नसीम सोलंकी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची कैराना सांसद इकरा हसन, भावुक होकर लोगों से की ये अपील
कैराना की सांसद इकरा हसन ने सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इरफान सोलंकी और नसीम सोलंकी के परिवार के साथ आज जो हो रहा है वैसा ही मेरे साथ भी दो साल पहले हुआ है। अब किसी दूसरे के साथ ऐसा नहीं हो इसके लिए सभी को मिलकर लोकतंत्र विरोधी भाजपा से लड़ना होगा।
'...तो आप IAS-IPS न होते', प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डीएम-कमिश्नर को दे दी नसीहत
प्रयागराज में यूपीपीएससी परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डीएम और कमिश्नर को नसीहत दी है। उनका कहना है कि अगर उनके समय में नॉर्मलाइजेशन होता तो वे आज डीएम या कमिश्नर नहीं होते। छात्रों का आरोप है कि आयोग परीक्षा कराने में अक्षमता छुपाने के लिए दो दिवसीय परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रहा है।
चलती ट्रेन में अचानक दिखा जंगली जानवर, जनरल कोच में युवक को बनाया निशाना; नजर पड़ते ही मचा शोर… थर-थर कांपे यात्री!
UP News - दादर-अमृतसर एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री भगवानदास को सांप ने डस लिया। यह घटना झांसी से दिल्ली जाते समय ट्रेन डबरा-ग्वालियर के मध्य में हुई। यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। ट्रेन ग्वालियर पहुंचते ही आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
झांसी। दादर-अमृतसर एक्सप्रेस में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जनरल कोच में यात्रा करते समय एक यात्री को सांप ने डस लिया। यह देखकर पूरे कोच में भगदड़ मच गई। यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।
PM Modi News: महाकुंभ का आगाज करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, पीएमओ ने कार्यक्रम को लेकर किया ओके
PM Modi News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर को महाकुंभ 2025 के आगाज के लिए प्रयागराज आएंगे। उनकी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिल गई है। प्रधानमंत्री वायुसेना के प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर संगम जाएंगे जहां वे गंगा पूजन और आरती करेंगे। इसके बाद वे लगभग 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
प्रयागराज में PCS व RO/ARO परीक्षा को लेकर छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ आयोग के सामने पहुंचे
यूपीपीएससी द्वारा पीसीएस-2024 प्रारंभिक और आरओ-एआरओ-2024 प्रारंभिक परीक्षा को दो दिन कराने के निर्णय का विरोध छात्र कर रहे हैं। प्रयागराज में सैकड़ों प्रतियोगी छात्र आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा एक ही दिन कराई जाए। आयोग के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं छात्र बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ गए हैं।
'सपा अपराधी, दुष्कर्मी और माफिया का प्रोडक्शन हाउस', उपचुनाव प्रचार की रैली सीएम योगी का वार
सपा के पीडीए के नारे पर सीएम योगी ने कहा पीडीए का अर्थ है ‘प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी’। कहा कि अतीक अहमद मुख्तार अंसारी खान मुबारक सपा के इसी प्रोडक्शन हाउस की उपज थे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे इसलिए एकजुट रहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-सपा वाले महापुरुषों का सम्मान नहीं करते हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कैंटर में घुसी कार, पति-पत्नी और बेटे समेत पांच लोगों की मौत
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरह आ रही मारुति वैगन आर ने एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हो गया। हादसा सुबह छह बजे घटित हुआ। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनआर कार पीछे से कैंटर में जा घुसी।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मटरिया के पास एक कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से घुस गई जिससे पिता और उनके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों गाजियाबाद से गया बिहार जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार; 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Noida Accident नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरह आ रही मारुति वैगन आर ने एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार खराब खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। यह सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का पूरा हिस्सा खत्म हो गया और कार में सवार सभी लोग उसी में फंस गए।
किसी महल से कम नहीं है रिंकू का नया आशियाना, 6 छक्कों वाले बल्ले को दी स्पेशल जगह; देखें घर के अंदर की PHOTOS
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आगरा रोड स्थित ओजोन सिटी में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की खासियत यह है कि इसमें रिंकू सिंह के क्रिकेट प्रेम की झलक देखने को मिलती है। विला की गैलरी में उन्हें मिली ट्राफियां उनकी खेल की उत्कृष्टता का प्रमाण देती हैं। रिंकू सिंह ने इस बंगले का नाम अपनी मां के नाम पर वीना पैलेस रखा है।