बहराइच के बाद कुशीनगर में भेड़िए का आतंक, दो महिलाओं समेत तीन को किया घायल
अब कुशीनगर में भी भेड़ियों ने हमला किया है। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे जटहां बाजार थाने के भैरोगंज में भेड़ियों ने हमला कर दो महिलाओं और एक दुकानदार को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से एक भेड़िये को मार डाला लेकिन बाकी भागने में सफल रहे।
कुशीनगर। बहराइच, सीतापुर के बाद कुशीनगर में भी भेड़िए के हमले का मामला सामने आया। सोमवार की रात साढ़े नौ बजे जटहां बाजार थाने के भैरोगंज में हमला कर दो महिला व एक दुकानदार को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण खेत की ओर लाठी डंडा लेकर दौड़े तो भेड़िए भागने लगे।
रील बनाने पर सीज हुई थी कार, थाने पहुंचकर युवक ने कर दिया ऐसा कांड; पुलिस को लेना पड़ा एक्शन
थाने के अंदर रील बनाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में देशी कट्टे संबंधित रैप बज रहा है। 18 सेकंड के वीडयो में में दो युवक थाने में घुसते दिखाई दे रहे हैं। एक नीले और दूसरे ने गुलाबी रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। फिर वह थाने में सीज कार के पास जाते हैं।
राधा अष्टमी 2024: भाेर में जन्मेंगी राधारानी; उत्साह और उल्लास में डूबा ब्रज, श्रीजी धाम पहुंचे श्रद्धालु
कान्हा के जन्मोत्सव के बाद पूरा ब्रज मंडल उनकी प्राण प्रिय शक्ति राधारानी के जन्मोत्सव में जुटा है। राधा जन्मोत्सव को लेकर बरसाना को दुल्हन की तरह सजाया है। जन्म के बाद शृंगार आरती पर राधारानी सोने-चांदी तथा हीराजड़ित पीले रंग की पोशाक धारण करेंगी। इस पोशाक की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वहीं राधारानी को लाखों रुपये के जेवरात भी धारण कराए जाएंगे।
स्कूल यूनिफॉर्म में आई छात्रा ने शातिराना तरीके से चुरा ली डॉक्टर की स्कूटी, CCTV में कैद हुई करतूत
यूपी के वाराणसी में स्कूल यूनिफॉर्म आई किशोरियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यूनिफॉर्म पहनी किशोरियों ने एक महिला डॉक्टर की स्कूटी चुरा ली। ये लोग आसपास के फ्लैट में चोरी का प्रयास कर चुकी हैं। रविवार की सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उनकी गतिविधियां नजर आईं।
एक हफ्ते में 3 ट्रेनों को पलटाने की साजिश का खुलासा, पाकिस्तानी आतंकी का वीडियो आया सामने; क्या कानपुर से है कनेक्शन?
ट्रेन पटरियों पर रची जा रही साजिश और कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश ने रेलवे की चिंता बढ़ा दी। तमाम घटनाओं के तार जुड़ने लगे हैं। इसके पीछे बड़ी साजिश की बू आ रही है। इस बीच पाकिस्तान आतंकी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह ट्रेनों को पलटाने की खातिर लोगों को उकसा रहा है।
Honey Trap Bulandshahr: युवक को दुष्कर्म में फंसाने वाले गिरोह में शामिल दारोगा पप्पू सिंह निलंबित, मुकदमा दर्ज
युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। युवक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। मामले में रामघाट थाने का दारोगा भी शामिल रहा। इस मामले में युवक की तहरीर पर दारोगा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दारोगा पप्पू सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है।
बुलंदशहर। युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। युवक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। युवक की तहरीर पर दारोगा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दारोगा पप्पू सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
यूपी में थाने के अंदर से चोरी हो गई पुलिस की गाड़ी, दो घंटे तक बाइक से पीछा करती रही फोर्स
यूपी के फतेहपुर में थानेदार पुलिस बल के साथ गश्त करके लौटी थीं। थानेदार सहित गश्त से लौटी पुलिस फोर्स आराम करने बैरक में चली गई। चालक ने गाड़ी थाना परिसर में खड़ी की और चाबी गाड़ी में लगी छूट गई। तभी एक युवक वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी का पीछा बाइक से किया। करीब दो घंटे बाद गाड़ी मिल सकी।
कोई डकैत मारा जाता है तो सपा को क्यों लगता है बुरा', मंगेश यादव एनकाउंटर पर सीएम योगी का अखिलेश को जवाब
'सुलतानपुर में सर्राफ की दुकान पर डकैती के आरोपित मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर वार-पलटवार का दौर जारी है। सीएम योगी ने अखिलेश का नाम लिए बिना कहा ‘कोई डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है तो सपा को क्यों बुरा लगता है? अगर डकैतों का सुराग न लग पाता तो वे (सपा नेता) कहते हैं कि अराजकता है।
अंबेडकरनगर। सुलतानपुर में सर्राफ की दुकान पर डकैती के आरोपित मंगेश यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत पर सवाल उठा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है।
निसंतान महिलाओं को बच्चा पैदा होने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का राजफाश, दाे गिरफ्तार
भोजपुर पुलिस ने निसंतान महिलाओं को बच्चा पैदा होने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी के मामले में सोने के जेवरात दो नई साड़ी दो पुरानी साड़ी और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ठगों तक पहुंची।
आरा। भोजपुर पुलिस ने नि:संतान महिला को बच्चा पैदा होने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतरजिला गैंग का राजफाश किया है। साथ ही गैंग से जुड़े दाे सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
UPPCL: बकाया वसूल करने पहुंची बिजली विभाग की टीम ने काट दिया कनेक्शन, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
UPPCL बिजली बिल वसूली के लिए गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित लाइनमैन ने चार नामजद और 15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।