Bus Accident: ड्राइवर की झपकी ने ली शख्स की जान, पठानकोट-चंबा नेशनल हाइवे पर बस पलटने से कई घायल
एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। यह हादसा पठानकोट से 13 किलोमीटर दूर गांव बगार के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे और ड्राइवर को झपकी आने से बस पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पठानकोट। शनिवार की सुबह पठानकोट चंबा नेशनल हाइवे पर हिमाचल परिवहन की बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा पठानकोट से 13 किलोमीटर दूर गांव बगार के पास घटित हुआ।
हाथरस में भीषड़ सड़क हादसा- यूपी रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत
चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली।
हाथरस। चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं।
UP News: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचा परिवार
रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के एक होटल के सामने गुरुवार की रात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह घायल भी हो गए। उन्हें सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
Mumbai: टाइम्स टावर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; धुएं का गुबार देख सहमे लोग
मुंबई के मिल्स इलाके में मौजूद टाइम्स टावर बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। आग सुबह करीब 630 बजे लगी है। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।
मुंबई। मुंबई के मिल्स इलाके में मौजूद टाइम्स टावर बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। आग सुबह करीब 6:30 बजे लगी है। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
Bathinda Accident News: बठिंडा में दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से छात्रों से भरा ऑटो पलटा; 12 बच्चे घायल
पंजाब के बठिंडा में गुरुवार दोपहर फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से छात्रों से भरा ऑल्टो पलट गया। इस हादसे में 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर है। घायल बच्चे निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं।
बठिंडा। बठिंडा में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर की 100 फीट रोड पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से स्कूली बच्चों का एक ऑटो बीच सड़क पर पलट गया।
मौत से पहले सड़क पर आराम से टहल रही थी महिला, पीछे से एसयूवी ने मार दी टक्कर; मर्चेट नेवी अधिकारी गिरफ्तार
मलाड में एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद अनूप सिन्हा खुद महिला को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार की रात एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है।
Haryana News: पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मासूम बच्चों की मौत
हरियाणा के पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बता दें कि भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने से बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के शवों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।
पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बता दें कि भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने से बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के शवों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में लाया गया है।
छपरा में बड़ा हादसा, मेले में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान एक घर का छज्जा गिरने से 50 लोग घायल
बिहार के सारण जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक महावीरी मेले में एक घर का छज्जा गिरने से कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए इसुआपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर बाजार पर मंगलवार की देर रात में महावीर झंडा मेला के दौरान सजे एक मंच के समीप करकटनुमा घर का एक छज्जा टूटकर गिर गया। इस हादसे में करीब 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, 40 से 50 लोगों को मामूली चोट लगी है।
Cloud Burst in Jammu Kashmir: बनिहाल में फटा बादल, अचानक आए बाढ़ की चपेट में एक की मौत; बचाव में जुटा प्रशासन
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सोमवार शाम बादल फटने से बनकूट नाले में बाढ़ आ गई। बनकूट नाले का जलस्तर बढ़ने पर नाले के किनारे पर बनाए जा रहे स्टेडियम के अंदर पानी व मलबा पहुंच गया। जिसकी चपेट में आने से एक मजूर की मौत हो गई। रामबन प्रशासन की तरफ से लोगों की मदद के लिए टीमों को मौके पर रवाना किया गया है।
उधमपुर। रामबन के राजगढ़ में 26 अगस्त को बादल फटने के बाद आई तबाही से अभी लोगों को राहत नहीं मिली थी कि रामबन के सब डिविजन बनिहाल में सोमवार शाम को बादल फटने पर बनकूट नाले में बाढ़ आ गई ।
Bus Accident: हरिद्वार से कठुआ लौट रही बस को टिप्पर ने मारी टक्कर, एक की मौत, 38 यात्री घायल
जालंधर बाईपास पर एक दर्दनाक बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 38 लोग घायल हो गए। मंगलवार तड़के एल्डिको के सामने टिप्पर से टकराकर पलट गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार से कठुआ लौट रही सवारियों से भरी बस मंगलवार की तड़के जालंधर बाईपास के नजदीक एल्डिको के सामने टिप्पर की टक्कर के बाद पलट गई। इस हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, जबकि 38 के करीब घायल बताए जा रहे है।