Skip to main content

Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, रख दी इतनी सीटों की डिमांड

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी के बयान से NDA की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जीतन राम मांझी ने आगामी चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 20 सीटों की मांग की है। इसके साथ ही ये भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता 40 सीटें चाहते हैं।

रतनी फरीदपुर (जहानाबाद)। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। वहीं गठबंधन के दलों ने भी अपनी मांगों को रखना शुरू कर दिया है।

BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, यूपी-बिहार के इन नेताओं को मिली जगह; दिल्ली चुनाव में झोंकेंगे पूरी ताकत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल भी हैं। आगे जानिए आखिर पूरी लिस्ट में किस-किस का नाम है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम हैं।

Bihar Politics: महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस? लालू ने दिया सीधा जवाब; NDA में मचेगी खलबली

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दही-चूड़ा पॉलिटिक्स सुर्खियों में है। एनडीए के भीतर तरजीह नहीं मिलने से मायूस और दर-बदर घूम रहे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के दही-चूड़ा भोज में अपने कई बड़े नेताओं के साथ लालू प्रसाद ने शामिल होकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

Bihar Politics: 'डीके टैक्स' का जिक्र कर तेजस्वी ने फिर बोला CM नीतीश पर हमला, कहा- 'भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार

'बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नए बयान से फिर राज्य में सियासत तेज हो गई है। उन्होंने जहानाबाद में नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। इसके साथ तेजस्वी ने एक बार फिर डीके टैक्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीके टैक्स की वसूली हो रही है।

जहानाबाद। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जहानाबाद पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में अफसर शाही चरम सीमा पर हैं। प्रदेशवासियों से डीके टैक्स वसूला जा रहा है।

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेन पलटाने की साजिश के बाद अलर्ट, खुफिया विभाग ने RPF को लिखा पत्र

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर चैलाहां हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पोल रखकर आनंद विहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। खुफिया विभाग ने इस साजिश की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी है। विभाग ने हाल के दिनों में बिहार में तीन जगहों पर ट्रेन डिरेल करने की साजिश का जिक्र किया है।

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के चैलाहां हाल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पोल रखकर आनंद विहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश के बाद खुफिया विभाग ने आरपीएफ को अलर्ट किया है

Bihar Band: बिहार बंद के दौरान तोड़फोड़ और हंगामा, पप्पू यादव पर FIR; 15 प्रदर्शनकारी हिरासत में

बीपीएससी परीक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार जारी है। सोमवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद का एलान किया इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। इस मामले में पटना पुलिस ने पप्पू यादव सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। 

Giriraj Singh: 'जिस थाली में खाते उसी में...', गिरिराज को आया गुस्सा; पटना से दिल्ली तक सियासत तेज

गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी और धोखेबाज हैं। वे जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अन्ना हजारे और दिल्ली को धोखा दिया है अब जिन लोगों ने इन्हें मुख्यमंत्री बनाया उन्हें ही फर्जी कह रहे हैं। बीजेपी नेता अजय आलोक ने भी केजरीवाल को आड़े हाथों लिया।

Bihar Politics: क्या नंबर गेम में कमजोर हो जाएंगे नीतीश कुमार, दल-बदलू विधायकों के साथ होगा 'खेला'?

महागठबंधन ने अपने छह विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से फिर से आग्रह किया है। इन विधायकों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का साथ दे दिया था। महागठबंधन का कहना है कि दल-बदल कानून सभी के लिए है और इन विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पटना। महागठबंधन ने अपने उन छह विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से एक बार फिर आग्रह किया है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पाले में चले गए हैं।

ICU में भर्ती Prashant Kishor को झटका, BPSC वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी साफ बात

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में कथित पेपर लीक के आधार पर रिट याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की पीठ ने यह आदेश देते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की।

Nitish Kumar: नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे NDA ये 3 सांसद, बिहार की सियासत हुई तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की की समीक्षा बैठक में जिले के तीन सांसदों में से एक भी मौजूद नहीं थे। तीनों सांसद एनडीए के ही हैं। इस बैठक में जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन केवल छह विधायक ही पहुंचे। वहीं एनडीए के सांसद के नहीं पहुंचने से सियासत तेज हो गई और तरह-तरह की अटकलें लग रही हैं।