Skip to main content

अटल पथ पर स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, दारोगा समेत 5 घायल; महिला सिपाही की हालत नाजुक

पटना के अटल पथ पर वाहन जांच कर रही पुलिस टीम को एक तेज रफ़्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। टक्कर मारने वाली गाड़ी में एक पार्टी का झंडा और हूटर मिला है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पटना। अटल पथ पर पुनाईचक के पास बुधवार की देर रात वाहन जांच कर रही पुलिस टीम को दीघा से आ रही गाड़ी (स्कॉर्पियो) ने टक्कर मार दी।

छपरा में पीएम सुरक्षा में जा रहे अर्द्धसैनिक बल की बस और ट्रक में टक्कर, 25 जवान और अधिकारी घायल

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों से भरी एक बस को छपरा-आरा पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बस पर सवार 25 जवान और अधिकारी घायल हो गए जिनमें कई महिला जवान शामिल हैं। घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब ढाई बजे की है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाकपा-माले ने खोले अपने पत्ते, सीटों को लेकर तस्वीर की साफ

भाकपा-माले ने 45 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी पार्टी राज्य की 40 से 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पुरजोर तैयारी कर रही है। इसके साथ पार्टी जनता के बीच 18 से 27 जून तक पूरे राज्य में बदलो सरकार-बदलो बिहार यात्रा निकालेगी।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भाकपा-माले ने 45 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि सीटों के तालमेल और चुनावी एजेंड को लेकर जल्द ही महागठबंधन के साथ हमारी बातचीत होगी।

'प्रशांत किशोर ने तो नीतीश कुमार की कुर्सी बचाई', जसुपा का जदयू विधायक पर पलटवार

जसुपा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने कभी उपमुख्यमंत्री पद नहीं मांगा बल्कि नीतीश कुमार को सत्ता में वापस लाने में मदद की थी। जसुपा ने जदयू विधायक संजय यादव के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि पीके ने समान नागरिक संहिता के विरोध में जदयू छोड़ा था। जसुपा ने राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनावों में जदयू को नुकसान की आशंका है।

दुखी तेजस्वी का बिहार सीएम नीतीश कुमार से सवाल, आप आदतन ऐसा करते हैं या अधिकारियों की करतूत

आरक्षण-सीमा को 85 प्रतिशत करने के लिए विधान मंडल के विशेष सत्र बुलाने की मांग पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की थी। राजद नेता तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। चिट्ठी का जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। पूछा कि सीएम आदतन ऐसा करते हैं क्या।

NDA में सीट शेयरिंग पर बड़ा अपडेट, मांझी ने दी नई जानकारी; बिहार में सियासी हलचल तेज

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने बताया कि जुलाई तक चर्चा होगी और अगस्त तक सीटों पर फैसला हो जाएगा। मांझी ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगियों को लड़ने-जीतने लायक सीटें मिलेंगी और उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है।

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अभी किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हुई है।

'बिहार के लोगों को लालूजी से सीखना चाहिए...', प्रशांत किशोर के बयान से मचेगी सियासी खलबली

प्रशांत किशोर ने परसा और सोनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। किशोर ने कहा कि नेता बच्चों की चिंता नहीं करते इसलिए लोगों को जागरूक होकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहिए। उन्होंने परसा की जनता से अपील की कि वे उन्हें लूटने वाले नेताओं को वोट न दें।

जीतनराम मांझी की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में दोगुनी सीटों पर की दावेदारी, जानें किन क्षेत्रों में है तैयारी

जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम से कम दोगुनी सीटों पर दावेदारी कर रही है। हम को सात सीटें मिली थीं जिसमें चार सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। मगध के साथ पार्टी का दावा उत्तर एवं पूर्वी बिहार और सीमांचल की कुछ सीटों पर भी है।

पटना। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही दलों में सीटों को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम से कम दोगुनी सीटों पर दावेदारी कर रही है।

नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार में सस्ता हुआ हवाई सफर; ATF पर 25% घटाया वैट

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट को 29% से घटाकर 4% कर दिया है जिससे हवाई सफर सस्ता होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से हवाई टिकटों की कीमतें कम होंगी और राज्य में अधिक कमर्शियल फ्लाइट्स आकर्षित होंगी। यह फैसला पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

बिहार के किसानों की हो गई बल्ल-बल्ले! अब सीधे डबल होगी कमाई; नीतीश सरकार ने निकाला गजब का उपाय

कैमूर जिले के रामगढ़ में कृषि विभाग द्वारा खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीक और जीरो टिलेज विधि से खेती करने की सलाह दी जिससे वे अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। किसानों को मिट्टी की जांच कराने और जैविक खेती को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया जिससे पर्यावरण और उत्पादकता दोनों को लाभ होगा।

रामगढ़। बिहार के कैमूर जिले में रामगढ़ प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में शनिवार को खरीफ कार्यशाला सह महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।