अमेठी हत्याकांड: साए की तरह मंडराता था… पूनम के प्यार में पागल हो चुका चंदन वर्मा, यही थी रायबरेली छोड़ने की वजह
अमेठी शिक्षक परिवार हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा है जो सुनील की पत्नी पूनम भारती का प्रेमी था। चंदन ने अपने प्यार में पागलपन की हदें पार कर दीं और सुनील के परिवार को उजाड़ दिया। घटना से पहले सुनील ने चंदन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे चंदन की हरकतों को बल मिलता गया।
अमेठी। क्या ऐसा भी आशिक हो सकता है, जो आशिकी में इतना पागल हो जाए कि अपनी प्रेमिका का हंसता खेलता परिवार ही उजाड़ दे। सोशल मीडिया पर कातिल चंदन वर्मा और उसकी प्रेमिका पूनम भारती की तस्वीरें शुक्रवार को तेजी से वायरल हुई।
नगर निगम को GDA से मिली 70 करोड़ की पहली किस्त, अब विकास के होंगे फटाफट काम
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नगर निगम को इंदिरापुरम हस्तांतरण की पहली किस्त भेज दी है। जिससे अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जल्दी ही विकास के रुके हुए काम में तेजी आएगी। GDA ने जो राशि दी है वह 70 करोड़ है। निगम के उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज सिंह से निगम मुख्यालय में विकास कार्यों को लेकर इंदिरापुरम के पार्षद ने चर्चा की।
यूपी में उपचुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की दोस्ती में दरार! दलित-मुस्लिम वोटों के मोह से गठबंधन में खींचतान
सीटों पर उपचुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन में खींचतान के संकेत मिलने लगे हैं। दोनों दल दोस्ती का हाथ तो थामे रखना चाहते हैं लेकिन इसके बीच दलित-मुस्लिम वोटों को अपनी-अपनी ओर खींचने का मोह भी आड़े आ रहा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने हुंकार के साथ सभी सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी तेज कर दी है।
अमेठी हत्याकांड: पूनम और चंदन की सेल्फी हो रही वायरल, दोनों में क्या कनेक्शन था? वीडियो कॉल पर होती थी बातें
अमेठी में शिक्षक और उनके परिवार की हत्या के मामले में एक वायरल फोटो ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। फोटो में मृतक पूनम और आरोपी चंदन को साथ दिखाया गया है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने 6 महीने पहले मृतक के परिवार के बारे में जानकारी भी ली थी।
गोंडा: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी बोलेरो, ड्राइवर समेत 4 की मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
यूपी के गोंडा में इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ के पास गुरुवार की रात अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जेसीबी की मदद से वाहन को खाई से बाहर निकाला गया। इसमें चालक समेत चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारने वाला भागलपुर का हुसैन गिरफ्तार, यात्रियों का मोबाइल छीनना था मकसद
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में भागलपुर के मोहम्मद हुसैन उर्फ शाहिद को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में कबूल किया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने का मकसद यात्रियों का मोबाइल छीनना होता है। पत्थरबाजी से ट्रेन की रफ्तार कम हो जाती है और वह खिड़की के पास बैठे व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग जाता है।
वाराणसी। वंदे भारत पर पत्थरबाजी कर सनसनी फैलाने का आरोपित मो. हुसैन उर्फ शाहिद को एटीएस ने बुधवार को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में स्वीकारा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने के पीछे एक ही मकसद यात्रियों का मोबाइल छीनना होता है।
अमेठी मर्डर केस: राहुल गांधी ने शिक्षक के पिता से फोन पर की बातचीत, अमेठी सांसद केएल शर्मा से कही ये बात
अमेठी के सांसद केएल शर्मा रायबरेली पहुंचे और मृतक शिक्षक के पिता से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मृतक के परिवार के सदस्य के बीच फोन पर बातचीत कराई। सांसद केएल शर्मा ने कहा राहुल गांधी को कल इस घटना की जानकारी दी गई। राहुल गांधी ने मुझे परिवार के साथ रहने को कहा।
अमेठी मर्डर केस: बदमाशों ने शिक्षक को तीन, पत्नी को दो और बेटियों को मारी थी एक-एक गोली, डॉक्टरों ने निकाली 7 गोलियां
अमेठी में गुरुवार की शाम हुए हत्याकांड से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने शिक्षक को तीन पत्नी को दो व बेटियों को एक-एक गोली मार थी। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने सात गोलियां मृतकों के शरीर से निकाली हैं। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के साथ शव रायबरेली के लिए रवाना किया गया। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि टीमें सक्रिय हैं जल्द ही हम घटना का राजफाश करेंगे।
मिर्जापुर Accident: यूपी के मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर; 10 की मौत
मिर्जापुर में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाथरस घटना का डर, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा को नहीं मिली अनुमति; 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना
हाथरस में हुई घटना के डर से हापुड़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा को अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन को आशंका है कि कथा में भारी भीड़ उमड़ेगी और भगदड़ मच सकती है। आयोजकों द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। कथा में पांच से दस लाख लोग पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।