Firozabad Blast News: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में 5 की मौत 11 घायल; 11 घंटे चला एसडीआरएफ का बचाव अभियान
शिकोहाबाद के नौशहरा में धमाके के बाद दो घंटे तक चीखपुकार मच रही। मलबे में दबे अपनों को निकलवाने के लिए ग्रामीण पुलिसकर्मियों अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। जेसीबी हाइड्रा और एंबुलेंस तक देर से पहुंचीं। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों के स्वजन मुआवजे की मांग करने लगे। नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें समझाया।
फिरोजाबाद।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशेहरा में सोमवार रात घनी आबादी स्थित अवैध आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट के बाद जिला प्रशासन ने 11 घंटे बचाव अभियान चलाया।
300 साल पुराने मंदिर के पास खोदाई में मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, देखने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के डुंडरा गांव में 300 साल पुराने गौरी शंकर मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति को मंदिर में रखा गया है और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। माना जा रहा है यह मूर्ति कई वर्षों पुरानी है। हालांकि प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है।
UP News: मैनपुरी में कन्नौज का चांद अली फेरी लगाकर बेच रहा था गोमांस, घर−घर जाकर कर रहा था सप्लाई
कन्नौज का रहने वाला चांद अली बाइक से मैनपुरी जिले में आकर मांस की बिक्री कर रहा था। घरों में जाकर वो मांस की सप्लाई कर रहा था जिसके बाद गांव वालों को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने उसकी फेरी की बोरी चेक की तो उसमें मांस था लेकिन शक होने पर पुलिस को बुलाया और पशु चिकित्सक को मांस दिखाया तो ये गोमांस निकला।
Vande Bharat: आगरा से 130 की स्पीड में कानपुर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ का सफर कुछ घंटों में होगा पूरा
वंदे भारत एक्सप्रेस ने आगरा से कानपुर तक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर तय किया और अब काशी विश्वनाथ की यात्रा कुछ ही घंटों में पूरी होगी। कानपुर से वाराणसी के लिए पहली सीधी ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस। यह महज सात घंटे में यह दूरी पूरी करेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन यह ट्रेन चलेगी।
गाजियाबाद में बंद घर में घुसे चोर, खाना बनाकर खाया; मजे किए और चुरा ले गए 40 लाख
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में सेवानिवृत्त शिक्षिका के बंद घर से चोर लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़िता अपनी बेटी के पास आंख का ऑपरेशन कराने के लिए गुरुग्राम गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
UP News: धमाके से दहले दिल, मलबे में दबीं जिंदगियां; शिकोहाबाद में सोते समय हादसा, चीखने का भी नहीं मिला मौका
धमाके से आतिशबाजी गोदाम के आसपास के घर ढह गए थे। उनसे सटे हुए घरों में दरारें आ गईं। लोग घरों से बाहर निकल आए। जान बचाकर भागे। ग्रामीण और पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर वे चीख रहे थे। धमाके से वे इतने दहशत में आ गए कि बोल भी नहीं पा रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। पांच की मौत से आसपास शोक का माहौल है।
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशेहरा में सोमवार शाम रोज जैसी ही थी। खाना खाने के बाद सभी रात को घरों में सो रहे थे। अचानक तेज धमाके से दिल दहल गए। सोते समय हादसा हुआ, इसलिए चीखने का भी किसी को मौका नहीं मिला। मलबे में जिंदगी दब गईं।
UP News: भाजपा नेता के बेटा-बेटी ने अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल कर व्यापारी के बेटे से 16 लाख रुपये ठगे
भाजपा नेत्री के बेटे-बेटी ने एक व्यापारी के बेटे के अश्लील फोटो बनाकर 16.47 लाख रुपये की धनराशि ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर करा ली। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित बेटा टूट गया है और उसने इस प्रकरण में भागीदारी की बात कही है।
हसनपुर/अमरोहा। भाजपा नेत्री के बेटा-बेटी ने एक व्यापारी के बेटे के अश्लील फोटो बनाकर 16.47 लाख की धनराशि आनलाइन खातों में ट्रांसफर करा ली। व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी बॉर्डर से हो रही शराब तस्करी, बिहार पुलिस ने खोली पोल; आबकारी विभाग ने लिया एक्शन
उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार पुलिस आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। हाल ही में एक तस्कर को मालदह पुल के रास्ते शराब की खेप ले जाते हुए पकड़ा गया। यह घटना यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।
इलिया (चंदौली)। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर शराब तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बिहार पुलिस शराब के तस्करों को गिरफ्तार कर खेप बरामद कर रही है।
UP News: जर्जर इमारतों पर गरजा नगर पंचायत का बुलडोजर, दीवार से दबकर वृद्धा की हो गई थी मौत
UP News कन्नौज में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उनका पोता घायल हो गया। दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद नगर पंचायत हरकत में आई और कस्बे की कई जर्जर इमारतों को चिन्हित कर उन्हें बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस कार्रवाई का मकसद भविष्य में होने वाले हादसों को रोकना है।
Sambhal Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बरपाया कहर, सड़क किनारे बैठे नौ लोगों को रौंदा; 5 की मौत
हादसा। गांव पक्के की मढैया के हैं सभी लोग। लोग सुबह के समय अपने खेतों पर आए थे। जिसके बाद सड़क पर बैठ गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर बैठे इन लोगों को रौंद दिया।
बहजोई/संभल।मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर सड़क किनारे बैठे एक गांव के मासूम समेत नौ लोगों को तेज रफ्तार के एक पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पांच घायलों को रजपुरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।