गाजियाबाद में GDA का 239 करोड़ बकाया, 5 हजार से ज्यादा डिफॉल्टरों के घर पहुंचेगी टीम; रद हो सकता है आवंटन
गाजियाबाद में GDA का 239 करोड़ बकाया, 5 हजार से ज्यादा डिफॉल्टरों के घर पहुंचेगी टीम; रद हो सकता है आवंटन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अपना बकाया वसूलने की तैयारी कर ली है। बिल्डर और आवंटियों से बकाया वसूली के लिए जीडीए पांच हजार से ज्यादा डिफॉल्टरों को नोटिस भेजेगा। बकाया रुपये जमा नहीं करने पर डिफॉल्टरों के घर का आवंटन रद हो सकता है। वर्तमान में जीडीए का आवंटियों पर 125 करोड़ और बिल्डर्स पर 114 करोड़ रुपये बकाया है।
MCD Standing Committee Election: वार्ड कमेटी के चुनाव 4 सितंबर को होंगे या नहीं, अब फिर मेयर के पाले में मामला
MCD Standing Committee Election: वार्ड कमेटी के चुनाव 4 सितंबर को होंगे या नहीं, अब फिर मेयर के पाले में मामला
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है लेकिन अभी चुनाव संपन्न नहीं हुए हैं। मेयर डॉ. शैली ओबेराय को 12 वार्ड कमेटियों के लिए 12 पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने हैं। आम आदमी पार्टी का रुख अभी स्पष्ट नहीं है क्योंकि पार्षदों ने हाईकोर्ट में जाकर कम समय दिए जाने का मुद्दा बनाया था।
दिल्ली में अभी हुए चुनाव तो कौन कितनी सीटों पर दर्ज करेगा जीत? मनीष सिसोदिया ने बताया
दिल्ली में अभी हुए चुनाव तो कौन कितनी सीटों पर दर्ज करेगा जीत? मनीष सिसोदिया ने बताया
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Manish Sisodia ने कहा कि अगर अभी चुनाव हुए तो उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटें जीतेगी। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने पदयात्रा अभियान के दौरान शनिवार को बोलते हुए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामलों में जेल में डाल दिया है।
वाहन मालिक ध्यान दें, दिल्ली में पुरानी कार स्क्रैप कराने पर मिलने जा रही छूट; सरकार ने बढ़ाया कदम
वाहन मालिक ध्यान दें, दिल्ली में पुरानी कार स्क्रैप कराने पर मिलने जा रही छूट; सरकार ने बढ़ाया कदम
दिल्ली सरकार पुरानी कार स्क्रैप कराने पर बड़ी छूट देने जा रही है। इसे लेकर सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इस महीने से पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर रियायत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार ने इसे लेकर जुलाई में मंजूरी के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना (एलजी) के पास प्रस्ताव भेजा है। इस पर एलजी इसी महीने फैसला ले सकते हैं।
तेजस्वी यादव में आई सैम पित्रोदा की आत्मा', RJD नेता ने हिमंत सरमा को बताया योगी का चाइनीज वर्जन तो BJP ने किया पलटवार
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि तेजस्वी यादव में सैम पित्रोदा की आत्मा घुस गई है। दरअसल तेजस्वी ने बीते दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को योगी का चाइनीज वर्जन बताया था जिसपर आज भाजपा ने जमकर निशाना साधा। पूनावाला ने इंडी गठबंधन की भी आलोचना की और कहा कि संविधान का अनादर करना और सभी का अपमान करना उनके स्वभाव में है।
महिलाओं को जल्द मिले इंसाफ, तभी आधी आबादी को मिलेगा भरोसा', PM मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जजों से अपील
महिलाओं को जल्द मिले इंसाफ, तभी आधी आबादी को मिलेगा भरोसा', PM मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जजों से अपील
पीएम मोदी ने आज महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि इससे महिलाओं को अपनी सुरक्षा का अधिक भरोसा मिलेगा। मोदी ने यह भी कहा कि न्यायपालिका को संविधान का संरक्षक माना जाता है और सुप्रीम कोर्ट तथा न्यायपालिका ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
1984 Sikh Riots Case: 40 साल बाद अब कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर तय होंगे आरोप, इन धाराओं में लगे हैं आरोप
1984 Sikh Riots Case: 40 साल बाद अब कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर तय होंगे आरोप, इन धाराओं में लगे हैं आरोप
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोप तय किए गए हैं। अदालत ने टाइटलर के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने के कारण यह आदेश दिया है। टाइटलर पर भीड़ को उकसाने और दंगों में शामिल होने का आरोप है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी थी।
1984 सिख विरोधी दंगा: इंसाफ के लिए पीड़ितों ने किया 40 साल का इंतजार, अब जगी न्याय की उम्मीद; पढ़ें पूरी टाइमलाइन
1984 सिख विरोधी दंगा: इंसाफ के लिए पीड़ितों ने किया 40 साल का इंतजार, अब जगी न्याय की उम्मीद; पढ़ें पूरी टाइमलाइन
दिल्ली की एक अदालत ने 1984 Sikh Riots के दौरान दिल्ली के पुल बंगश इलाके में गुरुद्वारे के बाहर तीन लोगों की हत्या मामले में शुक्रवार यानी 30 अगस्त को कांग्रेस नेता Jagdish Tytler के खिलाफ हत्या और दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे सहित आरोप तय करने का आदेश दिया है। यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दर्ज किया था।
सात राज्यों में छापेमारी कर 19 साइबर अपराधी दबोचे, विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के इशारे पर करते थे ठगी
सात राज्यों में छापेमारी कर 19 साइबर अपराधी दबोचे, विदेश में बैठे मास्टरमाइंड के इशारे पर करते थे ठगी
दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने सात दिनों तक सात राज्यों में छापेमारी कर साइबर फ्रॉड के 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर वर्क फ्राम होम ड्राइवर ट्रक प्लस कार्ड 99 एकड़ व क्विकर एप के जरिए लोगों को ठगते थे। पुलिस ने इनके पास से 42 मोबाइल फोन 21 सिम 6 एटीएम और 2 फर्जी आधार बरामद किए हैं।
Delhi Crime: मौसा-मौसी ने ही किया छह साल की बच्ची का अपहरण, चॉकलेट खिलाने के बहाने लाए थे बाहर
Delhi Crime: मौसा-मौसी ने ही किया छह साल की बच्ची का अपहरण, चॉकलेट खिलाने के बहाने लाए थे बाहर
दिल्ली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से साढ़े छह साल की अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि बच्ची के मौसा-मौसी ही मुख्य साजिशकर्ता थे। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 30 लाख रुपये के कर्ज की वसूली के लिए बच्ची का अपहरण किया था। मौसा कृष्ण ने लड़की के चाचा शकील अंसारी को 30 लाख रुपये कर्ज दे रखा था।