छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर; 6 लोगों की मौके पर मौत
एनएच 353 पर बागबाहरा के पास गुरुवार को कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनएच 353 पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल है।
कृषि रक्षा केंद्र प्रभारी के आवास पर अचानक पहुंची विजिलेंस टीम, घसीटकर ले गई; पुलिस भी रह गई दंग
उन्नाव में केंद्र प्रभारी अजय सिंह को बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने 10 हजार की घूस लेते उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गेरुवा गांव निवासी प्रधानपति सतेंद्र के अनुसार उसने अनुदान पर रोटावेटर खरीद के लिए आवदेन किया था। सत्यापन आख्या लगाने के नाम पर केंद्र प्रभारी 10 हजार की घूस मांग रहे थे। इसकी जानकारी टीम को मिली और टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।
अयोध्या में फिर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिमों ने होली पर बदला जुमे की नमाज का समय; अब ये रहेगी टाइमिंग
अयोध्या में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली है। मुस्लिम समुदाय ने होली के पर्व को देखते हुए जुमे की नमाज का समय बदल दिया है। अब दोपहर 2 बजे जुमे की नमाज होगी। इससे पहले होलिका दहन के दिन गुरुवार को तरावीह की नमाज रात 930 बजे तक संपन्न कर मुस्लिम भाई अपने घरों में पहुंच जाएंगे।
संभल में होली से पहले मस्जिदों पर चढ़ाई तिरपाल, जामा मस्जिद को भी ढका गया; अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन
होली के मौके पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पहुंच सकें इसके लिए संभल प्रशासन ने जामा मस्जिद के पिछली हिस्से को ढकवाते हुए अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू कर दिया है। चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है।
Ghaziabad Suicide: एक ही चुन्नी से फंदे पर लटके मिले भाई-बहन, मकान मालिक को बताया था पति-पत्नी
गाजियाबाद के महिंद्रा एन्क्लेव में एक ही चुन्नी से लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव ने सनसनी फैला दी है। पुलिस को मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों कुछ दिन पहले ही घर से भागकर आए थे और खुद को पति-पत्नी बता रहे थे।
गाजियाबाद। महिंद्रा एन्क्लेव में मंगलवार दोपहर युवक और युवती का शव फंदे पर एक ही चुन्नी से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक पीयूष (24 वर्ष) युवती निशा (18 वर्ष) का शव फंदे से लटका हुआ मिला है।
Pilibhit Encounter: आतंकियों के मददगार आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, फर्जी आधार कार्ड से जुड़ा है मामला
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। इस मामले में आरोपित सनी उर्फ जसपाल सिंह की जमानत याचिका जनपद सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने खारिज कर दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपित ने अन्य लोगों के साथ मिलकर छल से आधार कार्ड तैयार किए और उनका इस्तेमाल किया। बता दें कि पीलीभीत में तीन आतंकी बीते दिनों मारे गए थे।
यूपी पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले की तैयारी! 20 अप्रैल तक मांगे गए नाम, कटऑफ डेट भी फाइनल
उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के लिए 20 अप्रैल तक नामांकन मांगे गए हैं। एडीजी स्थापना निचिकेता झा ने निर्देश दिए कि निरीक्षक उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक पूरी की जाए। स्थानांतरण की कट ऑफ तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। 20 जून तक रेंज 25 जून तक जोन और 30 जून तक मुख्यालय स्तर पर कार्यमुक्ति अनिवार्य होगी।
'विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व और अविस्मरणीय...', महाकुंभ के आखिरी पड़ाव पर CM योगी ने कही दिल की बात
महाकुंभ का भव्य समापन हुआ। बुधवार को आखिरी स्नान के दिन डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे विश्व इतिहास में अभूतपूर्व और अविस्मरणीय बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित महाकुंभ 2025 का समापन महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ हुआ।
ममता बनर्जी के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव ? सीएम के लिए कहा - 'महाकुंभ में महाघपला, उसे छिपाने के लिए बिगड़ी भाषा
'कुंभ मेले में कथित घोटालों और कुप्रबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ में महाघपला हुआ है और इसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री की भाषा बिगड़ गई है। उन्होंने एनजीटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रयागराज में संगम पर जल की गुणवत्ता बेहद खराब है।
Mahakumbh: महाकुंभ के लिए इमरजेंसी प्लान लागू, 12KM पैदल चल रहे यात्री; गंगा पथ से भी भीड़ डायवर्ट
महाकुंभ के बढ़ते यात्री दबाव को संभालने के लिए प्रशासन ने गंगा पथ का उपयोग शुरू किया है। श्रद्धालुओं को नागवासुकी ढाल से तेलियरगंज होते हुए फाफामऊ भेजा गया जिससे भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनी। फाफामऊ का पीपा पुल भी ओवरलोड रहा जिससे वाहनों का प्रवेश रोका गया। फाफामऊ रेलवे स्टेशन से अब 28 फरवरी तक 14 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
महाकुंभ नगर। जिला प्रशासन और रेलवे ने अपने आपात प्लान के साथ गंगा पथ को भी जोड़ लिया है। नागवासुकि ढाल से गंगा के किनारे किनारे तेलियरगंज तक बने इस मार्ग का इस्तेमाल भीड़ को डायवर्ट कर फाफामऊ तक ले जाने के लिए शुरू कर दिया गया है।