5 साल की बच्ची से पहले किया दुष्कर्म, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा
दिल्ली में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का पुराना मामला सामने आया है। इस केस में अदालत ने अब अपना फैसला सुनाते हुए अपराधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि बच्ची से क्रूरता आरोपित की आपराधिक मानसिकता को दर्शाती है। पीठ ने आरोपित को दुष्कर्म व हत्या के अपराध का दोषी पाया।
दिल्ली:- दिल्ली में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि ये मामला 2017 का है, शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी थी।
पशुओं की देखभाल के लिए कॉल सेंटर स्थापित करेगी दिल्ली सरकार, जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर
पशुओं की देखभाल के लिए कॉल सेंटर स्थापित करेगी दिल्ली सरकार, जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर
Mobile वेटेरिनरी Unit दिल्ली की केजरीवाल सरकार बहुत जल्द पशुओं की देखभाल प्रदान करने के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने जा रही है। विकास विभाग की पशुपालन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा सप्ताह के सभी सात दिनों में 12 घंटे चलेगी। कॉल सेंटर का गठन एक पशुचिकित्सक और तीन कॉल अधिकारियों के साथ शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी होगा।
iOS 17.6.1 Update: Apple ने रिलीज किया नया अपडेट, Advanced Data Protection फीचर को लेकर नहीं आएगी अब परेशानी
एपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS और iPadOS का लेटेस्ट वर्जन 17.6.1 रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने macOS Sonoma 14.6.1 भी रिलीज किया है। इस लेटेस्ट अपडेट के साथ आईफोन आईपैड और मैक यूजर्स के लिए कुछ नए बदलाव और सुधार पेश हुए हैं। मालूम हो कि कंपनी ने पिछले दिनों ही iOS 17.6 iPadOS 17.6 और macOS Sonoma 14.6 अपडेट रिलीज किया था।
Honda Amaze Facelift टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, डिजाइन में बदलाव से लेकर फीचर्स होंगे अपडेट
Honda Amaze Facelift टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, डिजाइन में बदलाव से लेकर फीचर्स होंगे अपडेट
जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर Amaze को ऑफर किया जाता है। इस सेडान के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले ही Honda Amaze Facelift को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
Waqf अमेंडमेंट बिल: संसद में वक्फ संशोधन विधेयक बिल पेश, कांग्रेस बोली- ये बिल अधिकारों पर चोट
Waqf अमेंडमेंट बिल: संसद में वक्फ संशोधन विधेयक बिल पेश, कांग्रेस बोली- ये बिल अधिकारों पर चोट
केंद्रीय अल्पसंख्यक और कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने गुरुवार को संसद में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया। लोकसभा में भारी हंगामे के बीच रिजीजू ने बिल पेश किया। वहीं सरकार द्वारा बिल पेश किए जाने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि ये बिल अधिकारों पर चोट है। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
दिल्ली में उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात, क्या दिल्ली में शुरू हो रही चुनावी सुगबुगाहट
दिल्ली में उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात, क्या दिल्ली में शुरू हो रही चुनावी सुगबुगाहट
Uddhav Thackeray met Sunita Kejriwal शिवसेना (UBT) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राजधानी में दिल्ली सीएम केजरीवाल के आवास पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से भी मुलाकात की। इससे पहले वह बुधवार को राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।
RBI MPC Meet 2024: UPI से टैक्स पेमेंट लिमिट में हुई बढ़ोतरी, जल्द मिलेगी डेलिगेटेड पेमेंट्स की भी सुविधा
RBI MPC Meet 2024: UPI से टैक्स पेमेंट लिमिट में हुई बढ़ोतरी, जल्द मिलेगी डेलिगेटेड पेमेंट्स की भी सुविधा
आरबीआई गवर्नर ने बताया कि एमपीसी समिति में रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले लिए हैं। आज आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि यूपीआई के जरिये टैक्से पेमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिए गए हैं।
NEET PG 2024: NBEMS ने जारी किया Admit Card, लिंक natboard.edu.in पर है एक्टिव, पेपर लीक से किया इनकार
NEET PG 2024: NBEMS ने जारी किया Admit Card, लिंक natboard.edu.in पर है एक्टिव, पेपर लीक से किया इनकार
NBEMS द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (पीजी) का आयोजन इस रविवार 11 अगस्त को किया जाना है। परीक्षा से पहले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पिछले 2 दिनों से क्वेश्चन पेपर लीक होने के दावे किए जा रहे हैं जिसे बोर्ड द्वारा भ्रामक करार दिया गया है। दूसरी तरफ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश पत्र (NEET PG 2024 Admit Card) आज 8 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं।
Bangladesh Protest: 'हिंदुओं को निशाना न बनाया जाए,' सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख ने बांग्लादेशी समकक्ष को लिखा पत्र
Bangladesh Protest: 'हिंदुओं को निशाना न बनाया जाए,' सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख ने बांग्लादेशी समकक्ष को लिखा पत्र
बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से जारी हिंसा के बीच पूर्व एससीबीए अध्यक्ष ने हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी बार प्रमुख को पत्र लिखा है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने बांग्लादेश में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र में कहा कि पड़ोसी देश में उथल-पुथल के बीच जानबूझकर हिंदुओं को निशाना नहीं बनाया जाए
स्वप्निल कुसाले की वतन वापसी, पुणे हवाई अड्डे पर ओलंपिक मेडलिस्ट का भव्य स्वागत
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत को तीसरा मेडल जिताने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले भारत लौट चुके हैं। स्वप्निल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता। वह इस स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने फाइनल में 451.4 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
नई दिल्ली:-पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को तीसरा मेडल जिताने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले भारत लौट चुके हैं।