रात में शराब की बोतल और गिलास छोड़कर भागे, 200 से अधिक पियक्कड़ पकड़े गए, प्रयागराज पुलिस की सड़कों पर दिखी सख्ती
प्रयागराज पुलिस ने रात में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 130 बाइकों और पांच कारों का चालान किया साथ ही 23 बाइकों को सीज भी किया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा।
बाराबंकी में लिफ्ट देकर शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर नहर में फेंका शव; दो गिरफ्तार
पलिस ने तलाश शुरू की तो राजू व बिपेंद्र का पता लगाकर पकड़कर पूछताछ शुरू की तो दोनों ने वारदात स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर से शव को बरामद कर लिया है। महिला एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी।
'अब कभी बाबा जी की पुलिस के सामने नहीं पडूंगा', गोल्डी बराड़ के गुर्गे ने गिड़गिड़ाते हुए ऐसे मांगी माफी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली से दो किशोरों को पकड़ा जबकि बरेली में मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। नेपाल भागते समय बरेली पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामी रामनिवास मुठभेड़ के बाद गिड़गिड़ाते हुए बोला-सर माफ कर दो अब कभी यूपी नहीं आऊंगा।
मां बोली बेटी को खींच ले गया तेंदुआ, दो घंटे बाद छोटी बहन ने पुलिस को बताई ऐसी बात... सब रह गए हैरान
सीतापुर के मछरेहटा में एक महिला ने अफवाह फैलाई कि तेंदुआ उसकी बेटी को उठा ले गया। वन विभाग और पुलिस ने जांच की तो कहानी झूठी निकली। पूछताछ में पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और मां ने झूठी कहानी बनाई। पुलिस युवती को ढूंढने की कोशिश कर रही है। महिला के खिलाफ अफवाह फैलाने के संबंध में तहरीर दे दी गई है।
एक्टर दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े हैं तार
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के बाद बदमाशों की पहचान की। मुठभेड़ गाजियाबाद में हुई जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। वे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य हैं।
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली में 12 सितंबर की सुबह लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
जौनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में मचा कोहराम
जौनपुर में बुधवार को वज्रपात से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में मछली मार रहे दो बच्चे पेड़ के नीचे वज्रपात की चपेट में आ गए। दूसरी घटना में खेत में खाद डाल रहे एक किसान की वज्रपात से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही की और गांवों में शोक का माहौल है।
जौनपुर। जनपद में दो स्थानों पर बुधवार को दोपहर वज्रपात से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। बच्चे सड़क किनारे गड्ढे में मछली मारने गए थे। पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
AIMIM के यूपी चीफ के खिलाफ FIR दर्ज, महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप
लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक पदाधिकारी ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शौकत अली पर महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है जिससे करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय प्रभारी ने एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की और गलत बयान दिए।
बर्बरता का खौफनाक मंजर, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बंद फैक्ट्री में महिला को जिंदा जलाया
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रानीपुर गांव के पास एक बंद फैक्ट्री में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। चरवाहों ने धुंआ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया
औंग:- फतेहपुर में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। एक महिला को जिंदा जला दिया गया। बंद फैक्ट्री में महिला के जले शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई।
यूपी बना ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र, लखनऊ में CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन पर बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न स्टार्टअप उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े आठ वर्षों में सुरक्षा का उत्कृष्ट वातावरण दिया है। फियरलेस बिजनेस का केंद्र उत्तर प्रदेश बन चुका है।
Lucknow Bus Accident: टैंकर को बचाने में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार रोडवेज बस, चार की मौत, कई घायल
लखनऊ के काकोरी में गोलाकुआं के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराने से बचने के प्रयास में कई बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।