सालों का इंतजार हुआ खत्म, Noida Airport पर आज पहली बार उतरेगा विमान
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) ने घोषणा की है कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पहला विमान ट्रायल सोमवार यानी 9 दिसंबर को होगा। 15 दिसंबर तक ट्रायल की प्रक्रिया जारी रहेगी। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा व 60 मीटर चौड़ा पहला रनवे तैयार है। रनवे पर मार्किंग और लाइटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अप्रैल 2025 में वाणिज्यिक फ्लाइट का संचालन होना है।
बड़े भाई से था विवाद, छोटे को चाकू गोदकर मार डाला; UP में PRD जवान के बेटे की निर्मम हत्या
महोबा जिले में शनिवार की रात दबंगों ने एक 22 वर्षीय युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतक के पिता पीआरडी जवान हैं। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि युवक के बड़े भाई से हमलावरों का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।
CCSU की संशोधित परीक्षा तिथि जारी, इस तारीख से शुरू होंगी बीए-बीकॉम और बीएससी की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं
चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा संशाेधित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा कुल 57 दिनों तक यानी 10 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने कालेजों को उक्त परीक्षा कार्यक्रम परीक्षार्थियों तक पहुंचाने के साथ ही बचा हुआ सिलेबस अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पूरा कराने को कहा है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे और दूसरी पाली दो बजे से शुुरू होगी।
ससुराल की चौखट पर बहू का डेरा, बेटी को लेकर रात भर बैठी रही पीड़ित महिला; दरवाजा बंद कर चले गए ससुराली
बागपत जिले में ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित एक महिला अपनी बच्ची के साथ घर के बाहर बैठी है। महिला का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि महिला अपने घर के बरामदे में बैठी है और उसके पति से संपर्क किया जा रहा है।
बड़ाैत/बागपत। घर के विवाद के कारण बिजरौल गांव में एक महिला अपनी बच्ची को लेकर शुक्रवार की रात से ससुराल में घर के बाहर बैठी है। महिला का आरोप है कि उसके पति आदि घर का दरवाजा बंद कर चले गए। वह उसे ससुराल में नहीं रहने देना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि महिला अपने घर के बरामदे में बैठी है
हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का देवबंद पर विवादित बयान, कहा- 'देश में जहां खाेदाई हो रही हैं वहां...'
हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि देवबंद में दारुल उलूम और बड़ी मस्जिद की खुदाई कराई जाए तो यहां भी मंदिर निकलेगा। इनका भी सर्वे होना चाहिए। साध्वी प्राची ने कहा कि देश में जहां कहीं भी खुदाई की जा रही है वहां मंदिर निकल रहे हैं। अब समय आ गया है कि हिंदुस्तान के अंदर मंदिर तोड़कर जो मस्जिद बनाई गई थीं उन्हें वापस लिया जाए।
देवबंद। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने देवबंद पहुंची। उन्होंने कहा कि देवबंद में दारुल उलूम और मस्जिद की खुदाई कराई जाए तो यहां भी मंदिर निकलेगा। इनका भी सर्वे होना चाहिए।
Gyanvapi Case: मां श्रृंगार गौरी के दर्शन समेत सात मुकदमों की सुनवाई 21 दिसंबर को होगी
ज्ञानवापी विवाद में मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग समेत सात मुकदमों की सुनवाई शनिवार यानी 7 दिसंबर को हुई। जिला जज ने सभी मामलों में अगली सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तिथि तय की। बता दें कि 2021 में पांच महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद के बगल में बने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा-पाठ की मांग की थी।
झांसी में युवक ने पुल से गोवा एक्सप्रेस ट्रेन पर लगाई छलांग, धू-धूकर जलने लगा; मची अफरातफरी- Video
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब प्लेटफर्म नंबर एक पर गोवा एक्सप्रेस के आते ही एक युवक पुल से इंजन पर कूद गया। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इंजन पर पड़े युवक को शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
झांसी। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्लेटफर्म नंबर एक पर गोवा एक्सप्रेस के आते ही एक युवक पुल से इंजन पर कूद गया। युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगा और उसकी मौत हो गई।
अखाड़ों का संसार: मुखिया भंडारी बाबा अखाड़े के अन्नदाता, अनुमति बिना नहीं जलता चूल्हा
मुखिया भंडारी उनके साथ संतों की दिनचर्या अत्यंत कठिन है। भोर में तीन बजे जगकर स्नान पूजन के बाद काम में जुट जाते हैं। सर्वप्रथम समस्त संतों के लिए नाश्ता बनाते हैं। उसके बाद भोजन बनाने का काम आरंभ होता है। जो भी बनता है उसे अखाड़े के आराध्य को अर्पित करने के बाद संतों में वितरित किया जाता है। रात में सबको भोजन कराने के बाद सोना पड़ता है।
पूर्व पाक PM लियाकत अली खान के परिवार की जमीन शत्रु संपत्ति घोषित, मुजफ्फरनगर में है एक मस्जिद और चार दुकानें
मुज़फ्फरनगर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक मस्जिद और चार दुकानों वाली ज़मीन को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। यह ज़मीन पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान के परिवार के नाम है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संजय अरोड़ा ने इसकी शिकायत की थी। प्रशासन ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए नोटिस जारी किया है।
UP Police के सिपाही ने सेल्समैन को दी एनकाउंटर की धमकी, एसपी ने लाइन हाजिर कर सीओ कैराना को सौंपी जांच
कैराना में एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को एनकाउंटर की धमकी देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को मारपीट के मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद अगले दिन सिपाही आरोपित को लेने गया था। इस दौरान विवाद हो गया था। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।