Skip to main content

बहराइच में वन विभाग को छका रही भेड़िए की चालाकी, अब ग्रामीणों ने खुद खोल निकाली मांद; टीम रवाना

वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद भेड़िया पकड़ में नहीं आ रहा है। शुक्रवार को हरि बक्सपुरवा गांव के निकट सर्च ऑपरेशन में भी कोई सफलता नहीं मिली। भेड़िए को पकड़ने के लिए चार थर्मल ड्रोन आठ थर्मोसेंसर कैमरे और चार पिंजरे लगाए गए हैं।

वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर यातायात होगा सुगम, NHAI ने शुरू किया दूसरा Toll Plaza

वाराणसी-आजमगढ़ एनएच पर यातायात अब और भी सुगम होगा। चोलापुर के आगे डेरही गांव में दूसरा टोल प्लाजा शुरू हो गया है। इससे पहले आजमगढ़ के कोटिला गांव में टोल डेढ़ साल पहले ही चालू हुआ। पूर्वांचल में करीब 12 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। 2022 में करीब 5600 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ी की गई है। 

वाराणसी। बनारस-आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर मुख्यालय से करीब 20 किलाेमीटर दूर चोलापुर के आगे डेरही गांव में दूसरा टाेल प्लाजा शुक्रवार को चालू कर दिया गया। यह प्रयास काफी वक्त से एनएचएआइ कर रहा था।

हाथरस में भीषड़ सड़क हादसा- यूपी रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत

चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली।

हाथरस। चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए हैं। 

Maha Kumbha 2025: महाकुंभ में शाही की जगह हो राजसी स्नान का प्रयोग, बैठक बुलाकर पास किया जाएगा प्रस्ताव

संतों ने महाकुंभ में उर्दू-फारसी शब्दों के प्रचलन का विरोध किया है। शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदलने की मांग उठी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शाही को उर्दू शब्द बताते हुए उसकी जगह राजसी स्नान का प्रयोग करने पर जोर दिया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष (अध्यक्ष मनसा देवी) श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने शाही स्नान व पेशवाई का प्रयोग भी बंद करने की मांग की है। 

UP News: दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एंबुलेंस चालक का साथी गिरफ्तार, पति के मुंह से ऑक्‍सीजन हटाने का भी लगा है आरोप

यूपी के गाजीपुर में एक एंबुलेंस चालक के साथी को महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चालक अभी भी फरार है। पीड़िता ने बुधवार को गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपित अयोध्या का रहने वाला ऋषभ है। मामला 29 अगस्त का है।

लखनऊ। बीमार पति व भाई के सामने एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक के साथी को गाजीपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। वहीं, चालक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

UP News: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य के बेटे की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचा परिवार

रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के एक होटल के सामने गुरुवार की रात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह घायल भी हो गए। उन्हें सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।

यूपी में भेड़ियों का आतंक: 22 बच्चों की मौत… 35 लोग घायल, 27 साल पहले का दर्दनाक इतिहास; जानिए कैसे हुआ था खात्मा

उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का आतंक कोई नया नहीं है। प्रतापगढ़ सुल्तानपुर व जौनपुर के सई नदी के किनारे के गांवों में मार्च 1996 से अक्टूबर 1997 तक आतंक रहा। सुजानगंज महराजगंज व बदलापुर ब्लाक भी प्रभावित रहा था। उस दौरान यहां बहराइच जैसा भय व आतंक का माहौल आठ माह तक रहा। लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे।

जौनपुर। प्रदेश में भेड़ियों का आतंक कोई नया नहीं है। 27 साल पहले मार्च 1996 से अक्टूबर 1997 तक इनका आतंक प्रतापगढ़, सुलतानपुर व जौनपुर में भी रहा।

Election 2024: इंडी गठबंधन से कौन लड़ेगा उपचुनाव? कांग्रेस और सपा में दावेदारी की जंग; बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपने अव्वल नेताओं को मैदान में उतारने की कोशिश में हैं। इसी क्रम में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की रणनीति बनाई। 

मजिस्ट्रेट साहब की बोलेरो से स्टंटबाजी, पुलिस ने काटा 25 हजार का चालान; खूब वायरल हो रहा मामला

गाजियाबाद में एक अधिकारी की सरकारी गाड़ी का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में बोलेरो कार को युवक तेज गति से चला रहा है जबकि दूसरा युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।

गाजियाबाद। गाजियाबाद में तहसील सदर में कार्यरत नायब तहसीलदार को आवंटित सरकारी बोलेरो कार में स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का चालान किया है।

कॉलेज में कलावा-तिलक के विरोध में हंगामा; अब अमरोहा के स्कूल में शुक्रवार की नमाज का नहीं होगा अवकाश

मुस्लिम संचालक ने छात्र को बांधा कलावा लगाया तिलक तब मामला हुआ शांत। हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन के बाद तय हुआ कि अब न तो शुक्रवार को नमाज के लिए 12 बजे अवकाश होगा और न ही कलावा व तिलक लगाने के लिए मना किया जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।

गजरौला/अमरोहा। मंडी समिति मार्ग पर संचालित पियर्स चड्ढा इंटर कॉलेज में कलावा व तिलक लगाकर आने पर विरोध का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी बजरंग दल व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने कॉलेज पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।