जेल में कैदियों की मौत पर अब परिजनों को मिलेंगे साढ़े सात लाख रुपये! बस पांच शर्तें करनी होगी पूरी
परिजनों को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा देने के फैसला किया है। इसको लेकर उपराज्यपाल के पास फाइल भेजी गई है। दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस कदम से हमारी जेलों में हालात सुधरेंगे। खबर के माध्यम से पढ़ें कि किन-किन शर्तों पर सरकार मुआवजा देगी।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार दिल्ली की जेलों में अस्वाभाविक कारणों से मरने वाले कैदियों के परिजनों या कानूनी उत्तराधिकारियों को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा देगी। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में फाइल को स्वीकृति देकर उसे उपराज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
Indigo: 'हम माफी मांगते हैं', दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में यात्रियों की किस परेशानी पर इंडिगो ने ऐसा कहा?
दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों को असुविधा का सामना करने के बाद इंडिगो ने माफी मांगी है। विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और विमान में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इंडिगो ने भी अपनी गलती समझी और शनिवार को इसके लिए माफी मांगी।
नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की शिकायत के बाद इंडिगो एयरलाइंस को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने खुद माफी मांगी।
गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी, GDA की बोर्ड बैठक में फैसला; निवेश के साथ बढ़ेगा रोजगार
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान 2031 के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब इसे शासकीय समिति के समक्ष अनुमति के लिए भेजा जाएगा, जहां से मुख्यमंत्री के समक्ष इसे प्रदर्शित कर अनुमति मिलने पर लागू कर दिया जाएगा। इसमें एक माह का समय लग सकता है। वहीं, रेड और ब्लू लाइन मेट्रो के किनारे टीओडी जोन घोषित करते हुए उसे मास्टर प्लान 2031 में शामिल कर लिया गया।
IPS अधिकारी ने दिखाया बड़ा दिल, घायल बाइक सवार को पहुंचाया अस्पताल; खुद उठाया पूरा खर्चा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त शशांक जायसवाल ने महिपालपुर बाईपास पर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया और उसके इलाज का खर्च उठाने की पेशकश की। अनिल कुमार नामक बाइक सवार दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत हैं और एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। आईपीएस जायसवाल ने उन्हें ऑटो में बैठाकर स्पाइनल इंजरी सेंटर पहुंचाया और डॉक्टरों से उनका इलाज करवाया।
खुशखबरी! Delhi AIIMS में मरीजों को अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जल्द शुरू होंगे पांच नए ऑपरेशन थियेटर
Delhi AIIMS में इलाज कराने वाले हजारों लोगों के लिए गुड न्यूज। एम्स ट्रामा सेंटर में अगले माह पांच नए ऑपरेशन थियेटर शुरू हो जाएंगे। जिसके बन जाने के बाद से पुराने क्या नए मरीजों को भी लाभ होगा। मरीजों को इलाज के लिए अब अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। डॉक्टर ने कहा कि ट्रामा सेंटर में ज्यादातर ऐसे मरीज आते हैं जिन्हें सर्जरी की जरूरत होती है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई तेज बारिश, गुरुग्राम में कई जगह भारी जलभराव; IMD का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं। वहीं कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश भी हुई। हालांकि IMD ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे पहले गुरुवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी कमाबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
नई दिल्ली:- दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश का दौर थमा नहीं है। शुक्रवार सुबह भी कई इलाकों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। आज भी IMD ने येलो अलर्ट जारी किया
अपनी खुशी के लिए किसी को जेल में डाल देंगे? केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सिंघवी ने SC में दी दलील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका और सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी गुरुवार को सुनवाई हो रही है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की गिरफ्तारी को अनुचित बताया। साथ ही तर्क दिया कि केजरीवाल संवैधानिक पद पर हैं और वे समाज के लिए खतरा नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत और कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को आज मिलेगी बेल? सुप्रीम कोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। ऐसे में दिल्ली सीएम के परिवार और आप पार्टी को उम्मीद है कि केजरीवाल को अदालत से राहत मिलेगी। बता दें सीबीआई शराब नीति केस से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। पिछली सुनवाई में CBI ने कोर्ट से थोड़ा वक्त मांगा था।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दिल्ली सीएम द्वारा दायर की गई याचिका में दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है।
Delhi Premium Bus: एक सप्ताह पहले बुकिंग, कैशलेस सुविधा; दिल्ली में अगले 10 दिनों में प्रीमियम बस सेवा होगी शुरू
अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली-एनसीआर के लोग अगले 10 दिनों के भीतर निजी कंपनियों की प्रीमियम बसों में सफर का आनंद उठा पाएंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा उबर और एवेग को एनसीआर में बसें चलाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। सफर करने वाले यात्री ऐप के माध्यम से एक सप्ताह पहले तक अपनी सीटों की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
राजधानी में प्रदूषण से निपटने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार अगले 10 दिनों में दिल्ली मोटर व्हीकल लाइसेंसिंग आफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बस) योजना 2023 के तहत प्रीमियम बस सेवा का उद्घाटन करेगी।
पिता राजीव गांधी से ज्यादा समझदार हैं राहुल', सैम पित्रोदा का बड़ा बयान; अब क्या करेगी कांग्रेस?
ईडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। सैम ने राहुल को पिता राजीव गांधी की तुलना में ज्यादा समझदार भी बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल राजीव की तुलना में अधिक बौद्धिक और रणनीतिकार हैं। बता दें कि राहुल अगले हफ्ते अमेरिका का दौरा करने वाले हैं।