जर इमारतों को चिन्हित कर उन्हें बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस कार्रवाई का मकसद भविष्य में होने वाले हादसों को रोकना है।
Sambhal Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बरपाया कहर, सड़क किनारे बैठे नौ लोगों को रौंदा; 5 की मौत
हादसा। गांव पक्के की मढैया के हैं सभी लोग। लोग सुबह के समय अपने खेतों पर आए थे। जिसके बाद सड़क पर बैठ गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर बैठे इन लोगों को रौंद दिया।
बहजोई/संभल।मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर सड़क किनारे बैठे एक गांव के मासूम समेत नौ लोगों को तेज रफ्तार के एक पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पांच घायलों को रजपुरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Gonda News : सरयू नदी में डूबकर महिला की मौत, 25 गांवों में भरा बाढ़ का पानी- दहशत में रह रहे ग्रामीण
वहीं बहुअनमदार माझा के सुकईपुरवा गांव के सामने घाघरा नदी एल्गिन- चरसडी तटबंध पर दबाव बनाये हुए है। नवाबगंज दत्तनगर साकीपुर व ब्यौंदा माझा में लगभग नौ हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ पीड़ित तख्त के ऊपर मिट्टी के चूल्हे पर भौरी बनाकर किसी तरह परिवार का पेट भर रहे हैं। दत्तनगर के मरी माता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा हुआ है।
Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रही ईको कार वाहन से टकराई; छह लोगों की मौत
राजस्थान के बूंदी जिले में एक अज्ञात वाहन से ईको कार की टक्कर हो गई। इस हादसे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना तड़के सुबह हुई।बूंदी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छह लोगों की मौत हो गई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार मारुति सुजुकी ईको को टक्कर मार दी।
Bihar News: छपरा- सिवान NH पर ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, आर्केस्ट्रा संचालक की मौत
छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। इस हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की जान चली गई है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव निवासी अभय किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोंडा ट्रेन हादसा: बर्खास्त कीमैन के पक्ष में लामबंद हुए कर्मचारी संगठन, बोले- गलती छिपाने के लिए हुई कार्रवाई
गोंडा ट्रेन हादसे के बाद बर्खास्त किए गए कीमैन आसने के समर्थन में कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। उनका आरोप है कि रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की फाइनल जांच रिपोर्ट आने से पहले ही कीमैन पर कार्रवाई कर दी गई है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कीमैन ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई और रेलवे प्रशासन को समय रहते तकनीकी खामी की जानकारी दी थी।
मेरठ में 17 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 10 लोगों के मिले शव; 45 भैंस-11 बकरियों की भी मौत
मेरठ में भारी बारिश के कारण एक तीन मंजिला मकान ढह गया जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए 17 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ:- बरसात की वजह से जाकिर कालोनी की गली नंबर आठ में दूध कारोबारी का तीन मंजिला मकान गिर गया। मलबे में परिवार के 12 लोग दब गए थे, 17 घंटे का रेस्क्यू चलाकर सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया है। उनमें से चार बच्चे, पांच महिलाएं समेत दस लोगों की मौत हो चुकी है।