Skip to main content

आम चुनाव के नतीजों पर आज मंथन करेगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका गांधी भी बैठक में होंगे शामिल

 

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में आम चुनाव के परिणामों पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तय करेगा। पार्टी की शीर्ष निर्णायक संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे होटल अशोक में होगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

नोएडा कर रहा है 59 प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोग्राम मैनेजर की भर्ती, आवेदन 19 जून तक

 

 

  •  संगणन विकास केंद्र नोएडा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। केंद्र द्वारा 5 जून 2024 को जारी विज्ञापन (सं.C-DAC/Noida/01/June/2024) के अनुसार प्रोजेक्ट इंजीनियर सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोग्राम मैनेजर के कुल 59 पदों पर भर्ती (CDAC Noida Recruitment 2024) की जानी है। CDAC की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन careers.cdac.in में अप्लाई कर सकते हैं।

CDAC Noida Recruitment 2024: टेक्निकल ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी।

नामीबिया को हराकर टॉप पर पहुंचा स्कॉटलैंड, माइकल लीस्क ने गेंद और बल्ले से किया धमाकेदार प्रदर्शन


 

जवाब में स्कॉटलैंड को शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा। नामीबिया के गेंदबाजी आक्रमण ने काफी अनुशासन दिखाया। स्कॉटलैंड का स्कोर 11 ओवर में 73/4 हो गया था लेकिन जब ऐसा लग रहा था कि मैच उनके हाथ से फिसल रहा है तो लीस्क अपने कप्तान बेरिंगटन के साथ मैदान पर आए और उन्होंने पारी को संभाला। कप्तान बेरिंगटन ने 47 रन तो लीस्क ने 35 रन का योगदान दिया

जारी हुए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, इस लिंक से करें डाउनलोड

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2024 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा प्रवेश पत्र (UPSC Prelims Admit Card 2024) आज यानी शुक्रवार 7 जून को जारी किए गए। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अप्लीकेशन पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

भारतीय विश्वविद्यालयों की विश्व रैंकिंग में हुई बढ़ोतरी, नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए बताया नया प्लान


 

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी ने भारतीय विश्वविद्यालयों की QS World University Ranking में सुधार पर सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दशक में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही सरकार अपने अगले कार्यकाल में रिसर्च और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए और भी अधिक काम करना चाहती है।

नहीं बदली EMI, बैंकिंग फ्रॉड को कम करने के लिए उठाया कदम, यहां जाने एमपीसी बैठक की मुख्य बातें

RGA news

RBI MPC Meet Update भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया है। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले अप्रैल में एमपीसी बैठक हुई थी। अब अगली बैठक अगस्त में होगी। आइए जानते हैं कि एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानते हैं।

T20 World Cup में भी दिखा 'Nitish Kumar' का जलवा, ऐसे बने USA के किंगमेकर; पाकिस्तान को हराने में निभाई अहम भूमिका


 

यूएसए की टीम जब इस मुकाबले में 160 रनों का टारगेट चेज कर रही थी तो उसे पारी के आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे। उस समय बल्लेबाजी कर रहे नीतीश कुमार ने इस मैच को बराबरी पर खत्म करने में अहम भूमिका अदा की। नीतीश ने इस मैच में 14 गेंद का सामना करते हुए 14 रन की नाबाद पारी खेली।

Image removed.नीतीश कुमार ने चौका लगाकर मैच किया बराब

ज्येष्ठ पूर्णिमा में नहीं करने चाहिए ये कार्य, यहां जानिए इस दिन से जुड़े नियम


 

ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन बेहद कल्याणकारी होता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024) 22 जून को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन का उपवास रखते हैं उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है तो आइए इस तिथि से जुड़े कुछ नियमों को जानते हैं 

Bajaj Chetak का किफायती वेरिएंट हुआ लॉन्च, केवल 96 हजार रुपये में मिलेगी 123 KM की रेंज

 

Bajaj Auto ने अब तक का सबसे किफायती चेतक लॉन्च किया है। रेंज के मामले में बजाज का दावा है कि ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार चेतक 2901 एक बार चार्ज करने पर 123 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि रियल वर्ल्ड में इसकी रेंज थोड़ी कम होने वाली है। उम्मीद के मुताबिक बजाज ने इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम रखी है।