लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक और अमित खुद ही मंगवाते थे सीरप, 55 घंटे की रिमांड में हुए बड़े खुलास
लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक और अमित के 55 घंटे की रिमांड में कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि वे खुद ही सीरप मंगवाते थे। इस मामले में पुलिस गहराई से ...और पढ़ें
लखनऊ। एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा की 55 घंटे की पुलिस रिमांड रविवार शाम साढ़े पांच बजे पूरी हो गई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि नशे में इस्तेमाल होने वाली कोडिन युक्त सीरप की तस्करी के खेल में वे खुद ही शामिल थे। खुद ही माल मंगवाने के साथ ही सप्लाई करते थे
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों की हिरासत 5 दिन बढ़ाई, पंच सदस्यों के बयान भी दर्ज गई
कोर्ट ने गोवा के एक नाइट क्लब में हुई आग की घटना के आरोपियों की हिरासत बढ़ा दी है। यह फैसला मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए लिया गया है। ...और पढ़ें
नई दिल्ली। गोवा के अर्पोरा स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में हुई आग लगने से 25 लोगों की मौत से मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और पूछताछ के लिए हिरासत बढ़ाना आवश्यक था।
125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा (कुल 61.458 कि0ग्रा0) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर समाचार
थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर मे स्थित अभियुक्त की किराना/पतंग कि दुकान से अभियुक्त मो0 इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्टा पुत्र स्व0 मो0 फारूख उर्फ नवाब निवासी बोदकरपुर थाना कोतवाली जौनपुर को 125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा कुल 61.458 कि0ग्रा0 के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 367/2025 धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 पंजीकृत किया गया है विधिक कार्यावाही कि जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
Bihar News: को-ऑपरेटिव बैंक का अफसर निकला राइस मिल और पेट्रोल पंप का मालिक, EOU ने मारा छापा
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के पाटलिपुत्र सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। काली कमाई से पेट् ...और पढ़ें
पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के पाटलिपुत्र सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के पटना और गोपालगंज के आधा दर्जन ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। इसमें काली कमाई से पेट्रोल पंप, राइस मिल और करोड़ों की जमीन के साथ महंगी कारें आदि खरीदे जाने की जानकारी मिली है।
अयोध्या: श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत, 11 घायल
अयोध्या समाचार
अयोध्या में भोर करीब 5 बजे प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास मध्य प्रदेश के रीवा से आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
- Read more about अयोध्या: श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत, 11 घायल
- Log in to post comments
- 15 views
चाइनीज़ डोर बनी जानलेवा से शिक्षक की दर्दनाक मौत, बेटी को स्कूल छोड़कर लौटते वक्त हुआ हादसा
जौनपुर समाचार
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज (नये पुल)पर गुरुवार सुबह एक हृदय विदारक हादसा हो गया। प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से 40 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक संदीप तिवारी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब वह अपनी बेटी को सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे।
लखनऊ में बेचा जा रहा था मिलावटी तेल! खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 25 हजार लीटर ऑयल किया सी
खाद्य तेलों में मिलावट की आशंका में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कैंपबेल रोड स्थित फर्म का 25 हजार लीटर तेल जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये है सीज क ...और पढ़ें
लखनऊ। खाद्य तेलों में मिलावट की आशंका में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कैंपबेल रोड स्थित फर्म का 25 हजार लीटर तेल जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपये है सीज कर दिया। टीम ने मौके से तेल के आठ नमूने भी उठाए जिनको जांच के लिए भेजा जा रहा है। तेल की रिपोर्ट आने तक फर्म के कारोबार करने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। फर्म द्वारा कहां कहां पर तेल की आपूर्ति की गई उसकी भी जांच की जा रही है।
राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा: भाजपा बोली- 'घूमने निकले LoP; प्रियंका ने किया पलटवार
राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर भाजपा ने निशाना साधा और उन्हें 'घूमने निकले LoP' बताया। इस पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। भाजपा ने राहुल गांधी की य ...और पढ़ें
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शीत सत्र के आखिरी हफ्ते के दौरान जर्मनी की यात्रा पर जाएंगे जहां वे भारतवंशियों के साथ सीधा संवाद करने के साथ ही जर्मनी की सरकार के कुछ मंत्रियों-नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
सीएम योगी ने की घोषणा, अब हर थाने में होगा होमगार्ड रूम होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
जौनपुर समाचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी थानों में होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए अलग कक्ष आरक्षित करने की घोषणा की है। साथ ही जवानों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम योगी शनिवार को मुख्यालय में होमगार्ड संगठन के 63वें स्थापना दिवस समारोह में परेड की सलामी लेने के बाद संबोधित कर रहे थे।
लखनऊ से सहारनपुर के लिए सही समय पर रवाना हुई वंदे भारत, हफ्ते के 6 दिन चलेगी; इतना है किराया
लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से शुरू हो गई है। गोमतीनगर से 221 यात्रियों को लेकर यह ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में यात्रियों ...और पढ़ें
लखनऊ। पिछले एक महीने के इंतजार के बाद आखिरकार लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से दौड़ पड़ी। मंगलवार को 221 यात्रियों के साथ गोमतीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर के लिए रवाना हुई।