Skip to main content

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश सहायक कुलसचिव परीक्षा के लिए आवेदन आज से, 38 पदों के लिए होनी है भर्ती

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश सहायक कुलसचिव परीक्षा के लिए आवेदन आज से, 38 पदों के लिए होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 का आयोजन 38 पदों पर भर्ती (UPPSC Recruitment 2024) के लिए किया जाना है। इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योग्य उम्मीदवार आज यानी बुधवार 28 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर तक निर्धारित है।

Delhi Kedarnath Mandir: विवाद के बाद नाम से हटा ‘धाम’, अब दिल्ली में बनेगा श्री केदारनाथ मंदिर

Delhi Kedarnath Mandir: विवाद के बाद नाम से हटा ‘धाम’, अब दिल्ली में बनेगा श्री केदारनाथ मंदिर

दिल्ली के बुराड़ी में प्रस्तावित श्री केदारनाथ मंदिर के नाम को लेकर विवाद हो रहा था। उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाले इस मामले में मंदिर ट्रस्ट बैकफुट पर आ गया है। पहले मंदिर का नाम श्री केदारनाथ दिल्ली धाम रखा गया था लेकिन अब ट्रस्ट ने नाम बदलकर श्री केदारनाथ मंदिर दिल्ली कर दिया है।

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को फिर लगा तगड़ा झटका, अदालत ने 3 सितंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को फिर लगा तगड़ा झटका, अदालत ने 3 सितंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy Case राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से झटका लगा है। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत तीन सितंबर तक बढ़ा दी है। अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में की महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि आप कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से कह रहे हैं कि केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आने वाले हैं।

पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई बातचीत

पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई बातचीत

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है। रूसी-यूक्रेन युद्ध को लेकर दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ बात की है। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दूसरे यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत के नाम का प्रस्ताव दिया है।

Delhi Firing: दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत में दिल्ली के ज्वेलर्स, सुरक्षा के लिए गृह मंत्री से लगाई गुहार

Delhi Firing: दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत में दिल्ली के ज्वेलर्स, सुरक्षा के लिए गृह मंत्री से लगाई गुहार

हाल ही में दिल्ली में दिल्ली में 24 घंटे के अंदर फिरौती मांगने से जुड़ी दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। पहले मामले में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार शाम दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक आभूषण की दुकान के बाहर फायरिंग कर मालिक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। दूसरे मामले में बाइक सवार बदमाशों ने तिलक नगर में सिंगला स्वीट शॉप पर फायरिंग की थी।

क्या राहुल गांधी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं? छात्राओं के सवाल पर कांग्रेस नेता ने खुद ही दिया जवाब

क्या राहुल गांधी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं? छात्राओं के सवाल पर कांग्रेस नेता ने खुद ही दिया जवाब

राहुल गांधी ने श्रीनगर में कुछ छात्राओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान छात्राओं ने उनसे शादी के लेकर सवाल पूछे। एक छात्रा ने पूछा कि आखिर वो कब शादी करने वाले हैं। वहीं शादी को लेकर उनका क्या प्लान है। इस सवाल का राहुल गांधी ने मुस्कुरात हुए जवाब दिया है। बता दें कि कई बार कांग्रेस सांसद से यह सवाल पूछा जा चुका है।

Mohalla Bus: दिल्ली की सड़कों पर कब से दौड़ेगी मोहल्ला बसें, केजरीवाल सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Mohalla Bus: दिल्ली की सड़कों पर कब से दौड़ेगी मोहल्ला बसें, केजरीवाल सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Mohalla Buses दिल्ली में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही सड़कों पर छोटी इलेक्ट्रिक बसें उतरने वाली हैं। जिसे मोहल्ला बस नाम दिया गया है है। हालांकि अभी दिल्ली के लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इन बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए 16 डिपो स्टेशन बनाए गए हैं। दिल्ली सरकार ने 2025 तक 2080 बसों को उतारने का लक्ष्य रखा है।

Delhi Traffic Challan: दिल्ली में धड़ाधड़ कट रहे चालान, ट्रैफिक पुलिस ने 20 हजार से ज्यादा वाहनों पर की कार्रवाई

Delhi Traffic Challan: दिल्ली में धड़ाधड़ कट रहे चालान, ट्रैफिक पुलिस ने 20 हजार से ज्यादा वाहनों पर की कार्रवाई

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस साल अवैध परमिट के साथ चलने वाले 20 हजार से अधिक वाणिज्यिक वाहन चालकों के चालान किए हैं। इसके बावजूद ऐसे वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ भारी वाहन चालक सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं और रात के समय वाहन चलाकर निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।

दिल्ली में रोजी-रोटी के लिए सड़क पर सिसक रहीं जिंदगियां, दबंगों के भय और नशे के चक्कर में लोगों ने फुटपाथ को बनाया ठिकाना

दिल्ली में रोजी-रोटी के लिए सड़क पर सिसक रहीं जिंदगियां, दबंगों के भय और नशे के चक्कर में लोगों ने फुटपाथ को बनाया ठिकाना

राजधानी दिल्ली में कई लोग फुटपाथ पर सोते खाना बनाते और गुजर बसर करते दिखते हैं। इनको लेकर न प्रशासन को फिक्र न ही पुलिस को है। आश्रय गृह में न जाने की बात कहकर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। कई लोग तो नशे के चक्कर में फुटपाथ को ठिकाना बनाते हैं। वहीं कई विपरित हालात के चलते फुटपाथ पर गुजर बसर करने के लिए मजबूर हैं।

Delhi News: हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Delhi News: हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शजर और शाह आलम के तौर पर हुई है। घर वालों ने कई बार कॉल किया लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्हें किसी अनहोनी को अंदेशा हुआ। बाद में अगले दिन पुलिस ने घर जाकर घटना की सूचना दी। अब परिवार में कोहराम है।