बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, ड्राइवर हुआ फरार फिर... MP के भितरवार में यूं टला बड़ा हादसा
RGA news
मध्य प्रदेश के भितरवार में सनराइज स्कूल की वैन रोजाना की तरह नजदीकी गांव गोहिंदा के स्कूली बच्चों को लेने के लिए गई हुई थी। बच्चों को लेकर वैन स्कूल की ओर आ रही थी तभी ग्राम सरपंच के घर के सामने पहुंची थी तभी बच्चों से भी स्कूल वैन में आग लग गई। वैन चालक बच्चों के वैन में फंसे हाल पर फरार हो गया
MP High Court: कोर्ट ने दुष्कर्म के केस को किया निरस्त, कहा- शादी का वादा झूठा या सच्चा, यह समझने में 10 वर्ष नहीं लगते
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक शख्स पर महिला द्वारा दर्ज किए गए दुष्कर्म के केस को निरस्त कर दिया और कहा कि कोई महिला महज इसलिए शादी के प्रलोभन के बहाने दुष्कर्म का आरोप नहीं लगा सकती कि उससे किया गया वादा झूठा था। व्यावहारिक दृष्टि से रिश्ते को जानने और शादी का वादा झूठा है या सच्चा यह समझने में 10 वर्ष नहीं लगते
भारी बारिश के बाद विकराल रूप दिखा रही कोसी, गांवों में घुसा पानी; पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण
Bihar Flood News मानसून की बारिश के कारण बिहार में नदियों का जलस्तर उफान पर है। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छूने लगा है। इस बीच कोसी नदी ने भी अपना विकराल दिखाना शुरू कर दिया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांवों में बाढ़ आ गई है जिसके कारण बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण ऊंंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।
जब मेकर्स ने मनीषा कोइराला से की थी Divya Dutta की तुलना, बोलीं- 'उस छवि को तोड़ना चुनौती.
..'
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 17 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में शाह रुख खान से लेकर सलमान खान समेत कई सितारों के साथ काम किया है । उनकी पहली फिल्म ‘सुरक्षा’ थी । हालांकि इंडस्ट्री में उन्हें मनीषा कोइराला से भी कंपेयर किया गया ।
बांग्लादेशी शरणार्थियों को वापस नहीं भेज सकते, हमारी स्थिति समझिए'; PM मोदी से ऐसा क्यों बोले मिजोरम के CM
दिल्ली में पीएम मोदी के साथ एक बैठक में मिजोरम के सीएम लालदुहोमा ने उन्हें सूचित किया कि उनकी सरकार बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) से जो जातीय लोगों को वापस नहीं भेज सकती या निर्वासित नहीं कर सकती। नवंबर 2022 में विद्रोही समूह कुकी-चिन नेशनल आर्मी के खिलाफ बांग्लादेशी सेना द्वारा किए गए सैन्य हमले के बाद उन्होंने मिजोरम में शरण लेना शुरू कर दिया था।
सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आंसर की जारी, 9 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर 9 जुलाई तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
: अंग्रेजों से बदला लेने उतरेगी
विराट कोहली की फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान टीम के लिए चिंता का विषय बन गई थी। फाइनल से पहले उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली थी। स्टार बल्लेबाज ने फाइनल से पहले केवल 75 रन ही बनाए थे। हालांकि कोहली ने तब अच्छा प्रदर्शन किया जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में मैच जिताऊ 76 रन बनाए
- Read more about : अंग्रेजों से बदला लेने उतरेगी
- Log in to post comments
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, 12 जुलाई से शुरू होंगे पंजीकरण
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग एवं अन्य कोर्स (फॉर्मेसी को छोड़कर) में प्रवेश प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को काउंसिलिंग में भाग लेना अनिवार्य होगा। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगी जो 14 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी।
आखिर कब थमेगा सिलसिला? ईरान और पाकिस्तान ने फिर वापस भेजे 12 हजार अफगानी शरणार्थी; मानवीय संकट गहराया
काबुल। पिछले चार दिनों में ईरान और पाकिस्तान ने लगभग 12,000 अफगान प्रवासियों को निर्वासित कर दिया है। तालिबान के शरणार्थी मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि 11,997 अफगान प्रवासियों को पाकिस्तान और ईरान की सरकारों ने अपने देश से निष्कासित कर दिया है। सभी शरणार्थी अफगानिस्तान लौट आए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई ने खामा प्रेस के हवाले से बताया है कि ईरान और पाकिस्तान से निष्कासित किए गए लोग 3 से 6 जुलाई के बीच तोरघुंडी, स्पिन बोल्डक, इस्लाम कला-हेरात और अब्रेशिम-निमरुज बॉर्डर से अफगानिस्तान में प्रवेश कर गए।