Skip to main content

PUC प्रमाणित वाहन भी दिल्ली-गुरुग्राम में फैला रहे प्रदूषण, जांच से नहीं हो पाती पॉल्यूशन की सटीक पहचान

PUC प्रमाणित वाहन भी दिल्ली-गुरुग्राम में फैला रहे प्रदूषण, जांच से नहीं हो पाती पॉल्यूशन की सटीक पहचान

आइसीसीटी द्वारा दिल्ली और गुरुग्राम में एक लाख 11 हजार 712 वाहनों पर अध्ययन किया गया है। इसमें यह बात सामने आई है कि पीयूसी प्रमाणित वाहन भी सड़कों पर अधिक प्रदूषण फैला रहे हैं। पीयूसी जांच से वाहनों के पॉल्यूशन की सटीक पहचान नहीं हो पाती है। स्वच्छ ईंधन सीएनजी से चलने वाले वाहन भी सड़कों पर निर्धारित मानक से 14.2 गुना तक अधिक प्रदूषण फैला रहे हैं।

दिल्ली के कनॉट प्लेस में LED स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, शख्‍स ने देखा तो पुलिस को किया कॉल; FIR दर्ज

दिल्ली के कनॉट प्लेस में LED स्क्रीन पर चला अश्लील वीडियो, शख्‍स ने देखा तो पुलिस को किया कॉल; FIR दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अश्लील वीडियो चलाया गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है जब बाजार के एच-ब्लॉक में एक बोर्ड पर वीडियो चलने लगा। राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को कॉल की। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है ।

Crime: दहेज में मिली फॉर्च्यूनर बेचने पर कपल में विवाद, पत्नी की गोली मारकर हत्या

Crime: दहेज में मिली फॉर्च्यूनर बेचने पर कपल में विवाद, पत्नी की गोली मारकर हत्या

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के जगनपुर गांव में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले दहेज में मिली फॉर्च्यूनर बेचने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। दोनों की शादी बड़े धूमधाम के साथ चार साल पहले हुई थी। दहेज में युवक को 45 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार दी थी। मायके पक्ष की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी, 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी, 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के तहत अगर किसी कर्मचारी ने 25 साल तक काम किया है तो उसे रिटायरमेंट के पहले नौकरी के आखिरी 12 महीनों के औसत वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस स्कीम का लाभ 23 लाख कर्मचारियों को मिलेगा

क्या पीएम मोदी की कीव यात्रा से रूस पर बनेगा दबाव? राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कह दी बड़ी बात

क्या पीएम मोदी की कीव यात्रा से रूस पर बनेगा दबाव? राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कह दी बड़ी बात

पीएम मोदी यूक्रेन की यात्रा से स्वदेश लौट आये हैं। पीएम मोदी ने अपने इस यात्रा से एक संदेश दिया है कि भारत और यूक्रेन के रिश्तों पर रूस का कोई असर नहीं होगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की निश्चित तौर पर अभी चाहते हैं कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अपने रसूख का इस्तेमाल करें ताकि युद्ध को समाप्त करने में अपनी बड़ी भूमिका निभायें

बुलडोजर से हटाया जा रहा था मलबा... अचानक धधक उठी आग, दो महीने बाद कैसे हुआ धमाका?

बुलडोजर से हटाया जा रहा था मलबा... अचानक धधक उठी आग, दो महीने बाद कैसे हुआ धमाका?

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में दो महीने पहले आग लगने से ढही इमारत के मलबे को हटाते समय अचानक फिर से आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस जांच में जुटी है कि दो महीने पुराने मलबे में आग कैसे लगी। दमकल की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

 दिल्ली। दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में दो महीने पहले आग लगने के कारण ढही इमारत का मलबा उठाने के दौरान फिर से आग भड़क गई।

Explainer: फेल हो रहा 90 साल पुराना NDMC का सीवरेज सिस्टम, घंटेभर की बारिश में क्यों डूब जाती है लुटियंस दिल्ली?

Explainer: फेल हो रहा 90 साल पुराना NDMC का सीवरेज सिस्टम, घंटेभर की बारिश में क्यों डूब जाती है लुटियंस दिल्ली?

बारिश में लुटियंस दिल्ली में जलभराव होने से एनडीएमसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सीवर से लेकर जल निकासी और नालों की सफाई की जिम्मेदारी एनडीएमसी के पास ही है। इस बार बारिश में कनॉट प्लेस से लेकर अफ्रीका एवेन्यू और चाणक्यपुरी और भारती नगर में जलभराव हो रहा है। एनडीएमसी के सामने कहां समस्या आ रही है कि वह समस्या से मुक्ति नहीं दिला पा रही है।

Delhi Metro की रेड लाइन पर आज सुबह सेवा प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी; DMRC ने पोस्ट कर बताई वजह

 जिस कारण से दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह लाइन दिल्ली में रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट जानकारी दी।

 नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि शनिवार सुबह रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण शाहदरा और दिलशाद गार्डन के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।

Delhi Firing: तिलक नगर में मिठाई की दुकान पर फायरिंग, हमलावरों ने डराने और जबरन उगाही के लिए चलाईं गोलियां

Delhi Firing: तिलक नगर में मिठाई की दुकान पर फायरिंग, हमलावरों ने डराने और जबरन उगाही के लिए चलाईं गोलियां

तिलक नगर इलाके में दो हथियारबंद हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। घटना शुक्रवार रात 11 बजे सिंगला स्वीट शॉप के बाहर हुई। दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गए। माना जा रहा है कि जबरन वसूली को लेकर फायरिंग की गई है।

Delhi News: मदरसा में संदिग्ध हालात में पांच वर्षीय छात्र की मौत, लोगों ने पिटाई का आरोप लगाकर किया हंगामा

Delhi News: मदरसा में संदिग्ध हालात में पांच वर्षीय छात्र की मौत, लोगों ने पिटाई का आरोप लगाकर किया हंगामा

 पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के इलाके में एक पांच साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मौत का कारण पिटाई बताकर खूब नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।