Bihar News: जेपी नड्डा ने बिहार के 4 जिलों को क्या सब दिया? यहां पढ़ें पूरी लिस्ट एक जगह; CM नीतीश भी थे मौजूद
Bihar Politics जेपी नड्डा बिहार आए और सीएम नीतीश कुमार के साथ मिलकर प्रदेश के चार जिलों को खुश कर दिया है। इन जिलों को अस्पताल से लेकर कई स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग आरंभ से ही स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में लगे हैं। अस्पताल में डाक्टरों की व्यवस्था की गई और मुफ्त दवा दी गई।
बिहार में इतिहास हुआ लालू का 'हरा गमछा', क्या है RJD में तेजस्वी की पॉलिटिक्स का प्लान
तेजस्वी यादव ने बिहार की राजनीति में आरजेडी के लिए अब प्लान चेंज कर लिया है। कई बार वह इसका संकेत भी दे चुके हैं। लालू की गमछा संस्कृति से पीछा छुड़ाने को तेजस्वी की कोशिशों की एक और कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। लालू ने करीब तीन साल पहले पार्टी में गमछे का चलन शुरू किया था।
Nitish Kumar फिर छोड़ेंगे NDA? सियासी अटकलों के बीच कह गए बड़ी बात; 3 दिन पहले तेजस्वी से मिले
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आइजीआइएमएस में क्षेत्रीय चक्षु केंद्र के उद्घाटन समारोह में यह बात पुन दोहराई कि वे गलती से दो बार उनलोगों के साथ चले गए थे। इशारा महागठबंधन की ओर था लेकिन अब कभी इधर-उधर नहीं होगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे। नीतीश ने 2005 से पहले के बिहार को लेकर फिर निशाना साधा।
Nitish Kumar: क्या नीतीश कुमार पर BJP को है शक? कद्दावर नेता बोले- अंदरखाने में सबकुछ ठीक नहीं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे। राजद के साथ फिर गठबंधन नहीं करेंगे। जब वह ये बात बोल रहे थे उस समय जेपी नड्डा भी वहीं मौजूद थे। नीतीश कुमार के बयान पर विपक्ष चुटकी ले रहा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता का कहना है कि अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं है।
पटना। भाजपा के साथ अपने संबंधों की प्रतिबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वक्तव्य पर बिहार कांग्रेस की उत्सुकता बढ़ गई है।
CISF, BSF और CRPF में नौकरी का शानदार मौका, करीब 40 हजार पदों पर भर्ती; आज ही करें अप्लाई
कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल के 39 हजार 481 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा जनवरी व फरवरी में होगी। बता दें कि सबसे अधिक 15 हजार 654 पद बीएसएफ के लिए चिह्नित किए गए हैं। एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना के अनुसार जीडी कॉन्स्टेबल का प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में होगा। गलत जवान देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी।
Bihar Politics: विजय सिन्हा के साथ हो गया खेला, अपने ही विधानसभा क्षेत्र के विज्ञापन से हुए बाहर; सम्राट को मिली जगह
बिहार में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री भी हैं। राज्य सरकार के शिलान्यास उदघाटन एवं कार्यारंभ वाले सरकारी विज्ञापन में अमूमन दोनों उपमुख्यमंत्री का नाम छपता है। लेकिन हाल के सरकारी विज्ञापन पोस्टर आमंत्रण में कभी एक उप मुख्यमंत्री का नाम हट जाता है तो कभी दूसरे का। शुक्रवार को भी ऐसा ही खेल हुआ। इस मामले के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई।
भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला न्याय, 51 दिन में तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा
पुनीत कुमार गर्ग ने गुरुवार को दोनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी में दो लड़की और उसके पिता की चाकू मारकर हत्या दी थी। अभियोजन ने आरोपियों को जघन्य अपराध के लिए फांसी देने की मांग की थी।
छपरा। सारण के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चर्चित तिहरे हत्याकांड की सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने गुरुवार को दोनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही इनपर 25-25 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है।
नहीं पहचान रहे हैं, सांसद को नहीं पहचानते हैं', गिद्धौर के बीडीओ पर गरमा गए जमुई के सांसद; जमकर फटकारा
जमुई के सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती उस समय बुरी तरह भड़क गए जब उन्हें गिद्धौर के बीडीओ ने पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद क्या था सांसद महोदय बुरी तरह से तिलमिला गए और जमकर खरी-खोटी सुना दी। अरुण भारती रांची में उत्पाद सिपाही की दौर में जान गंवाने वाले मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे थे।
जमुई। जिला के गिद्धौर प्रखंड के बीडीओ इंजीनियर सुनील कुमार ने सांसद को पहचानने से इनकार क्या किया कि चिराग पासवान के सांसद जीजा अरुण भारती गुस्से से तिलमिला गए। अब सांसद और बीडीओ के बीच हुई बातचीत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब हो वायरल हो रहा है।
JP Nadda Bihar Visit: बिहार को सौगात देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे जेपी नड्डा, दोनों डिप्टी सीएम ने की आगवानी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में 850 करोड़ रुपये की लागत वाली छह स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह पटना में 188 करोड़ रुपये की लागत से बने पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े और अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह भागलपुर में 200 बेड के सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इन अस्पतालों के खुलने से मरीजों की परेशानी दूर हो जाएगी।
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के लोग रहें सावधान, सियार मचा रहा आतंक; 1 दर्जन महिलाओं-बच्चों को बनाया शिकार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शेरपुर पंचायत के हसनचक बंगरा गांव में सियारों के हमले से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। झुंड में सियारों ने बुधवार शाम अचानक गांव में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। वन विभाग की टीम सियार को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।