Skip to main content

Kosi River Accident: कोसी नदी में बहे युवकों का अब तक नहीं म‍िला कोई सुराग, 10 KM चला सर्च अभियान

सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी नदी में गणेश विसर्जन करने के बाद युवक कोसी नदी में नहाने के लिए कूद गए। नदी के तेज बहाव के कारण युवक नदी के धार में बहने लगे। स्‍थानीय लोगों ने किसी तरह हिमांशु को तो बचा लिया गया लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण बाकी तीन युवकों का पता नहीं चल पाया।

बाजपुर। भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने आए श्रद्धालु में से तीन युवकों के कोसी नदी में बह जाने के बाद एनडीआरफ गदरपुर व पीएसी रामपुर की संयुक्त टीम ने 10 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी गई, लेकिन कहीं पर भी युवाओं का पता नहीं चल पाया है।

Uttarakhand: काल बनकर सड़क पर दौड़ा ट्रक, तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो रौंदे; रोंगटे खड़े कर देंगी

उत्तराखंड के लालकुआं में एक अनियंत्रित ट्रक ने साप्ताहिक हाट बाजार के सामने तीन कार दो ऑटो और आधा दर्जन बाइक को रौंद दिया। घटना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बाजार में भीड़ होने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Uttarakhand; ये हैं वो शातिर जो भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर करते थे ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग यात्रियों को लिफ्ट देकर उनका सामान और पैसे छीन लेते थे। पुलिस ने इनके पास से ठगा गया सामान पैसे और वाहन बरामद किया है। पुलिस को दो अलग−अलग लोगों ने तहरीर देकर अपने साथ लूट की लटना की जानकारी दी थी।

ऋषिकेश। अपने गंतव्यों के लिए वाहनों का इंतजार करने वाले भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले इस गिरोह से ठगा गया सामान, पैसे तथा ठगी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।

Uttarakhand: भारी बारिश के बीच अचानक सड़क पर आया मगरमच्‍छ, इधर-उधर भागने लगे लोग; मच गया हड़कंप

उत्तराखंड के रुद्रपुर में भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से तीनपानी क्षेत्र में सड़क पर एक मगरमच्छ आ गया। लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम अब नदी और नाले पर नजर रखे हुए है।

Uttarakhand News: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा जल स्तर; आरती घाट समाया

गंगा नदी का जलस्तर ऋषिकेश में चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 339.26 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी रेखा से महज 24 सेमी नीचे था। त्रिवेणी घाट में आरती स्थल शाम तक पानी में समा गया। हालांकि दोपहर से जल स्तर में आंशिक कमी आने लगी।

Dehradun News: 24 घंटे में पुलिस ने दो किशाेरियों से दुष्कर्म के आरोपितों को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस

दो किशोरियों को भगाकर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस को इन दोनों की तलाश थी। एक किशाेरी के पास मोबाइल था जिसकी पुलिस ने लोकेशन निकाली इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कबूल किया कि उन्होंने किशाेरियों से दुष्कर्म किया है।

Rishikesh कॉलेज में छात्राओं के बीच भयंकर लड़ाई, वीडियो में देखें कैसे चले लात-घूंसे; जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा

ऋषिकेश के श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाती दिख रही हैं। जब तक परिसर प्रशासन के अ धिकारी मौके पर पहुंचे दोनों गुटों की छात्राएं भाग चुकी थी। परिसर प्रशासन छात्राओं की पहचान में जुटा है।

ऋषिकेश:- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों की छात्राओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए।

Chamoli Landslide: उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से भूस्खलन, फिर बंद हो गया बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। लामबगड़ नंदप्रयाग सोनाला और बैराज कुंज में सड़क बंद हो गई है। साकोट-नंदप्रयाग वैकल्पिक मार्ग भी बंद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ और जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंता निलंबित, ब्रिज निर्माण में लापरवाही का आरोप

उत्तराखंड में निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पर अनुशात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज पर चारधाम परियोजना के अंतर्गत नरकोटा के समीप निर्माणाधीन आर्क ब्रिज के समुचित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण नहीं करने का आरोप है।

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, आज बागेश्वर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक्सप्रेस फिर से तेजी पकड़ रही है। सुबह से पौड़ी में बारिश होने लगी। वहीं चमोली रुद्रप्रयाग चम्पावत पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों बदले मौसम के बीच सुबह और सायं को हल्की ठंडक का अहसास भी होना शुरू हो गया है। बागेश्वर के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी है।

देहरादून। एक ओर उत्‍तराखंड के मानसून की विदाई का दौर नजदीक आ रहा है और दूसरी ओर उत्‍तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

बुधवार तड़के बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।