Ghaziabad House Collapsed: लोनी में अचानक भरभराकर गिरी छत, महिला की मौत; दो घायल
दिल्ली समेत एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से अब लोगों की जान पर आफत बन गई है। इसी के तहत गाजियाबाद शहर के लोनी में एक मकान की छत और दीवार गिरने मां और उसकी दो बेटी घायल हो गई। अस्पताल में जब भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने महिला को मृत कराया दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है।
गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर में हो लगातार हो रही वर्षा के कारण लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र लक्ष्मी गार्डन में शुक्रवार सुबह जर्जर मकान गिरने से 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से दो लड़कियां गम्भीर रूप से घायल हो गई।
Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कभी भी आ सकता है फैसला
सुप्रीम कोर्ट आज यानि 13 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। सीएम केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की नजरें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं।
केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे या नहीं? सुप्रीम कोर्ट 13 सितंबर को सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट 13 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। सीएम केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की नजरें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रहेंगी।
नई दिल्ली। आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी 13 सितंबर को फैसला सुनाएगा।
दिल्ली में सस्ता घर चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, दूसरे दिन भी धड़ाधड़ बिके फ्लैट; पढ़ें कब तक चलेगी बुकिंग
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की सस्ता घर व मध्यम वर्गीय आवासीय योजना- 2024 को बुकिंग के पहले दिन ही 1100 से अधिक फ्लैट बिक थे। जबकि बुधवार को दूसरे दिन भी फ्लैटों की बिक्री हुई। अब यह संख्या 1300 तक पहुंच गई है। फ्लैट लेने की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हुई है जो अगले साल 2025 तक चलेगी।
कहां है आपके रूट की बस? DTC ला रही ऐप, स्टॉप पर बिना रोके गाड़ी भगाने वाले ड्राइवरों पर भी रखेगी नजर
DTC Bus App में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। डीटीसी अपनी इलेक्ट्रिक बसों की निगरानी के लिए एक ऐप ला रही है। जिससे बस के बारे में पल-पल की जानकारी मिलेगी। जैसे आपके रूट की बस अभी कहां है कब तक आएगी। इसके अलावा ये ऐप ऐसे चालक पर भी नजर रखेगी जो बस रोके बिना ही स्टॉप के सामने से निकल जाते हैं।
नई दिल्ली। डीटीसी अपनी इलेक्ट्रिक बसों की निगरानी के लिए एक ऐप लाएगी। जिसके माध्यम से इन बसों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए डीटीसी ने कुछ माह पहले टेंडर जारी किया था, जो सफल रहा है। एक कंपनी को काम मिल गया है। कंपनी एक अक्टूबर से अपना काम शुरू करेगी।
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज दिन भर ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
नई दिल्ली। बारिश और हवाओं के असर से आज गुरुवार को भी राजधानी में गर्मी के तेवर अभी नरम ही बने हुए है। उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। अभी दिल्ली में बारिश का दौर चलता रहेगा।
दिल्ली-देहर हाईवे पर बड़ा हादसा, केदारनाथ जा रही कार की ट्रक से टक्कर; चार लोगों की मौत
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। अलीगढ़ के रहने वाले रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ और उनके साथी गुरुवार सुबह करीब चार बजे गाड़ी से जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
Delhi-Meerut RRTS: दिल्ली से मेरठ का सफर होगा बेहद आसान, नमो भारत ट्रेन से 40 मिनट में पूरा होगा सफर
साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल इसी साल शुरू होगा। न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच की यात्रा में 35 से 40 मिनट का समय लगेगा। वर्तमान में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक ट्रेन का संचालन हो रहा है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर बनाया जा रहा न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर्यावरण अनुकूल होगा।
दिल्ली से मेरठ का सफर जल्द ही बेहद आसान होने जा रहा है। दरअसल नमो भारत ट्रेन के संचालन का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही यह दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक दौड़ेगी।
Rahul Gandhi Death Threat: 'तेरा भी हाल दादी की तरह...' किसने दी राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी? पढ़ें पूरा मामला
बीजेपी समर्थित सिख प्रकोष्ठ ने बुधवार को सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान तरविंदर सिंह मारवाह पर राहुल गांधी को मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। तरविंदर सिंह ने कहा था राहुल गांधी बाज आ जा नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा जो तेरी दादी का हुआ।
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले सिख समुदाय को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में एक बयान दिया था। इस बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो चुका है। वहीं, देश में सिख समुदाय के कई लोग राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जाहिर कर चुके हैं।
न कांपे हाथ न दहला कलेजा... छाती में घुसा दी टूटी बोतल, फिर चाकू से गोद डाला सीना
दिल्ली में पुलिस ने सफाईकर्मी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि बिस्तर के पास उल्टी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई थी। आरोपितों ने युवक की छाती में टूटी बोतल और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। पढ़िए आखिर पूरा मामला क्या है?