Varanasi News: ज्ञानवापी तहखाने की छत पर होती रहेगी नमाज, हिंदू पक्ष की दलील को कोर्ट ने किया खारिज
ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े एक मामले में वाराणसी की अदालत ने व्यासजी के तलगृह की छत पर मुस्लिमों के इकट्ठा होने से रोकने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने वादी पक्ष की प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। पिछली तिथि पर बहस सुनने के बाद पत्रावली सुरक्षित रख लिया था।
सोलह सितंबर से देवघर-वाराणसी Vande Bharat का होगा नियमित संचालन, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
देवघर से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का निमित संचालन 16 सितंबर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जसीडीह किउल नवादा गया सासाराम पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रात 9 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 16 सितंबर से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।
बिजनौर में इन 132 पुलिसवालों को वेतन की नहीं चिंता; अभी तक नहीं दिया संपत्ति का विवरण, एसपी ने दी हिदायत
संपत्ति का विवरण देने में अभी भी पुलिसकर्मी लेट लतीफी कर रहे हैं। बिजनौर में एसपी ने दो दिन का समय दिया है। हालांकि शासन ने विवरण भरने की समय 31 अगस्त तय की थी। समय सीमा समाप्त हो रही थी। शासन की ओर से फिर एक महीना बढ़ा दी है। आठ निरीक्षक 37 दारोगा और 87 सिपाहियों ने अभी भी संपत्ति का विवरण नहीं दिया है।
बिजनौर। मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण देना पुलिसकर्मियों की गले की फांस बन गया है। जिले में अब तक 132 पुलिसकर्मी विवरण नहीं दे पाए हैं। एसपी ने संपत्ति विवरण दर्ज करने के लिए दो दिन के समय दिया है।
UP News: हल्की सी चीख निकली और फिर दब गई... सुनते ही दौड़े स्वजन; अंदर का नजारा देख कांप गई रूह
मावाना में एक अचानक हुई छत गिरने की घटना ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली। कुछ हल्की सी चीख सुनाई दी। स्वजन ने मलबा हटाया। बारिश के दौरान हुई इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। इस हृदय विदारक घटना के बारे में विस्तृत जानकारी और पीड़ित परिवार के बारे में जानने के लिए अभी पढ़ें।
UP News: गाजीपुर में शरारती तत्वों ने रेल ट्रैक पर रखी गिट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोले- ये तो रोज करते हैं
प्रयागराज-रामबाग-बलिया पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। चकफैज छतरी बिंदवलिया के पास रेलवे ट्रैक पर करीब दो मीटर तक गिट्टी रखी गई थी। ट्रेन के इंजन और बोगियों से तेज आवाज सुनकर पायलट और यात्री घबरा गए। युवकों ने ट्रेन पर पथराव भी किया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मतांतरण मामले में नया खुलासा: मौलाना ने सजा से पहले भेजा था संदेश, बोला- नाउम्मीद मत होना
गैरकानूनी मतांतरण के मामले में दोषी मौलाना कलीम सिद्दीकी जमानत पर छूटने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय था। उसने अपने स्वजन और समर्थकों के लिए सजा सुनाए जाने से पहले एक ऑडियो संदेश भेजा था। संदेश में कलीम ने कहा था कि निराश मत होना। मतांतरण गिरोह संचालित करने के मामले में मौलाना समेत 12 दोषियों को कोर्ट ने 11 सितंबर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
जरूरी सूचना! नदी में तब्दील हो गया है यूपी को दिल्ली से जोड़ने वाला एक हाईवे, 12-12 घंटे का लग रहा जाम
आगरा-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार को भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया जिससे करीब 12 घंटे तक जाम लगा रहा। अरतौनी फ्लाईओवर के पास हाईवे और सर्विस रोड पर छह फीट तक पानी भर गया जिससे 200 से अधिक दोपहिया तीन पहिया और चार पहिया वाहन बंद हो गए। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने हाईवे का निरीक्षण किया और एनएचएआइ अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
UP News: सोनौली में कस्टम टीम ने पकड़ा ढाई करोड़ रुपये का लाल चंदन, तस्करी कर भेजा जा रहा था नेपाल
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में सोनौली सीमा पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल तस्करी की जा रही लाल चंदन की लकड़ी से भरे ट्रक और गोदाम को जब्त किया है। ट्रक की छत में गुप्त स्थान बनाकर लाल चंदन की लकड़ी छिपाई गई थी। बरामद लाल चंदन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
Kanpur News: सड़क पर लाश थी... मगर गायब था सिर, पुलिस करेगी जांच हत्या हुई या हादसा!
कानपुर के गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर बुधवार तड़के एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। पुलिस हादसे और हत्या दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। महिला का शव मिलने के बाद एचएचएआइ कर्मियों ने एंबुलेंस मंगवाकर शव उसमें रखवा दिया था। मामले में जब पुलिस अधिकारियों के वाहन और शव देखने वालों की भीड़ जुटी तो बर्रा बाईपास से घटनास्थल तक जाम लग गया।
कानपुर। गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर बुधवा तड़के एक महिला का अर्धनग्न शव मिला।मौके पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, डीसीपी रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा समेत अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंच जांच शुरू की।
मूवी देख 11वीं के छात्र ने खुद को करवाया किडनैप! घरवालों से मांगे 10 लाख रुपये; पुलिस के भी छुड़ाए पसीने
गौतमबुद्ध नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 11वीं के छात्र ने मूवी देखकर खुद का किडनैप कराया। इसके बाद अपने घर वालों को मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये डिमांड की। साथ ही मैसेज भेजा कि अगर रुपये नहीं दिए तो बेटे को जान से मार देंगे। इस दौरान छात्र ने पुलिस के भी पसीने छुड़ाए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?