Skip to main content

कांग्रेस ने पीएम का AI वीडियो साझा किया, BJP का पलटवार—‘नामदार कांग्रेस कामदार PM बर्दाश्त नहीं कर पा रही’

नई दिल्ली समाचार

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई वीडियो साझा किया है। छह सेकंड के वीडियो में PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के तौर पर दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली है और दूसरे हाथ में ग्लास हैं।

भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।

इंडिगो की 500 उड़ानें रद्द: जनता व सांसद दोनों परेशान, राज्यसभा में गूँजा मुद्दा

नई दिल्ली समाचार

नई दिल्ली: इंडिगो ने दो दिन में करीब 500 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों और सांसदों की यात्रा योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एयरलाइन के बढ़ते एकाधिकार पर चिंता जताते हुए सरकार से समाधान के बारे में पूछा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मामले की जांच कर रही है और विमानन मंत्री जल्द विस्तृत जानकारी देंगे।

रेलवे का बड़ा अपडेट: स्लीपर यात्रियों को राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी बेडरोल सुविधा

 

रेलवे का बड़ा अपडेट: स्लीपर यात्रियों को राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी बेडरोल सुविधा

दक्षिण रेलवे का चेन्नई डिवीजन स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए जनवरी 2026 से साफ बेडरोल सेवा शुरू करेगा। एसी कोचों के बाद अब स्लीपर क्लास में भी यह सुविधा मिलेगी। यात्री भुगतान करके बेडरोल ले सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इसे स्थायी योजना बना दिया है। इस सेवा से यात्रियों को आराम मिलेगा और रेलवे को अतिरिक्त आय होगी।

अब AC के बाद स्लीपर क्लास में मिलेंगे साफ-सुथरे बेडरोल (तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है

बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची बिना दुकानों पर कफ सिरप नहीं मिलेगा, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

नई दिल्ली समाचार

दवा में घातक रसायन मिलने के मामलों और बच्चों की मौतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा दुकानों पर कफ सिरप नहीं मिलेगा। जानिए सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया

 

कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रचने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार

दिल्ली समाचार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की साजिश रचने के मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह गोल्डी ढिल्लों गिरोह का एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक चीनी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध सुरेन्द्र कुमार मामले को लेकर दोपहर में प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे।

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला, सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी

नई दिल्ली समाचार

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद से सभी जगह अलर्ट है। श्रीनगर गढ़वाल में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से निकला गया मार्च। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी रखा है।

अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने सभी जिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने अन्य दिशा निर्देश भी दिए।

दिल्ली MCD उपचुनाव: AAP के बाद BJP ने भी घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

दिल्ली भाजपा ने नगर निगम उपचुनाव 2025 के लिए 12 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुंडका, शालीमार बाग, चांदनी चौक समेत कई प्रमुख इलाकों के लिए प्रत्याशियों का चयन किया गया है। भाजपा का लक्ष्य AAP के गढ़ में सेंध लगाना है। पार्टी ने स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखकर उम्मीदवार उतारे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने नगर निगम उपचुनाव 2025 के लिए 12 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें, इससे पहले आज ही आम आदमी पार्टी ने अपने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

'उमर खालिद और शरजील इमाम ने की थी तख्ता पलट की साजिश', दिल्ली पुलिस ने जमानत याचिका का SC में किया विरोध

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली दंगों की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध के नाम पर सत्ता परिवर्तन की साजिश की और देश की संप्रभुता को खतरे में डाला। पुलिस ने उनके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है और दंगों का मास्टरमाइंड बताया है

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगे की कथित साजिश से संबंधित यूएपीए मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिकाओं का विरोध किया।