उत्तर प्रदेश में UPSC सहित अन्य एग्जाम की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, जल्द कर लें अप्लाई
उत्तर प्रदेश में अभ्युदय योजना के तहत कई जिलों में आईएएस आईपीएस एनडीए सीडीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वाले अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठाकर फ्री में इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को लो स्कोरिंग मैच में हराकर किया शर्मसार, टीम इंडिया का तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड
SA vs BAN दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 20वें मैच में बांग्लादेश को 4 रन से पटखनी देकर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम स्कोर की रक्षा करने वाली टीम बन गई है। प्रोटियाज टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने के मामले में भारत का रिकॉर्ड तोड़ा।
Modi 3.0 cabinet: एस जयशंकर और अश्विनी वैष्णव ने संभाला अपना-अपना पद भार; रेल मंत्री बोले- PM मोदी का रेवले पर है ज्यादा फोकस
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 9 जून की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के भी कई मंत्रियों ने अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण की। वहीं आज डॉ. एस. जयशंकर ने विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही अश्विनी वैष्णव ने भी आज रेल मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है।
Assam: 'मैं सभी पदों से इस्तीफा देता हूं', लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए AIUDF के नेता ने छोड़ी पार्टी
Assam News मनकाचर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक अमीनुल इस्लाम ( Aminul Islam ) ने सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि वह असम में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं। विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।
AIUDF पार्टी के महासचिव अमीनुल इस्लाम
पिछले 24 सालों से...', भतीजे अजित ने की चाचा शरद पवार की तारीफ, विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा बदलाव?
Ajit Pawar praise Sharad Pawar अजित पवार ने कहा कि मैं पिछले 24 वर्षों से पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शरद पवार को धन्यवाद देना चाहता हूं साथ ही उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो इसकी स्थापना के बाद से इसके साथ बने हुए हैं। बता दें कि इस साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं
आज ही करें अंबेडकर विश्वविद्यालय में 67 फैकल्टी पदों के लिए आवेदन, ये रहा अप्लाई लिंक
अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (AUD) द्वारा 18 प्रोफेसर 24 एसोशिएट प्रोफेसर और 25 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती (BRAU Delhi Recruitment 2024) की जा रही है। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान निर्धारित 1000 रुपये शुल्क का भुगतान आवेदन के दौरान ही करना होगा। हालांकि अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों दिव्यांगो और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किल हुई डगर सुपर-8 की, अब 'कुदरत के निजाम' को करना होगा अजूबा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पाकिस्तान वर्तमान में भारत अमेरिका और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान के पास दो मैच बचे हैं एक कनाडा के खिलाफ और एक आयरलैंड के खिलाफ। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उन्हें दोनों मैच जीतने होंगे। उन्हें यह भी उम्मीद रखनी होगी कि उनका कोई भी मैच बारिश में धुल न जाए।
विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी? हिमंत बिस्वा सरमा ने किया बड़ा दावा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताया है। असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत पर विश्वास जताया। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव में 90-100 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
इस महीने आधार अपडेट क्रेडिट कार्ड से लेकर कई वित्तीय नियमों की है डेडलाइन, झटपट निपटा लें ये काम वरना बाद में हो सकता है नुकसान
हर महीने कई पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी चीजों की डेडलाइन होती है। जून के महीने में भी कई फाइनेंशियल डेडलाइन है। ऐसे में आपको जरूर दान लेना चाहिए कि जून के महीने में कौन-से वित्तीय नियमों की डेडलाइन खत्म होने वाली है। इस महीने आधार कार्ड अपडेट क्रेडिट कार्ड और स्पेशल एफडी में निवेश की डेडलाइन है। पढ़ें पूरी खबर...
Tata Altroz Racer Vs Hyundai i20 N-Line: जानें कौन सी गाड़ी को खरीदने में होगी समझदारी
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Tata Motors की ओर से हाल में ही नई Altroz Racer को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से पेश की गई इस प्रीमियम हैचबैक कार को खरीदने में फायदा होगा या फिर प्रीमियम विकल्प के तौर पर ऑफर की जाने वाली Hyundai i20 N-Line एक बेहतर विकल्प साबित होगी। आइए जानते हैं