तेजस्वी दे रहे थे भाषण, अचानक मंच से टकराया ड्रोन; बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष
पटना में वक्फ बचाओ सम्मेलन में उस समय अफरातफरी मच गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीब एक ड्रोन आ गया और मंच से टकरा गया। तेजस्वी यादव के संबोधन के समय ड्रोन ने संतुलन खो दिया था लेकिन सतर्कता से चोट लगने से बच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ड्रोन को हटाया।
पटना। पटना में आयोजित वक्फ बचाओ सम्मेलन के दौरान उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के करीब एक ड्रोन आ गया और मंच से टकरा गया
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने जारी किया गीत, तेजस्वी का नाम लेते हुए वादों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त
राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। अभियान गीत किसानों और मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है और इसके वीडियो में उन्हीं चेहरों को दिखाया जा रहा है। तेजस्वी के फेसबुक अकाउंट और एक्स हैंडल से जारी इस अभियान गीत द्वारा तेजस्वी की छवि जमीनी और जुझारू नेता के रूप में बनाने का प्रयास है।
पटना। तेजस्वी यादव को मजबूत, ईमानदार और दूरदर्शी नेता के साथ 'बिहार का बेटा' बताते हुए राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। इसमें राजद के प्रमुख वादों का उल्लेख है। दावा यह कि राजद की सरकार बनने पर पढ़ाई, दवाई, कमाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी
नीतीश कुमार के करीबी मंत्री बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएसयूएससी ने जारी किया रिजल्ट
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के 280 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 274 अभ्यर्थी, जिनमें मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हैं, सफल हुए हैं और अब सहायक प्राध्यापक बनेंगे।
पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के लिए विभिन्न कोटिवार कुल 280 पदों के लिए बीते सप्ताह आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी हो गया।
पावर स्टार पवन सिंह के मकान में चोरी, खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर; 15 लाख के जेवरात ले उड़े
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के आरा स्थित मकान में सोमवार देर रात करीब 15 लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और 30 कारतूस चुरा लिए। यह घटना उनके मारुति नगर स्थित मकान में हुई, जहां उनकी पहली पत्नी के माता-पिता रहते हैं। पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार की 2 चर्चित सीटों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने ठोका दावा; क्या करेगी RJD?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा एक बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस भागलपुर की सात में से चार सीटों पर दावा कर रही है, जबकि राजद बिहपुर और गोपालपुर को अपनी पारंपरिक सीट बता रहा है, जिससे महागठबंधन में खींचतान जारी है।
भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सुगबुगाहट के बीच सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। एनडीए और महागठबंधन के बीच आमने-सामने की लड़ाई तय मानी जा रही है। दोनों गठबंधन में सीटों का पेच सुलझाने के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
नदियां-नाले उफान पर, डूबते स्कूल में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन... गुना और शिवपुरी में भारी बारिश से हर तरफ 'हाहाकार
'मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद शिवपुरी और गुना सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे सड़कें तालाब बन गई हैं और घरों में पानी घुस गया है। भारी जलभराव के कारण एक स्कूल में फंसे बच्चों और शिक्षकों को SDRF ने रेस्क्यू किया। सिंध और कूनो नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और 10 गांवों का रास्ता बंद हो गया है। लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन, निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय
पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचंद्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन को लालू प्रसाद ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सौंपा। लालू का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
- Read more about लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन, निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय
- Log in to post comments
- 12 views
छपरा में मृत समझकर जिस महिला का घरवालों ने कर दिया था श्राद्ध, वह अब जिंदा घर लौटी, देखकर सभी रह गए सन्न
एक महिला रामा देवी जिसे मृत मानकर परिवार ने दाह संस्कार और श्राद्धकर्म कर दिया था, लगभग एक महीने बाद अचानक अपने घर लौट आई। उसे जीवित देखकर सभी चकित रह गए। बाद में पता चला कि वह अर्द्ध विक्षिप्त है और बिना बताए अपने मायके कोलकाता चली गई थी। यह घटना सारण जिले के रिविलगंज की है।
रिविलगंज। जिस महिला को मृत समझकर स्वजन द्वारा दाह संस्कार कर श्राद्धकर्म कर दिया गया था, वह महिला रविवार को अचानक अपने घर पहुंच गई। महिला को जीवित देखकर सभी चकित रह गये।
CM नीतीश ने क्यों बढ़ाई पेंशन की राशि? तेजस्वी यादव ने बताई असली वजह, नए बयान से बिहार में सियासत तेज
बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है, जिसे राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के दबाव का नतीजा बताया है। उन्होंने सरकार पर नकल करने और बिना बजटीय प्रावधान के पेंशन बढ़ाने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च और बाढ़ नियंत्रण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
पटना। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर प्रतिमाह 1100 रुपये कर दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव इसे टेंशन की परिणाम बता रहे।
देर रात पटना में अचानक धंसी सड़क, बाल-बाल बचे लोग; अब नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर उठे सवाल!
पटना में मानसून के आते ही सड़कें जर्जर हो गई हैं। लगातार बारिश से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। राजीवनगर नाला की सड़क धंस गई, जो नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनी थी। निर्माण एजेंसी की लापरवाही और विभाग की उदासीनता के कारण सड़क की हालत खस्ता है। समय रहते मरम्मत न होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है, जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
पटना। मानसून की वर्षा शुरू होते ही शहर की सड़कें जवाब देने लगी हैं। शनिवार को राजधानी में रुक-रुक कर दिनभर वर्षा होती रही। शहर की अधिकांश सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं।