Skip to main content

Uttarakhand: रोज कागजों में बन रहा था 187 बच्चों के लिए मिड डे मील, दे रहे थे एक्सपायरी डेट का दूध

Uttarakhand: रोज कागजों में बन रहा था 187 बच्चों के लिए मिड डे मील, दे रहे थे एक्सपायरी डेट का दूध

केंद्र सरकार की ओर से पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों को विशेष अनुदान मिलता है। भगवानपुर ब्लाक के शाहपुर गांव स्थित पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई अनियमितता सामने आई हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में स्कूल में कई तरह की गड़बड़ी मिली हैं। मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Kedarnath में एमआई-17 से गिरा केस्‍ट्रल हेलीकॉप्टर, जगह-जगह फैला मलबा

Kedarnath में एमआई-17 से गिरा केस्‍ट्रल हेलीकॉप्टर, जगह-जगह फैला मलबा 

 केदारनाथ से सेना का खराब केस्‍ट्रल हेलीकॉप्टर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से लाने के दौरान छिटक कर गिर गया। हेलीकॉप्टर का मलबा जगह-जगह बिखर गया है। बता दें कि यह हेलीकॉप्‍टर लंबे समय से खराब था। वहीं केदारनाथ यात्रा अंतिम पड़ाव सोनप्रयाग में एक बार फिर रौनक लौटनी शुरू हो गई है। यात्री बाबा के जयकारे एवं उत्साह के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं। 

तमंचे की धांय-धांय से दहली उत्‍तराखंड की शांत वादियां, राजस्‍थान से आए युवक ने कर दिया बवाल

तमंचे की धांय-धांय से दहली उत्‍तराखंड की शांत वादियां, राजस्‍थान से आए युवक ने कर दिया बवाल

बौराड़ी नगर पालिका कार्यालय के पास एक युवक ने दोपहिया शोरूम के कर्मचारी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। कर्मचारी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शाम को युवक को बौराड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान का रहने वाला है और उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Uttarakhand: जंगल में बकरियां चरा रही थी 13 साल की नाबालिग, भाजपा नेता ने टॉफी देकर की छेड़छाड़

Uttarakhand: जंगल में बकरियां चरा रही थी 13 साल की नाबालिग, भाजपा नेता ने टॉफी देकर की छेड़छाड़

उत्‍तराखंड के पहाड़ी जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेता ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ की है। जिसे लेकर क्षेत्र में खासा गुस्‍सा है। भाजपा नेता के विरुद्ध छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार रात तक लोगों का थाने में जमावड़ा लगा रहा। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। 

सल्‍ट अल्‍मोड़ा।  उत्‍तराखंड के पहाड़ी जिले अल्‍मोड़ा में भाजपा नेता ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ की है। 

Fresh Snowfall in Uttarakhand: उच्च हिमालय में बर्फबारी शुरू, निखरा पंचाचूली और नागनीधूरा का सौंदर्य

Fresh Snowfall in Uttarakhand: उच्च हिमालय में बर्फबारी शुरू, निखरा पंचाचूली और नागनीधूरा का सौंदर्य 

उत्तराखंड में ताजा हिमपात ने पंचाचूली और नागनीधूरा की खूबसूरती बढ़ा दी है। हिमालय की इन दो प्रमुख चोटियों पर बर्फबारी के बाद पर्यटन संस्थाएं और कारोबारी शीतकालीन पर्यटन की तैयारियों में जुट गए हैं। पांच चोटियों के समूह पंचाचूली में यूं तो वर्षभर बर्फ दिखाई देती है लेकिन मानसून काल में बर्फ कम हो जाने से कुछ चोटियों का सौंदर्य कुछ कम हो जाता है। 

Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने ट्रांसजेंडर के प्रमाणपत्रों में लिंग-नाम परिवर्तन से किया था इन्कार, हाई कोर्ट ने लगाई लताड़

Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने ट्रांसजेंडर के प्रमाणपत्रों में लिंग-नाम परिवर्तन से किया था इन्कार, हाई कोर्ट ने लगाई लताड़

हाई कोर्ट नेशैक्षणिक प्रमाणपत्रों में नाम और लिंग परिवर्तन से इन्कार करने के उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड के फैसले को रद कर दिया है। हल्द्वानी निवासी ट्रांसजेंडर को पहले लड़की के नाम से जाना जाता था। 2020 में उसने दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी कराई और कानूनी तौर पर अपना नाम और लिंग बदल लिया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा उसे पहचान पत्र भी जारी किया गया। 

Uttarakhand: पैसे के लेन-देन में दोस्त बने दुश्‍मन, पहले दिया नशे का इंजेक्‍शन फि‍र पानी में धक्‍का देकर की हत्‍या

Uttarakhand: पैसे के लेन-देन में दोस्त बने दुश्‍मन, पहले दिया नशे का इंजेक्‍शन फि‍र पानी में धक्‍का देकर की हत्‍या

काशीपुर में पानी से भरे प्लॉट में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक के केस के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसे के लेन-देन में दोस्‍तों ने ही उसकी हत्‍या की थी। पहले उसे नशे का इंजेक्‍शन दिया और फि‍र पानी से भरे प्लॉट में धक्‍का देकर हत्‍या कर दी। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Haridwar के परिवार ने ब्रह्मलीन पायलट बाबा पर लगाया नौ बीघा जमीन कब्‍जाने का आरोप, प्रशासन से मांगा इंसाफ

Haridwar के परिवार ने ब्रह्मलीन पायलट बाबा पर लगाया नौ बीघा जमीन कब्‍जाने का आरोप, प्रशासन से मांगा इंसाफ

हरिद्वार के एक परिवार ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर सोमनाथ गिरी उर्फ पायलट बाबा पर अपनी जमीन कब्‍जाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि करीब नौ बीघा जमीन को कब्जे में लेने को लेकर सीएम से लेकर पीएम और पुलिस से लेकर आयोग तक गए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं अब उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: हल्‍द्वानी में मुस्लिम बहुल इलाके बढ़त दिला देंगे, लेकिन निर्णायक हिंदू आबादी

उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: हल्‍द्वानी में मुस्लिम बहुल इलाके बढ़त दिला देंगे, लेकिन निर्णायक हिंदू आबादी

Uttarakhand Municipal Election 2024 अक्टूबर में निकाय चुनाव होने की संभावना तेज हो चुकी है। हल्द्वानी नगर निगम में 2018 के चुनाव में 2.13 लाख लोग मतदाता सूची में शामिल थे। अब संख्या बढ़कर 2.41 लाख हो चुकी है। 14 मुस्लिम बहुल वार्डों में जहां मतदाताओं की संख्या 45763 है वहीं शेष 46 वार्डों में ये आंकड़ा 195729 पहुंच चुका है। 

Himachal Weather News: मनाली और लाहुल की चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड, किसानों के चेहरों चिंता की लकीरें

Himachal Weather News: मनाली और लाहुल की चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड, किसानों के चेहरों चिंता की लकीरें

हिमाचल प्रदेश इन दिनों प्राकृतिक आपदा और मौसम की बेरूखी से जूझ रहा है। मंगलवार की रात कुल्लू-मनाली और लाहुल-स्पीति में बर्फबारी हुई। हिमपात होने से पर्यटन कारोबारी खुश हैं तो वहीं समय से पहले मौसम ठंडा होने से किसान चिंतित भी है। हिमाचल के कई जिलों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है।